Posts

अंगूर

 कमजोर व्यक्तियों के लिए रोजाना ताजे अंगूरों का रस पीना काफी लाभकारी सिद्ध होता है। अंगूर शरीर में खून को बनाता है और उसे पतला भी करता है। इससे शरीर मोटा-ताजा हो जाता है। रोजाना दिन में 2 बार अंगूर का रस पीने से‪ ‎भोजन‬ पचाने की क्रिया तेज हो जाती है, कब्ज का रोग समाप्त हो जाता है, पेट में गैस नही बनती। अगूंर का रस सिरदर्द, बेहोशी, चक्कर आना, छाती के रोग तथा टी.बी. के रोग में लाभकारी है। यह खून की खराबी को भी दूर करता है। अंगूर का सेवन करने से शरीर मे मौजूद जहर बाहर निकल जाता है। यह स्त्रियों के श्वेतप्रदर के रोग में भी काफी लाभकारी है। अंगूर खून में आयरन की मात्रा को बढ़ाता है। अंगूर के अनेक अनेक फायदे, क्या जानते हैं आप ? =-=---==--=-=-=-=-=-==--=--= अंगूर जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता हैं, आज हम आपको बताएँगे के इस रसीले फल को खाने के क्या क्या फायदे हैं। शरीर में एंटी ऑक्सीडेंट और प्रो ऑक्सीडेंट दोनों पाये जाते हैं। यदि प्रो ऑक्सीडेंट ज़्यादा हो तो हृदय रोगों और कैंसर व् अन्य घातक बिमारियों के जल्दी होने की सम्भावना बढ़ जाती है। लाल काले अंगूरों में एंटी ऑक्सीडेंट की संख्...

लीची

  लीची गर्मियों के खास फलों में से एक है। लीची रीठा कुल सैपिन्डेसी के खाद्य फलों का सर्वाधिक प्रसिद्ध समूह है। इसका वानस्पतिक नाम लीची चाइनेन्सिस है। लीची वातावरण की दृष्टि से सर्वाधिक सवेंदनशील उपोष्णकटिबंधीय फलवृक्ष है। फल रूचिकर मीठे अम्लीय स्वाद वाले सफेद भुरभुरे पारम्परिक बीजचोल वाला एक बीज होता है। इसे ताजे, हिमशीतित चाशनी में डिब्बाबन्द या लीची नट बनाने के लिए शुष्कित रूप में प्रयोग किया जाता है। इसका वृक्ष अपनी गहरी हरी पत्तियों एवं चमकीले लाल फल के साथ सुन्दर भू-दृश्य बनाता है। लीची का उत्पत्ति स्थान दक्षिण चीन है और भारत में यह १७वीं शताब्दी के अंत से उगाया जा रहा है। भारत लीची का दूसरा सबसे बड़ा लीची उत्पादक देश है जो विश्वव्यापी उत्पादन के लगभग पांचवें भाग के लिए उत्तरदायी है और अच्छी निर्यात की सम्भावना रखता है। बिहार, देश में लीची उत्पादन में प्रमुख राज्य है जबकि असम, उड़ीसा, झारखण्ड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड एवं पश्चिम बंगाल अन्य मुख्य लीची उत्पादक राज्य है। बिहार देश के लीची उत्पादन के लगभग तीन-चौथाई भाग के लिए उत्तरदायी है। राज्य की कृ...

चीकू

  चीकू शरीर की अशुद्धियों को दूर करता है, रंग निखारता है, जानिए आश्चर्यजनक फायदे चीकू उन फलों में से एक है जो स्वाद में बेहतरीन होने के साथ साथ स्वास्थ्य के लिए भी बेजोड़ है। चीकू आसानी से पच जाता है। यह शरीर से अशुद्धियों को दूर करता है और इसमें पाए जाने वाले ग्लूकोज के कारण भरपूर उर्जा प्रदान करता है। चीकू में विटामिन A काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। विटामिन A आंखों के लिए बहुत कारगर है। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है और उम्र बढ़ने पर आंखों में आने वाली तकलीफों से चीकू बचाव करने की क्षमता रखता है। चीकू में प्राकृतिक ग्लूकोज भरपूर होता है जिससे चीकू मिल्क शेक के उपयोग से तुरंत उर्जा मिलती है। ऐसे लोग जो अधिक शारीरिक कार्य करते हैं उनको चीकू शेक पीने की सलाह विशेषज्ञों द्वारा दी जाती है चीकू को सूजन कम करने के लिए भी जाना जाता है। चीकू में टैन्निन पाया जाता है जिससे सूजन उतरने में मदद मिलती है। इसके अलावा चीकू पाचन को ठीक करने साथ पेट से जुड़ी समस्याओं से भी निजात दिलाता है। सूजन और दर्द में चीकू का उपयोग बहुत कारगर है। दूध को स्वास्थ्य लाभ का खजाना समझा जाता है। इसके अलावा चीकू ...

अमरूद

  अमरूद की तासीर ठंडी होती है , इसकी ठंडक से पेट की गर्मी शांत होती है|    रात के समय से ना लें,  सुबह दोपहर से लिया जा सकता है  इसके बीज चबाकर न  खाएं ,  ताकि कुछ अपने आप पाचन शक्ति में घुल जाएंगे,  कुछ साबुत बाहर  निकल जाएगा |  अगर आप सारे चबाकर खाएंगे तो पेट में दर्द हो सकता है  जिसको पथरी  है  वह भी इसके बीज न खाये ,कारण  इससे उनको गैस बन सकती है  और पथरी का दर्द सकता है भोजन से पहले  भोजन के साथ  या  भोजन के एक या डेढ़ आधे घंटे बाद खा सकते हैं इसका प्राचीन संस्कृत नाम अमृत या अमृत फल है तथा बनारस में प्रायः सब लोग इसे अमृत नाम से ही पुकारते हैं। अमरूद (guava in hindi) का स्वाद खट्टा, मीठा और फीका दो तीन तरह का होता है। स्वादिष्ट होने के साथ साथ अमरूद का औषधीय गुण बहुत पौष्टिक  होता है। कई तरह की बीमारियों को दूर करने में लोग इसे घरेलू उपाय के रुप में इस्तेमाल करते हैं। भुने हुए अमरूद खाने के ये फायदे जान कर हैरान रह जायेंगे आप ! =-=--=-= यूं तो सर्दियों में अमरूद खाने के बहुत से फायदे है ...

बेर

  बेर ही नहीं इसके फल, पत्ती, वृक्ष की छाल, गोंद सभी में औषधीय गुण पाए जाते हैं. जी घबराने, उल्टी और गर्भावस्था में होने वाले पेटदर्द आदि कई समस्याओं मे इसका सेवन काफी फायदेमंद होता है. कुछ शोधों के अनुसार बेर से लो-ब्लड प्रेशर, एनीमिया, लीवर आदि समस्याओं से आराम मिलता है. साथ ही यह शरीर में ट्यूमर सेल्स पनपने नहीं देता. यह त्वचा की देखभाल के लिए भी उत्तम होता है. तो क्यों न समय रहते इसका लाभ लिया जाए. तो जानिये क्या हैं छोटे बेर के बड़े फायदे... संतरे और नींबू की ही तरह बेर में भी विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. बेर में अन्य फलों के मुकाबले विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट ज्यादा मात्रा में होते हैं. इसके सेवन से त्वचा बढ़ती उम्र तक जवां बनी रहती है. इसमें विटामिन सी की मात्रा खट्टे फलों से 20 गुना तक अधिक होती है. आयुर्वेद के अनुसार बेर दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. बेर खाने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियां होने की आशंका कम हो जाती है. इन्हें खाने से बार-बार प्यास लगने की शिकायत भी दूर होती है. बेर का सेवन करने पर यह पेट दर्द की सम...

टमाटर

  1 टमाटर में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, फास्फोरस और विटामिन सी पाया जाता है। एसिडिटी की समस्या होने पर टमाटरों की खुराक बढ़ाने से इस समस्या से निजात मिलता है। 2 टमाटर में काफी मात्रा में विटामिन 'ए' पाया जाता है, जो हमारी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। 3 टमाटर खाने से पाचन शक्ति बढ़ती है और गैस की समसा भी दूर होती है। 4 डॉक्टरो के अनुसार टमाटर के नियमित सेवन से श्वास नली बिल्कुल साफ रहती है और खांसी, बलगम की शिकायत खत्म होती है। 5 बच्चों को सूखा रोग होने पर टमाटर का रस पिलाने से फायदा होता है। साथ ही ये उनके तेजी से विकास में भी मदद करता है। 6 गर्भवती महिलाओं के लिए भी सुबह एक गिलास टमाटर के रस का सेवन फायदेमंद होता है। 7 डाइबिटीज व दिल के मरिजों की सेहत के लिए टमाटर बहुत उपयोगी होता है। 8 टमाटर का सेवन कैंसर के रोगियों को भी फायफा करता है, साथ ही ये कफ और पेट साफ करने में भी मदद करता है। 9 अगर पेट में कीड़े होने की शिकायक हो, तो सुबह खाली पेट टमाटर में पिसी हुई काली मिर्च लगाकर खाने से कीड़े मर कर निकल जाते हैं। आप चाहे तो काली मिर्च डले हुए टमाटर का सूप पी सकते हैं।

बियरबेरी

  रोगप्रतिरोधक शक्ति: बीयरबेरी ( Bearberry ) में मौजूद हाइड्रोक्वीनोन ( Hydroquinones ) शक्तिशाली जीवाणुरोधी रासायनिक यौगिक है जो आपके शरीर में विभिन्न प्रणालियों को चलाते रहने में मदद करते हैं। यह आपके शरीर से नुकसानदायक तत्वों को खत्म करने में भी मदद करता है। यह आपके पेट, पाचन तंत्र, त्वचा और आपके शरीर के कई अन्य भागों को ठीक करने में मदद करता है और बैक्टीरिया के खिलाफ एक महान रक्षा प्रदान करता है। Bearberry benefits, बियरबेरी के फायदे, Bearberry medical uses डिटॉक्सिफिकेशन: ( Bearberry ) एक प्राकृतिक मूत्रवर्धक है और आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह आपके शरीर से अतिरिक्त नमक, पानी, फैट और विषाक्त पदार्थों को निकालकर मूत्राशय और लीवर को साफ करने में मदद करता है। गर्भावस्था: कुछ स्टडीज़ के अनुसार, बीयरबेरी के कुछ सक्रिय घटक गर्भपात या मिसकैरिज़ को रोकने में मदद करते हैं, और प्रेगनेंसी के दौरान मां और बच्चे दोनों की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यहां तक कि बच्चे के जन्म के बाद भी मां को जल्द से जल्द ठीक होने में यह मदद करने के लिए जानी जाती ...