Posts

Showing posts from December, 2020

शकरकंदी | Sweet Potato

 शकरकंदी  शकरकंदी बच्चे से बूढ़े से सब खा सकते है |  उबाल कर खाने से कब्ज करेगी , जिनको दस्त है ,पेट में खाने के बाद प्रेशर पड़ता है ,बार बार जाना पड़ता है|  जिनको कब्ज है तो भून कर खाओ  जिनको वजन बढ़ाना है तो कद्दूकस करके ,हलवा बनाकर खा लो या तल कर खा लो |  पुरुषों की कमजोरी में भी ले सकते है |  विटामिन  A और पोटासियम बहुत होता है |  इसमें ताकत बहुत रहती है | स्वस्थ व्यक्ति चाहे उबाल कर खाओ या भून कर खाओ |  ये वात पित्त शामक है और कफ बढ़ाती है |  अगर कफ वालों को खानी है तो भून कर खाएं ,थोड़ी मात्रा में |  अगर हाजमा कमजोर है तो थोड़ी खाएं |  मधुमेह में खा सकते है (थोड़ी मात्रा में ) ऊपर नींबू और काली मिर्च डाल लो |  भून कर खाओ ,वजन काम करेगी |  शाम को मत खाओ , कफकारी है |    1. आंखों के लिए फायदेमंद- शकरकंद में बीटी कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो विटामिन ए में बदल जाता है। जिससे आंखों को लंबी उम्र तक स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। साथ ही शकरकंद आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। 2. इम्यूनिटी को मज...

फलों का कच्चा /पक्का रस

 अगर फल हजम नहीं होता , कब्ज और गैस है तो बहुत सारे फल एक साथ खाएं |  कुछ फलों का रस कच्चा होता है और कुछ फलों का पक्का ,पक्के रस वाले फल खाने के बाद खाया जा सकता है |  कच्चे रस वाले  फल  तरबूज  कीवी  अनानास (कच्चा ) आलू बुखारा  अंगूर (खट्टे ) स्ट्रॉबेरी  पपीता  मध्यम पके हुए रस  सेब  मौसमी  संतरा  पके हुए फल  लीची  चीकू  केला  आम  अनानास  (पका हुआ ) अंगूर (मीठे )

खरबूजा | Muskmelon

  खरबूजा  ---------  गर्मियां आते ही पेट का  हाजमा  कमजोर पड़ जाता है   उसके चलते हमें ना तो भूख लगती है और अगर लगती भी है तो हमसे पूरा  खाया नहीं जाता खा  भी ले तो पचता नहीं तो ऐसे में ऐसी चीज बना दी कि जिससे पेट की digestion बढ़े |   उसी में एक जो फल है वह खरबूजा, खरबूजा गर्म तासीर का है | खरबूजा वैसे गर्म  है क्योंकि गर्म तासीर का है लेकिन यह हमारे खून को गर्म करेगा लेकिन हमारे लीवर की excess  जो गर्मी है या शरीर की जो बाकी excess गर्मी उसको निकालता है पेट में अग्नि की जरूरत है पेट में गर्मी की जरूरत है वहां गर्मी देगा लेकिन जहां-जहां गर्मी की जरूरत नहीं है वहां से पसीना लाकर के शरीर को साफ भी करता है| पसीना खुलकर आता है, पेशाब खुलकर लाता है क्योंकि किडनी की मदद कर देता है तो पानी  की मात्रा भी  ज्यादा है|  मोशन भी खुल कर लाता है |  लीवर की गर्मी निकलेगा |  भूख बढ़ाएगा |  पथरी में सहायक है |  खरबूजा के बीज अवसाद  (depression) ,मिरगी (epilepsy) ,पढ़ाई में मन नहीं लगता ,दिमाग की कमजोरी...

केला | Banana

 केला कफकारी है |  केला वात , पित्त नाशक है और कफ को बढ़ाता है|   यह गुरु, स्निग्ध ,मधुर ,कषाय  और शीट  है अगर कषाय को छोड़ दें तो बाकी सब रस प्रकृति में ठन्डे है |  यह वात और पित्त की बीमारियों पर काम करता है|  केला ठंडी तासीर का है और भारी , स्निग्ध है |  ,रात को न खाएं  अगर रात को केला खाओगे तो नजला जुखाम रहेगा ,नाक में polyp आना इत्यादि हो जाता है |  केला सुबह ,दोपहर को अच्छा है |  भारत में केला हर जगह पाया जाता है और इसकी सबसे अच्छी किस्में भारत में ही होती हैं | भले ही रोज एक सेब खाने से आप डॉक्टर के पास जाने से बच सकते हैं, लेकिन केला खाने से आप अपनी पूरी जिन्दगी स्वस्थ्य रह सकते हैं। इसे संस्कृत में कदली कहते है | स्वादु फला ,अमृत ,वीरा ,बालक प्रिय इत्यादि नाम दिए गए है | यह पचने में बहुत भारी है | केले के फल को खाने के बाद भी खा सकते है क्योंकि इसमें कषाय रस होता है | इसको संस्कृत में कदली कहते है | योगरत्नाकर में पके हुए केले को कषाय और मधुर कहा गया है | यह बल कारक है ,पित्त नाशक है |  पचने में भारी है |...

अनार / Pomegranate

Image
 मीठा अनार त्रिदोषनाशक  होता है ! अनार के फल के अलावा इसकी  छाल, जड़  एवं  पत्ते भी इस्तेमाल कर सकते है ! अनार को  बीज सहित खाएं अन्यथा  यह कब्जदायक होगा !अनार के बीज मे तेल एवं  रुक्षांस होता है ! अनार को श्वास या दमा  के रोगी भी ले सकते है पर उसका लेना का तरीका अलग है ! इसे बेंगन की तरह भून ले और काली मिर्च के चूरन के साथ ले ! अनार के छिलके का चूरन दस्त मैं लेने से दस्त बंद हो जाते है ! सुबह शाम पानी खाने के एक घंटे बाद ले ! अलसर ,संग्रहणी में अनार के छिलके का चूरन लेने से यह ३० -६० दिन मैं सही हो जाती है ! खाने के १ घंटे बाद पानी से ले ! बलगम वाली खांसी मैं अनार का छिलका चूस सकते है ! दस्त में अनार न ले ! कमजोरी में  अनार दें जैसे खून की कमी , बवासीर , रक्ततस्राव, हाथ पैर  सो जाना , वेरिकोस वेइन्स ,अल्प  रक्त चाप  बुखार , डेंगू में  अनार उपयोगी है ! हृदय के लिए बहुत अच्छा  है ! जिन लोगों का पल्स  रेट सही  नहीं रहता ,अनार के खाने से सही हो जाता है ! अगर चेहरे पर झाइयां  आ गई  ह...

फालसा

 फालसा  ----------- जिसको गर्मी पड़ी है उसके लिए फालसा बहुत अच्छा है | यह सबसे पहले वाराणसी में खोजा गया |  गर्मी में एक मुट्ठी खा लो |  गर्भावस्था में ले सकते है |  त्वचा रोगों में कम मात्रा में ले सकते है |  नमक लगाकर और बिना नमक लगाए भी खा सकते है |  बीज खा सकते है ,पेट साफ़ करता है ( पथरी वाले बीज न खाएं ) फायदे  -------- भूख खुलकर लगती है |  पेशाब खुलकर आता है |  दिल को ठंडक देता है |  पेशाब की जलन दूर करता है  पसीने में बदबू नहीं आएगी |  पसीना ज्यादा नहीं आएगा |  जी मिचलाना |  बदहजमी |  चक्कर आना |  पीलिया |  काला पिलिया |  लिवर में गर्मी |  नाक से खून आना  यूरिनरी ट्रैक इन्फेक्शन  गर्मी का मौसम, चिलचिलाती धूप और इसके साथ ही आती है ढेरों बीमारियां. इस मौसम खुद का ख्‍याल रखने के लिए मौसमी फलों का सहारा लिया जा सकता है. तरबूज और खरबूज खाने के तामाम फायदे तो आपको पता होंगे लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि इस मौसम आने वाला फल फालसा भी गुणों की खान है. आइए जानें, छोटे से फल में छिपे इ...

शरीफा / Custard Apple /सीताफल

Image
सीताफल को इंग्लिश में कस्टर्ड एप्पल कहते हैं और शरीफा नाम से भी ये फल जाना जाता है। सीताफल ये अनगिनत औषधियों में शामिल है।  साथ ही सीताफल का सेवन सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सीताफल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सीताफल का सेवन कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि सीताफल में विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, पोटेशियम, मैग्नेशियम और कॉपर जैसे अहम पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन सीताफल का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।  शरीफा / Custard  Apple मीठा फल है , जो लगभग पुरे विश्व में पाया जाता है | यह बहुत ही स्वास्थय वर्धक है , इसमें आयरन भरपूर मात्रा में होता है | यह पाचक अंगो को मजबूत बनाता है | इसके अतिरिक्त भी इसमें ओर गुण है जैसे   यह वजन बढ़ाने में सहायक है |  मांसपेशियों की ताकत बढ़ाती है |  यह पार्किंसन  (Parkinson ) में विशेष रूप से लाभप्रद है |  यह दातों और मसूड़ों को मजबूत बनाने में भी मदद करता...

जामुन

Image
जामुन गर्मियों की सौगात है जामुन गर्मियां आते  आ जाते हैं|  हमारे अंदर जो गर्मी से आने वाली दिक्कत  है, उनको रोकते हैं, नहीं आने देते हैं|  जामुन जो है यह सब के लिए अच्छा है बच्चे से लेकर के बुजुर्ग तक |  वैसे तो जामुन ठंडा है ,परन्तु जो कफ रोग होते है जैसे नजला ,जुखाम,साइनस ,पर भी काम करता है |  पित्त रोगो में तो लाभ करेगा ही जैसे bleeding  disorders , प्रदर, लिकोरिया हो गया|  यह  गर्मी की सारी  दिक्कत जैसे  गला सूखना, पैर  जलना,  या पुराने से पुराने कोई अंदर शरीर में गर्मी इकट्ठी हो रखी है उसको भी निकाल देगा|  यह वात को थोड़ा बढ़ता है  यानी वायु की दिक्कत  है यह जोड़ों  का दर्द है तो उसमें मैं खाएँ या  नहीं?  थोड़ा सा 10 -20 दाने बहुत है|  अगर पित्त ,कफ है तो जी भर के खाओ  यह लिमिट हर चीज की होनी चाहिए दोनों हाथों में जितने आ जाए बस इतने खा लो और खाना खाने से पहले और भी अच्छा है | कभी-कभी अगर मन हो तो खाना खाकर बाद में डेढ़ घंटे बाद भी खा सकते हो|  यह पचने में हल्का है ,हाजमा ब...