Posts

Showing posts from January, 2021

द्राक्षा

द्राक्षा (अंगूर ) तासीर   यह शीत होती है |  यह मधुर और स्नीग्ध है |  यह वात ,पित्त पर सबसे अच्छा काम करेगी |  गर्मियों में वात पित्त सबसे ज्यादा बढ़ता है ,जब लू चलती है |  उपयोग  धातुओं को बढ़ाती है , शरीर का पोषण करती है |  मासपेशियों को पोषण देता है |  रक्त को बढ़ाती है |  रक्त को पोषण देता है |  रक्त को शुद्ध करता है |  शुक्र धातु का पोषण करता है |  पेट को साफ़ करने का काम करती है , मूत्र को साफ़ करने का काम करता है |  हृदय को ताकत देता है ,जैसे दिल घबराता है ,तेज आवाज से डर लगता है |  जिन महिलाओं का गर्भाशय बहुत कमजोर है उनके लिए बहुत अच्छा है |  जिनको प्यास बहुत लगती है , मुँह में छाले हो जाते है ,हाथ पैर में जलन होती है वो ले सकते है |  जो लोग शराब पिते है और उनका शरीर उस से बिगड़ जाता है तो उसे अंगूर लेने चाहिए |  ज्वर में उपयोगी है ,लम्बे ज्वर में उपयोगी है जिनको सुबह उतर जाता है |  रोग प्रतिरोधक शक्ति घट जाती है ,बुखार रहता है चाहे वो पिछले  टायफायड की वजह से या चिकनगुनिआ की वजह से हो |...

आम | Mango

भावपप्रकाश में लिखा है की   गुरुवातहरं हृधं वणर्य शीतमपितलम् | यह गुरु है , वात को नियंत्रित करता है |  हृदय के लिए अच्छा है |  आम तासीर से ठंडा होता है और गर्मी नहीं करता | कच्चे आम से गर्मी होती है ,पक्के आम से गर्मी नहीं होती |  चूसने वाला आम  ------------------ पचने में हल्का होता है |  नरम होता है |  बीज से लगाया जाता है |  हर कोई खा सकता है |  खाने वाला आम  ------------------ कलमी आम होता है |  पचने में भारी होता है |  भारी चीज़ें पचती तो न खाएं |  वजन बढ़ाता है |  इसे बीमारी वाले न खाएं |  दिन में 2 से ज्यादा न खाएं |  हरा आम  ---------- कम खाएं |  वात ,पित्त ,कफ बढ़ाता है |  आमचूर फ़ूड पोइज़निंग कम करता है |  पुरुषों की धातु कम हो सकती है |  महिलाओं को माहवारी की दिक्कत हो सकती है |  वायु वर्धक है |  आम के बाद क्या लें ? ---------------------- आम के बाद दूध पी सकते है  जामुन खा सकते है | जामुन रुक्ष है और वायु बढ़ाता है |  इसलिए यह बढ़े हुए कफ को संतुलि...