Posts

Showing posts from June, 2022

क्रैनबेरीज

  दिल के लिए फायदेमंद- दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए क्रैनबेरीज का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि क्रैनबेरीज में पॉलिफेनॉल्स के गुण पाए जाते हैं, जो दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को भी कम करने में मदद करता है। किडनी स्टोन की समस्या को दूर करने में फायदेमंद- किडनी स्टोन की समस्या को दूर करने के लिए क्रैनबेरीज का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि क्रैनबेरीज में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो किडनी में होने वाले स्टोन की समस्या को रोकता है। साथ ही ये किडनी की सफाई करने में मदद करता है। हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद- हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए क्रैनबेरीज का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि क्रैनबेरीज में कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

छींद

Image
  खजूर की ही देसी प्रजाति है। छींद हमारे भारतीय ग्रामीण अंचलों की एक बड़ी ही महत्वपूर्ण वानस्पतिक विरासत है। छींद के तने, जड़, छाल, पत्तियों और फलों के खूब सारे औषधीय गुण हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था के हिसाब से भी छींद महत्वपूर्ण है। चाहे चटाई बनाना हो, घरों की छत और बाड़ बनाना हो या फिट हाथ पंखें या झाड़ू, छींद की पत्तियां खूब इस्तेमाल की जाती है। भागदौड़ भरे जीवन में हम छींद को भूलते चले जा रहे हैं। शहरीकरण की भेंट चढ़ने वाले कई महत्वपूर्ण पेड़ों में से छींद भी एक है। हमारे आदिवासी अंचलों में छींद को लेकर कई तरह की पौराणिक मान्यताएं भी हैं। छींद के फल बेहद टेस्टी होते हैं, कच्चे फल कसैले और गले में लगने वाले होते हैं लेकिन पकने के बाद ये बेहद मीठे और स्वादिष्ट लगते हैं। फलों के भीतर खजूर की तरह कठोर बीज पाया जाता है। इसका पल्प कई औषधीय गुणों की खान है। आदिवासी इलाकों में जानकार छींद के पके फलों को एनीमिया से ग्रस्त लोगों को खिलाते हैं। करीब 100 ग्राम पके हुए छींद के फलों को प्रतिदिन खाने की सलाह दी जाती है। पके फलों में माइक्रो न्यूट्रिएंट्स खूब पाए जाते हैं और शरीर के लिए आयरन भी खूब दे...

किवी

  कीवी मे ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स, ऐंटी-इम्फ़्लेमेटरी, ऐंटी-हाइपरटेंसिव, ऐंटी-थ्रोम्बॉटिक, मिनरल्स से विटामिन्स भरपूर मात्रा मे पाया जाता है। रोजाना एक कीवी के सेवन से सेहत से जुड़े कई फ़ायदे मिलेंगे, जिससे अनेकों बीमारियों से दूर रहने में मदद मिलती है। कीवी के बीज और छिलके को भी फायदेमंद होते है। अगर आप भी जानना चाहते है कीवी के फायदे तो इस लेख को पूरा पढे। - फ़ाइबर से भरपूर कीवी आपके पाचन क्रिया में सुधार लाने में मददरूप साबित होता है। अगर कब्ज से परेशान हैं तो कीवी का सेवन करना फायदेमंद रहता है। इसमें मौजूद लैक्सेटिव पेट को साफ़ करके कब्ज से राहत दिलाने मे मदद करता है। - कीवी ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित करके इंसुलिन को संतुलित बनाए रखने में सहायक साबित होता है , इसलिए इसे कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स में शामिल किया जाता है। यदि आप डायबिटीक मरीज हैं, तब भी एक सीमित मात्रा में कीवी का सेवन करनेसे लाभ ही होता है। - शरीर में अगर ब्लड क्लॉटिंग होती है तो उससे स्ट्रोक, हार्ट अटैक एवं किडनी संबंधी सस्याएं पेदा होती हैं, जो बिल्कुल भी सही नहीं है। कीवी में मौजूद ऐंटी-थ्रोम्बॉटिक यानी क...