जामुन गर्मियों की सौगात है जामुन गर्मियां आते आ जाते हैं| हमारे अंदर जो गर्मी से आने वाली दिक्कत है, उनको रोकते हैं, नहीं आने देते हैं| जामुन जो है यह सब के लिए अच्छा है बच्चे से लेकर के बुजुर्ग तक |
वैसे तो जामुन ठंडा है ,परन्तु जो कफ रोग होते है जैसे नजला ,जुखाम,साइनस ,पर भी काम करता है |
पित्त रोगो में तो लाभ करेगा ही जैसे bleeding disorders , प्रदर, लिकोरिया हो गया| यह गर्मी की सारी दिक्कत जैसे गला सूखना, पैर जलना, या पुराने से पुराने कोई अंदर शरीर में गर्मी इकट्ठी हो रखी है उसको भी निकाल देगा|
यह वात को थोड़ा बढ़ता है यानी वायु की दिक्कत है यह जोड़ों का दर्द है तो उसमें मैं खाएँ या नहीं? थोड़ा सा 10 -20 दाने बहुत है|
अगर पित्त ,कफ है तो जी भर के खाओ यह लिमिट हर चीज की होनी चाहिए दोनों हाथों में जितने आ जाए बस इतने खा लो और खाना खाने से पहले और भी अच्छा है | कभी-कभी अगर मन हो तो खाना खाकर बाद में डेढ़ घंटे बाद भी खा सकते हो|
यह पचने में हल्का है ,हाजमा बढ़ा देंगे | भूख लगनी बंद हो जाती है ,पानी पी पी कर पेट अफरने लग जाता है | पेट में अफारा रहने लग जाता है ज्यादा पानी पीने से
यह मसूड़े को दांतों को ठीक करता है जिनके दांत हिलते हैं उनको डदांतो को मजबूत करेगा | मसूड़ों में खून आता है ,मसूड़े फूल जाते हैं
पेट में जब जाता है तो पेट की दिक्कत को सही करता है ,जब पच जाता है तो लिवर,तिल्ली को सही करता है | जिनको लिवर में गर्मी पड़ गयी है ,नया खून नहीं बनता ,लिवर में बहुत सारे toxin है ,त्वचा विकार है | यह अगर पेट के अंदर बाल चला गया हो तो उसे भी गला देता है | पथरी में भी काम करता है |
अगर loose motion की समस्या से परेशान है ,जिनको बार बार motion के लिए जाना पड़ता है ,बार बार पतला मल होने की समस्या से परेशान है या जिनका मल ठीक से बंधकर नहीं आता है | तो ऐसे में जामुन लेना चाहिए ,ऐसे में जामुन के लिए एक श्लोक है जावं संग्रहणी | या रोकने का काम करता है ,स्तंभन का काम करता है | जिनको मल में चिकनापन होता है ,मल में जलन होती है | ऐसे में 10 -15 जामुन खाएं ,ऐसे में 1 /4 चम्मच जामुन की गुठली का पाउडर खाने से पहले शहद के साथ ले |
अगर आप श्वास की समस्या से परेशान है ,अगर आपको कफ बहुत ज्यादा बनता है और उस कफ के कारण पूरा जाम हो जाता है और फिर आपको साँस लेने की दिक्कत होने लगती , ऐसे में जामुन बहुत फायदेमंद है ,इसका आयुर्वेदिक श्लोक है वासातिसारकफकासजीत, मतलब जो श्वास से सम्बंधित दिक्कत होती है ,खासकर ज्यादा mucus बनने से संबंधित | इसमें 8 -10 जामुन 2 चुटकी सौंठ डालकर दिन में 2 -3 बार ले सकते है
जो भी extra fat होता है ,चर्बी होती है ,उसे कम करने का काम करता है क्योंकि यह प्रकृति से रुक्ष है ,जो भी मोटापा होता है ,वह extra कफ के कारण होता है ,यह उस समस्या को कम करता है ,आप अपने खाने में 10 -15 जामुन ले सकते है |
जिनका cholesterol level बढ़ा हुआ है ,जिनका लिपिड profile बिगड़ गया है ,(LDL ,VLDL ,Triglyceride ) तो जामुन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए |
जामुन रुक्ष होता है और जो रक्त के अंदर फालतू चर्बी आ गयी है तो 8 -10 जामुन सुबह शाम खा सकते है ,अगर जामुन नहीं मिलती तो इसका पाउडर खाने से पहले 1 /4 चम्मच ले सकते है |
अगर आप बिना श्रम के थक जाते है तो आयुर्वेद में इसे क्लम कहते है | जैसे आप आराम से सोये ,नींद भी पूरी की और सुबह ऐसा लगता है की शरीर में जान नहीं है तो में आप 10 -15 जामुन खाएं ,अगर ताजा जामुन का फल नहीं है तो जामुन का पाउडर 1/4 चम्मच शहद के साथ लीजिये |
पेट में कीड़े हो जाते हैं तो क्या करे? या घर में छोटे बच्चे हैं और उनको गुदा द्वार मार्ग है उस जगह पे खुजली होती है या पेट जब साफ होता है तो उसमें से बहुत बार Thread worm इस तरह के वोर्म्स दिखाई देते हैं तो ऐसे में आप अपनी डाइट में एक चीज़ जरूर introduce कीजिये। उसका नाम है जामुन । उनके जब आप आयुर्वेदिक श्लोक पढ़ेंगे, इसके फायदे पढ़ेंगे तो उसमें एक शब्द लिखा है कृमि दोष हंति । कृमि दोष हंति शब्द का मतलब होता है कि जो भी आपके शरीर में कीड़े है या किसी भी तरह का जो इन्फेक्शन्स होता है उन कृमियों को ये खत्म करता है। आयुर्वेद में 20 प्रकार के अलग अलग टाइप के कृमि बोले है तो अगर पेट में कीड़े या कृमि जैसी समस्याएं हैं तो जामुन का फल जो की गर्मियों में मिलता है ये 10 से 15 फल आप हर रोज खाने के पहले अपने डाइट में रखिये। या फिर इसका पाउडर अगर आपको मिलता है तो सूखा हुआ चौथाई चम्मच पाउडर ये आप शहद के साथ लेंगे तो क्रीमी की समस्या को भी ये कंट्रोल करने में मदद करेगा।
जामुन
-------
- पित्त को कम करता है ,वात को बढ़ाता है |
मात्रा
------
- वात वाले 10 -20 दाने से ज्यादा न खाएं ,
- पित्त और कफ वाले कितने भी खाएं |
लाभ
------
- बदहजमी वालों के लिए अच्छा है |
- मसूड़ों और दांतो को सही करेगा |
- लीवर के लिए अच्छा है | लीवर को साफ़ करता है |
- जामुन के फल में आयरन और फास्फोरस जैसे तत्व प्रचुरता से पाए जाते हैं।
- एनीमिया (खून की कमी) को दूर करने में और खून में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए जामुन एकदम सॉलिड है|जामुन और आंवले के फलों का रस समान मात्रा में मिलाकर पीने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और जिन्हें एनीमिया है उन्हे काफी फायदा होता है।
- दांतों के लिए जामुन की दातुन एकदम एक नम्बर है।
- जामुन की छाल भी मसूड़ों के लिए लाभदायक है। जामुन की छाल का चूर्ण (एक चम्मच) लगभग एक कप पानी में डालकर खौलाया जाए और ठंडा होने पर इससे कुल्ला किया जाए तो मसूड़ों की सूजन, दांत दर्द और मसूड़ों से खून आने की समस्या में काफी आराम मिलता है।
- जामुन की गुठली को किडनी की सेहत के लिए भी खास माना जाता है। जामुन की गुठली के चूर्ण (4 ग्राम) को एक कप दही के साथ मिलाकर रोज खाने से पथरी में फायदा होता है।
जामुन खाने के फायदे:पाचन क्रिया के लिए जामुन बहुत फायदेमंद होता है. ...#मधुमेह के रोगियों के लिए जामुन एक रामबाण उपाय है. ...मधुमेह के अलावा इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर से बचाव में कारगर होते हैं. ...अगर किसी को #दस्त हो रहे जामुन को सेंधा नमक के साथ खाना फायदेमंद रहता है.#जामुन_के_पत्तों के रस से कुल्ला करने पर मुंह के छालों में लाभ होता है। 10-15 मिली जामुन के फल के रस का नियमित सेवन करें। इससे गले के रोग भी ठीक होते हैं। इसके साथ ही गले के दर्द में 1-2 ग्राम जामुन के पेड़ की छाल के चूर्ण का सेवन करें।जामुन की गुठली को दही में पीसकर खाने को काफी अच्छा माना जाता है। जामुन में #विटामिन_सी भी भरपूर मात्रा में होता है। विटामिन सी की कमी को दूर करने के लिए भी इसे खाना अच्छा माना जाता हैज्यादा जामुन खाने से क्या होता है?खाली पेट जामुन खाते हैं तो संभल जाएं, होगा बड़ा नुकसानदरअसल जामुन #वातकारी है, अगर इसे खाली पेट खाया गया तो पेट में अफारा और गैस की समस्या हो जाती है जो लंबे समय तक नहीं जाती। उसी तरह जामुन को दूध के साथ भी कभी नहीं खाना चाहिए। वैसे जामुन नुकसान कम और फायदा ज्यादा करता है।
बारिश के मौसम में जामुन खाने के हैं ये बेहतरीन फायदे.
************************************************
सामान्यत: बरसात के मौसम में आने वाला फल जामुन सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। जामुन अम्लीय प्रवृति वाला होता है यही कारण है कि जामुन को नमक के साथ खाया जाता है। जामुन में ग्लूकोज और फ्रक्टोज पाया जाता है।जामुन में आयरन, विटामिन और फाइबर भी पाया जाता है इसमें खनिजों की मात्रा अधिक होती है।इसके बीज में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और कैल्शियम पाया जाता है।
जामुन के इन्हीं गुणों के कारण हम आपको बताने जा रहे हैं जामुन से जुड़े कुछ खास नुस्खे जो रोगों में रामबाण की तरह काम करते हैं।
गले के रोगों में जामुन की छाल को बारीक पीसकर सत बना लें। इस सत को पानी में घोलकर 'माउथ वॉश' की तरह गरारा करना चाहिए। इससे गला तो साफ होगा ही, साँस की दुर्गंध भी बंद हो जाएगी और मसूढ़ों की बीमारी भी दूर हो जाएगी।
इसके ताजे, नरम पत्तों को गाय के पाव-भर दूध में पीसकर प्रतिदिन सुबह पीने से खून बवासीर में लाभ होता है।
रक्त की कमी, यौन, स्मरण शक्ति एवं शारीरिक दुर्बलता में जामुन----
जामुन का रस, शहद, आँवले या गुलाब के फूल के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर एक-दो माह तक प्रतिदिन सुबह के वक्त सेवन करने से रक्त की कमी एवं शारीरिक दुर्बलता दूर होती है। यौन तथा स्मरण शक्ति भी बढ़ जाती है।
- उल्टी-दस्त या हैजा में जामुन
जामुन के एक किलोग्राम ताजे फलों का रस निकालकर उसमें ढाई किलोग्राम मिश्री मिलाकर शरबत जैसी चाशनी बना लें। इसे एक साफ बोतल में भरकर रख लें। जब कभी उल्टी-दस्त या हैजा जैसी बीमारी की शिकायत हो, तब दो चम्मच शरबत और एक चम्मच अमृतधारा मिलाकर पिलाने से तुरंत राहत मिल जाती है।
जामुन और आम का रस बराबर मात्रा में मिलाकर पीने से मधुमेह के रोगियों को लाभ होता है। जामुन की गुठली के चूर्ण 1-2 ग्राम पानी के साथ सुबह लेने से मधुमेह रोग ठीक हो जाता है।
जामुन की गुठली के चूर्ण को एक चम्मच मात्रा में दिन में दो-तीन बार लेने पर पेचिश में आराम मिलता है। पथरी हो जाने पर इसके चूर्ण का उपयोग चिकित्सकीय निर्देशन में दही के साथ करें।
दांतों, मसूढ़ों से खून में जामुन-------------
दांतों, मसूढ़ों से खून आता हो, पानी लगता हो, मसूढ़े फूलते हों तो इसके पत्तों की राख को दांतों पर मलने से मसूढ़े मजबूत होते हैं, दांत चमकीले बन जाते हैं।गला बैठ गया हो, आवाज बेसुरी हो गयी हो, गले में छाले हो गये हों तो इसके पत्ते पानी में उबाल कर उसे थोड़ा ठंडा कर उससे गरारे करें।
रक्तप्रदर की समस्या होने पर जामुन की गुठली के चूर्ण में पच्चीस प्रतिशत पीपल की छाल का चूर्ण मिलाएं और दिन में दो से तीन बार एक चम्मच की मात्रा में ठंडे पानी से लें।
गठिया के उपचार में भी जामुन बहुत उपयोगी है। इसकी छाल को खूब उबालकर बचे हुए घोल का लेप घुटनों पर लगाने से गठिया में आराम मिलता है।
सिर्फ जामुन ही काफी है आपको शुगर से छुटकारा दिलाने के लिए – डायबिटीज में है रामबाण,
---------------------------------------------------
जामुन की गुठली शुगर को कण्ट्रोल करने के लिए बेहद रामबाण है. इसमें ऐसे केमिकल पाए जाते हैं जो के शुगर को सही करने में बेहद अहम् हैं.
आज हम इसके फल की गुठली के एंटी डायबिटिक प्रभाव का विश्लेषण करेंगे के इसमें ऐसे कौन से रसायन हैं के जिस कारण से इसमें ये एंटी डायबिटिक गुण पाया जाता है और वो किस प्रकार से काम करता है. और कैसे ग्लूकोस के लेवल को
नियंत्रित करते हैं.
जामुन के बीजों का केमिकल विश्लेषण,
आइये जाने कैसे करती है जामुन की गुठली काम. sugar ka desi ilaj, sugar ka ilaj
Working of Jambolin or Antillin
ये Alpha-Glucosidase inhibitor है जिसका मतलब होता है जो भी कार्बोहायड्रेट हम खाते हैं, उसको ये Alpha-Glucosidase enzyme जो के छोटी आंत में पाया जाता है वो कार्बोहायड्रेट को ग्लूकोस में तोड़ देते हैं. और वो ग्लूकोस छोटी आंत से अवशोषित होकर हमारे रक्त में चला जाता है. और Jambolin इस Enzyme के कार्य को ब्लाक कर देता है. जिससे स्टार्च या कार्बोहायड्रेट को Alpha-Glucosidase ग्लूकोस में नहीं बदल पाते.
Working Of Chromium and Vanadium
जामुन की गुठली में पाए जाने वाले एलिमेंट Chromium और Vanadium इन्सुलिन रेसिस्टेंट को कम करते हैं, ये रक्त से ग्लूकोस को कोशिका के अन्दर ले जाने का काम करते हैं जिससे कोशिका इस ग्लूकोस को उर्जा के उत्पादन में इस्तेमाल कर लेती है और रक्त में ग्लूकोस की मात्रा कम हो जाती है.
जामुन की गुठली को पाउडर बनाने की विधि. sugar ka desi ilaj, sugar ka ilaj
इसके दो तरीके है, पहला है धुप में सुखा कर इसका चूर्ण करना – गुठलियों को एकत्रित करके इनको अच्छे से धुलाई कर लीजिये, साफ़ करने के बाद इसको एक सप्ताह तक सूर्य की धुप में सुखाएं, सूख जाने के बाद आप इसको पहले छोटे छोटे टुकडो में कूट कर फिर इसके किसी यंत्र के साथ या इमाम दस्ते में कूटकर इसका बिलकुल बारीक कपडछान पाउडर कर लीजिये. ये जितना बारीक होगा उतना अधिक प्रभावशाली होगा.
इसका दूसरा तरीका है जामुन की ताज़ा गुठली को धुलाई कर के किसी कडाही में डालकर पहले भून लीजिये, फिर इसको कूट कर कपड छान पाउडर कर लीजिये.
उपरोक्त दोनों तरीक बेस्ट हैं, आप जो भी इस्तेमाल करना चाहें, वो इस्तेमाल कर सकते हैं.
जामुन की गुठली के चूर्ण को सेवन की विधि.
इस चूर्ण को एक चम्मच सुबह खाली पेट खाना खाने के एक घंटे पहले लीजिये. मात्रा लगभग ३ से 6 ग्राम.
1. जामुन के सेवन से पाचन क्रिया सक्रिय रहती है और पेट के विकार दूर होते हैं।
2. जामुन के सेवन से पित्त की जलन,पेट में कीड़े, दमा रोग, दस्त, खांसी तथा कफ की समस्या से निजात मिलता है।
3. जामुन के सेवन से खून की वृद्धि होती है और दांतों व मसूढ़ों को रोग निरोधक शक्ति मिलती है।
4.
जामुन के पत्तों की राख पीसकर दांतों पर मंजन करने से मसूढ़ों के रोग-विकार दूर होते हैं।
5. जामुन रोग-विकारों को दूर करके शरीर को सुंदर व आकर्षक बनाता है।
6. सिरदर्द होने की स्थिति में जामुन का रस मस्तक पर मलिए, आपको लाभ मिलेगा।
7. जामुन की छाल को पानी में उबालकर उसका कुल्ला करने से मसूढ़ों के रोग-विकार नष्ट होते हैं।
8. जामुन के बीज संकोचक, सिरका पौष्टिक और उदर के वायु विकार को दूर करता है।
9. डायबटीज की बीमारी के लिए जामुन एक गुणकारी फल है। यह पाचन शक्ति को बढ़ाने वाला फल भी है।
10. जामुन के कोमल पत्तों को पानी में उबालकर और छानकर उसे कुल्ला करने पर मसूढ़ों की सूजन व खून निकलने की विकृति नष्ट होती है।
11. जामुन खाने से भी पथरी दूर होती है और इसके गुठली का चूर्ण बनाकर दही या मट्ठे के साथ सेवन करने से पथरी धीरे-धीरे नष्ट होती है।
12. जामुन की गुठलियां बीस ग्राम मात्रा में लेकर उसमें दो ग्राम अफीम किसी खरल में घोटकर छोटी-छोटी गोलियां बना लें। प्रतिदिन सुबह-शाम एक-एक गोली जल के साथ सेवन करके से मधुमेह में बहुत लाभ होता है।
14. शाम 3-3 ग्राम चूर्ण जल के साथ सेवन करने से मधुमेय रोग में बहुत लाभ होता है।
16. जामुन की भीतरी छाल का काढ़ा बनाकर पिलाने से ऐंठन, मरोड़ की समस्या दूर होती है।
17. छोटे बच्चों को दस्त होने पर जामुन की ताजी छाल का रस, बकरी के दूध में उबालकर ठंडा कीजिये और उसे पिलाने पर बहुत लाभ होता है।
18. पानी में एक जामुन के कोमल पत्तों को पीसकर पिलाने से अफीम का नशा दूर हो जाता है।
19. जामुन के पत्ते चबाकर उसका रस चूसने से मुंह में बदबू आने बंद हो जाते हैं।
20. बच्चों का बिस्तर पर पेशाब करने संबंधी बीमारी में जामुन की गुठली का चूर्ण बनाकर तीन ग्राम मात्रा में जल के साथ सेवन करने से बहुत लाभ होता है।
21. दस्त में खून निकलने की विकृति होने पर जामुन की गुठली का चूर्ण पांच ग्राम मात्रा में दिन में कई बार मटठे के साथ सेवन करने से ब्लीडिंग की समस्या से मुक्ति मिलती है।
22. अपनी आवाज की सुरीली बनाना है तो जामुन की गुठली को सुखाकर उसका चूर्ण बनाएं और शहद के साथ मिलाकर चाटें।
23. रोगी को खाली पेट जामुन खाने चाहिए। जामुन खाने से मुंह के छाले दूर होते हैं और
24. जामुन का शर्बत ठड़े पानी में मिलाकर पीने से उलटी और दस्त की समस्या से निजात मिलता है और गर्मी में राहत भी देती है।
25. जामुन के सिरके को पानी में मिलाकर सेवन करने से कब्ज की पुरानी समस्या से छुटकारा मिलता है।
इन बीमारियों में जामुन बेहतर काम करता है
फाइबर से भरपूर जामुन पाचन में सुधार करता है और कब्ज रोकता है।
जामुन एंटीऑक्सीडेंट का एक स्रोत है जो ब्रेन मेमोरी के सुधार में सहायक है।
इसके अलावा जो लोग मधुमेह की बीमारी से पीड़ित हैं उन्हें भी जामुन खाना चाहिए।
जामुन खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में प्रभावी है जबकि अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने मददगार साबित होता है।
जामुन न केवल केंसर में एक दवा के रूप में काम करता है बल्कि जिनकी आंखों की रोशनी कम है उन्हें भी इस फल को खाना चाहिए।
*जामुन एक ऐसा वृक्ष जिसके अंग अंग में औषधि है।*


अगर जामुन की मोटी लकड़ी का टुकडा पानी की टंकी में रख दे तो टंकी में शैवाल, हरी काई नहीं जमेगी और पानी सड़ेगा भी नहीं।

जामुन की इस खुबी के कारण इसका इस्तेमाल नाव बनाने में बड़ा पैमाने पर होता है।

पहले के जमाने में गांवो में जब कुंए की खुदाई होती तो उसके तलहटी में जामून की लकड़ी का इस्तेमाल किया जाता है जिसे जमोट कहते है।

दिल्ली की निजामुद्दीन बावड़ी का हाल ही में हुए जीर्णोद्धार से ज्ञात हुआ 700 सालों के बाद भी गाद या अन्य अवरोधों की वजह से यहाँ जल के स्तोत्र बंद नहीं हुए हैं।

भारतीय पुरातत्व विभाग के प्रमुख के.एन. श्रीवास्तव के अनुसार इस बावड़ी की अनोखी बात यह है कि आज भी यहाँ लकड़ी की वो तख्ती साबुत है जिसके ऊपर यह बावड़ी बनी थी। श्रीवास्तव जी के अनुसार उत्तर भारत के अधिकतर कुँओं व बावड़ियों की तली में जामुन की लकड़ी का इस्तेमाल आधार के रूप में किया जाता था।

स्वास्थ्य की दृष्टि से विटामिन सी और आयरन से भरपूर जामुन शरीर में न केवल हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाता। पेट दर्द, डायबिटीज, गठिया, पेचिस, पाचन संबंधी कई अन्य समस्याओं को ठीक करने में अत्यंत उपयोगी है।

एक रिसर्च के मुताबिक, जामुन के पत्तियों में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो रक्त शुगर को नियंत्रित करने करती है। ऐसे में जामुन की पत्तियों से तैयार चाय का सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों को काफी लाभ मिलेगा।

सबसे पहले आप एक कप पानी लें। अब इस पानी को तपेली में डालकर अच्छे से उबाल लें। इसके बाद इसमें जामुन की कुछ पत्तियों को धो कर डाल दें। अगर आपके पास जामुन की पत्तियों का पाउडर है, तो आप इस पाउडर को 1 चम्मच पानी में डालकर उबाल सकते हैं। जब पानी अच्छे से उबल जाए, तो इसे कप में छान लें। अब इसमें आप शहद या फिर नींबू के रस की कुछ बूंदे मिक्स करके पी सकते हैं।

जामुन की पत्तियों में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं. इसका सेवन मसूड़ों से निकलने वाले खून को रोकने में और संक्रमण को फैलने से रोकता है। जामुन की पत्तियों को सुखाकर टूथ पाउडर के रूप में प्रयोग कर सकते हैं. इसमें एस्ट्रिंजेंट गुण होते हैं जो मुंह के छालों को ठीक करने में मदद करते हैं। मुंह के छालों में जामुन की छाल के काढ़ा का इस्तेमाल करने से फायदा मिलता है। जामुन में मौजूद आयरन खून को शुद्ध करने में मदद करता है।

जामुन की लकड़ी न केवल एक अच्छी दातुन है अपितु पानी चखने वाले (जलसूंघा) भी पानी सूंघने के लिए जामुन की लकड़ी का इस्तेमाल करते।
जामुन ( jambul )
------------------
जामुन अग्निप्रदीपक, पाचक, स्तंभक (रोकनेवाला) तथा वर्षा ऋतु में अनेक रोगों में उपयोगी है। जामुन में लौह तत्त्व पर्याप्त मात्रा में होता है, अतः पीलिया के रोगियों के लिए जामुन का सेवन हितकारी है। जामुन यकृत, तिल्ली और रक्त की अशुद्धि को दूर करते हैं। जामुन खाने से रक्त शुद्ध तथा लालिमायुक्त बनता है। जामुन मधुमेह, पथरी, अतिसार, पेचिश, संग्रहणी, यकृत के रोगों और रक्तजन्य विकारों को दूर करता है। मधुमेह के रोगियों के लिए जामुन के बीज का चूर्ण सर्वोत्तम है।
सावधानीः
जामुन सदा भोजन के बाद ही खाना चाहिए। भूखे पेट जामुन बिल्कुल न खायें। जामुन खाने के तत्काल बाद दूध न पियें। जामुन वातदोष नाश करने वाले हैं अतः वायुप्रकृतिवालों तथा वातरोग से पीड़ित व्यक्तियों को इनका सेवन नहीं करना चाहिए। शरीर पर सूजन व उलटी दीर्घकालीन उपवास करने वाले तथा नवप्रसूताओं को इनका सेवन नहीं करना चाहिए। जामुन पर नमक लगाकर ही खायें। अधिक जामुन का सेवन करने पर छाछ में नमक डाल कर पियें।
औषधि-प्रयोगः
मधुमेहः
मधुमेह के रोगी को नित्य जामुन खाने चाहिए। अच्छे पके जामुन सुखाकर, बारीक कूटकर बनाया गया चूर्ण प्रतिदिन 1-1 चम्मच सुबह-शाम पानी के साथ सेवन करने से मधुमेह में लाभ होता है।
प्रदररोगः
कुछ दिनों तक जामुन के वृक्ष की छाल के काढ़े में शहद (मधु) मिलाकर दिन में 2 बार सेवन करने से स्त्रियों का प्रदर रोग मिटता है।
मुँहासेः
जामुन के बीज को पानी में घिसकर
मुँह पर लगाने से मुँहासे मिटते हैं।
आवाज बैठनाः
जामुन की गुठलियों को पीसकर शहद में मिलाकर गोलियाँ बना लें। 2-2 गोली नित्य 4 बार चूसें। इससे बैठा गला खुल जाता है। आवाज का भारीपन ठीक हो जाता है। अधिक बोलने वालों के लिए यह विशेष चमत्कारी योग है।
स्वप्नदोषः
जामुन की गुठली का 4-5 ग्राम चूर्ण सुबह-शाम पानी के साथ लेने से स्वप्नदोष ठीक होता है।
दस्तः
जामुन के पेड़ की पत्तियाँ (न ज्यादा
पकी हुईं न ज्यादा मुलायम) लेकर पीस लें। उसमें जरा-सा सेंधा नमक मिलाकर उसकी गोलियाँ बना लें। 1-1 गोली सुबह-शाम पानी के साथ लेने से कैसे भी तेज दस्त हों, बंद हो जाते हैं।
जामुन कब नहीं खाना चाहिए ?
- चरक संहिता के सूत्र स्थान के 25 वें अध्याय के सूत्र स्थान में लिखा है ,जाम्बवं वातजननानाम् श्रेष्ठम्, अगर आपको वात से सम्बंधित कोई भी दिक्कत है तो जामुन नहीं खाना चाहिए |
- त्वचा ,मल या बालों में बहुत ज्यादा रुक्षता है तो इसे नहीं खाना चाहिए |
Comments
Post a Comment