शरीफा / Custard Apple /सीताफल

सीताफल को इंग्लिश में कस्टर्ड एप्पल कहते हैं और शरीफा नाम से भी ये फल जाना जाता है। सीताफल ये अनगिनत औषधियों में शामिल है।  साथ ही सीताफल का सेवन सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सीताफल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सीताफल का सेवन कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि सीताफल में विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, पोटेशियम, मैग्नेशियम और कॉपर जैसे अहम पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन सीताफल का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।

 शरीफा / Custard  Apple मीठा फल है , जो लगभग पुरे विश्व में पाया जाता है | यह बहुत ही स्वास्थय वर्धक है , इसमें आयरन भरपूर मात्रा में होता है | यह पाचक अंगो को मजबूत बनाता है | इसके अतिरिक्त भी इसमें ओर गुण है जैसे 

  1.  यह वजन बढ़ाने में सहायक है | 
  2. मांसपेशियों की ताकत बढ़ाती है | 
  3. यह पार्किंसन  (Parkinson ) में विशेष रूप से लाभप्रद है | 
  4. यह दातों और मसूड़ों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है | 
  5. Type -२  diabetes  और  Heart  problem को कम करने में भी मदद करता है | 
  6. मौसम के अनुसार शरीफा का सेवन करते रहने से कब्ज , खून की कमजोरी भी दूर होती है | 
  7. गर्भवती महिलाओं के लिए यह फल विशेष रूप से लाभदायक है | 
  • इसमें विटामिन होता है, इसके अलावा इसमें नियासिन विटामिन ए राइबोफ्लेविन थियामिन ये तत्व होते हैं। इसके इस्तेमाल से हमें आयरन कैल्शियम मॅग्नीज मैग्नेशियम पोटैशियम और फोस्फरस मिलते है।
  • खास बात यह है कि सीताफल में आयरन अधिक मात्रा में होता है। इसके अन्दर मौजूद पोटैशियम और मैग्नेशियम ह्रदय के लिए बहुत ही अच्छा होता है। मैग्नेशियम शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता, इसके फाइबर की प्रचुर मात्रा से ब्लड प्रेशर अच्छा रहता है । इससे कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। इसमें विटामिन और आयरन खून की कमी को दूर करके हीमोग्लोबिन बढ़ता है।
  • अगर आपको कब्ज की समस्या हो तो सीताफल से ये दूर हो सकती है। सीताफल में पर्याप्त मात्रा में कॉपर तथा फायबर होते होते हैं। जो मल को नरम करके कब्ज की समस्या को मिटा सकते हैं। इसके उपयोग से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
  • गर्भवती महिला के लिए सीताफल खाना लाभदायक होता है। इससे कमजोरी दूर होती है, उल्टी व जी घबराना ठीक होता है। सुबह की थकान में आराम मिलता है, शिशु के जन्म के बाद सीताफल खाने से ब्रेस्ट दूध में वृद्धि होती है।
  • यदि आप कमजोर हो या आपको वजन बढ़ाना हो तो सीताफल का भरपूर उपयोग करना चाहिए। इसमें प्राकृतिक शक्कर अच्छी मात्रा में होती है। जो बिना किसी नुकसान के वजन बढ़ाकर व्यक्तित्व आकर्षक दे सकती है। इसके नियमित सेवन से पिचके हुए गाल और कूल्हे पुष्ट होकर सही आकार में आ जाते हैं और व्यक्तित्व में निखार आता है।
  • सीताफल के पेड़ की छाल में पाए जाने वाले टैनिन के कारण इससे दांतों और मसूड़ों को लाभ मिलता है। सीता फल दांत और मसूड़ों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम दांत मजबूत बनाता है। इसकी छाल को बारीक पीस कर मंजन करने से मसूड़ों और दांत के दर्द में लाभ होता है। यह मुंह की बदबू भी मिटाता है।
  • सीताफल में पाए जाने वाले विटामिन ‘ए’, विटामिन ‘सी’, तथा राइबोफ्लेविन के कारण यह आँखों के लिए फायदेमंद होता है। यह नेत्र शक्ति को बढ़ाता है तथा आँखों के रोगों से भी बचाव करता है। जिन लोगों का काम ज्यादा लेपटोप प्रयोग वाला होता है, उनके लिये इस फल का नियमित सेवन करना बहुत ही अच्छा लाभकारी रहता है।
  • यह मानसिक शांति देता है तथा डिप्रेशन तनाव आदि को दूर करता है। कच्चे सीताफल के क्रीम खाने से दस्त व पेचिश में आराम आता है। कच्चे क्रीम को सूखा कर भी रख सकते हैं। जरुरत पड़ने पर इसे भिगो कर खाने पर यह दस्त मिटाने में उपयोगी होता है।
  • अगर आपको कब्ज की समस्या हो तो सीता फल से ये दूर हो सकती है । सीता फल में पर्याप्त मात्रा में कॉपर तथा फायबर होते होते हैं जो मल को नरम करके कब्ज की समस्या को मिटा सकते है । इसके उपयोग से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है ।
  • यदि आप कमजोर हो या आपको वजन बढ़ाना हो तो सीता फल का भरपूर उपयोग करना चाहिए। इसमें प्राकृतिक शक्कर अच्छी मात्रा में होती है। जो बिना किसी नुकसान के वजन बढ़ाकर व्यक्तित्व आकर्षक दे सकती है । इसके नियमित सेवन से पिचके हुए गाल और कूल्हे पुष्ट होकर सही आकार में आ जाते हैं और व्यक्तित्व में निखार आता है ।
  • गर्भवती महिला के लिए सीता फल खाना लाभदायक होता है इससे कमजोरी दूर होती है, उल्टी व जी घबराना ठीक होता है । सुबह की थकान में आराम मिलता है, शिशु के जन्म के बाद सीताफल खाने से ब्रेस्ट दूध में वृद्धि होती है ।
1. सीताफल का सेवन पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि सीताफल फाइबर से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप सीताफल का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन बेहतर रहता है। साथ ही कब्ज जैसी पेट से जुड़ी बीमारियां दूर होती है।
2- उच्च कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) का स्तर काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए इसको नियंत्रित करना जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए सीताफल का सेवन लाभकारी साबित होता है। क्योंकि सीताफल का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।
3- सीताफल का सेवन हृदय (Heart) के लिए फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि सीताफल में विटामिन बी6 पाया जाता है, जो हृदय रोग के खतरे को कम करता है और हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में भी मददगार साबित होता है।
4- सीताफल में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप सीताफल का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। इम्यूनिटी मजबूत होने से आपका शरीर वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकता है
5. जिन लोगों को अक्सर कमजोरी (Weakness) और थकान महसूस होती है, उनको सीताफल का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसका सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
6- एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर सीताफल का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सीताफल में विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर में आयरन को बेहतर ढंग से अवशोषित करने में मदद करता है।

फल ही नहीं दवाई भी है सीताफल जाने सेहत से जुड़े 10 फायदे….
=-===-==-=--=t
बरसात के मौसम में पाया जाने वाला सीताफल आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी है। आइए जानते हैं उसके कुछ गुण और दोषों के बारे में-
1. जिनका वज़न कम है उनके लिए सीताफल बड़े काम का फल है। सीताफल में बहुत कैलोरी पाई जाती हैं एवं इसमें उपस्थित शर्करा मेटाबोलिस्म को बढाती है जिससे भूख खुलती है।
2. सीताफल विटामिन C से भरपूर होता है जो कि एक बहुत अच्छा एंटीऑक्सीडेंट होता है जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसे खाने से फ्री रैडिकल्स से लड़ने में मदद मिलती है जो कैंसर जैसे रोगों से हमारी सुरक्षा करने में बहुत कारगर है।
3. सीताफल में विटामिन B कॉम्प्लेक्स पाया जाता है जो कि आपके मस्तिष्क के लिए बहुत ज़रूरी है। इससे तनाव और डिप्रेशन कम होता है।
4. सीताफल का छिलका दांतों और मसूड़ों की बिमारियों से लड़ने में हमारी मदद करता है।
5. खून की कमी को भी सीताफल पूरा करने में बहुत लाभकारी है। इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसके प्रयोग से वमन (उल्टी), रक्त में थक्के जमना और गठिया जैसी बिमारियों में भी राहत मिलती है।
6. इसमें पाया जाने वाला रायबोफ्लेविन और विटामिन C के कारण यह आपकी आँखों के लिए लाभकारी है यह आपकी आँखों की ज्योति को बढ़ाता है।
7. सीताफल में प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला मैग्नीशियम शरीर में पानी की मात्रा को संतुलित रखता है और जोड़ों से एसिड बाहर निकालता है जो की गठिया जैसे हड्डियों के रोगों में बहुत लाभकारी है। इसमें कैल्शियम भी पाया जाता है।
8. यह आपके हृदय के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है क्योंकि इसमें सोडियम और पोटेशियम आवश्यक अनुपात में होते हैं जो कि रक्तचाप को स्थिर रखने में सहायक हैं। यह शरीर में घातक कैलोस्ट्रॉल को कम कर लाभदायक कैलोस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इसमें पाया जाने वाला मैग्नीशियम हृदय की मांसपेशियों के लिए बहुत ज़रूरी है जोकि हमें हृदयघात से बचाता है।
9. यह आंतों से टोक्सिन बाहर निकालता है जिससे आपका पाचनतंत्र भी स्वस्थ होता है। सीने में जलन, एसिडिटी, छालों और गैस जैसी तकलीफों में भी यह बहुत लाभकारी है। यह आपकी त्वचा के निखार के लिए भी बहुत उपयोगी है।
10. असमय प्रसव में सीताफल बेहद लाभकारी है। इसमें पर्याप्त मात्रा में कॉपर पाया जाता है जोकि शरीर को हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है। एक गर्भवती स्त्री को भ्रूण के विकास के लिए प्रतिदिन 1000 मि.ग्रा. कॉपर की आवश्यकता होती है। इससे कम मात्रा में समय से पहले प्रसव और अविकसित भ्रूण की आशंका बनी रहती है इसलिए गर्भवती स्त्रियों को सीताफल का सेवन करते रहना चाहिए।
सीताफल के नुकसान
1- सीताफल से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) की शिकायत होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।
2- सीताफल का अधिक मात्रा में सेवन करने से उल्टी की शिकायत भी हो सकती है
3- सीताफल का सेवन अधिक मात्रा में करने से पेट दर्द (Stomach pain), दस्‍त, एसिडिटी (Acidity) और आंतों में जकड़न जैसी समस्याएं हो सकती हैं।


सीताफल की पत्तियों से घावों का उपचार 💯%
  • मध्यभारत के आदिवासी इलाकों में सीताफल (शरीफा) की पत्तियों का इस्तेमाल चौपायों के घावों को ठीक करने के लिए किया जाता है। कई पारंपरिक हर्बल जानकार तो इंसानों के शरीर पर घाव बनने पर सीताफल की पत्तियों को कुचलकर घावों पर लगाते हैं। एक बार मंडला जिले (#मध्यप्रदेश) के एक गाँव में मैंने एक हर्बल जानकार द्वारा कुल्हाड़ी की मार से बन आए एक घाव को ठीक करने के लिए #सीताफल की पत्तियों को कुचलकर घाव पर लगाते देखा था। सीताफल के फलों के बारे में तो खूब सुन रखा था लेकिन घावों को दुरुस्त करने के लिए इसकी पत्तियों के इस्तेमाल की जानकारी पहली बार मिली थी।

  • इंटरनेशनल वूंड जर्नल (2012) में प्रकाशित एक क्लीनिकल रिसर्च रिपोर्ट के परिणामों की बात जरूर करना चाहूंगा। वैज्ञानिकों ने बाकायदा सीताफल की पत्तियों को घावों के उपचार के लिए एनिमल स्टडी करी और पाया कि #घाव को जल्दी भरने के लिए सीताफल की पत्तियों में पाया जाने वाला टैनिन बेहद असरकारक होता है। इसकी पत्तियों में एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टी भी होती है जो घाव पर माइक्रोब्स के अटैक को कम करती है।

  • कितनी गज्जब की बात है ना..सीताफल की कुछ पत्तियों को घाव पर रगड़ दिया जाए या पत्तियों का रस घाव पर लेपित कर दिया जाए तो घाव अतिशीघ्र सूखने लगता है और इस पर किसी तरह का #संक्रमण भी नहीं होता है।
शरीफा का पेड़ (झाड़) गाँव में काफी होता है, शरीफ़ा स्वादिष्ट और सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद फल है। इसे अनेकों नामों से पुकारा जाता है। इसे शरीफा, सीताफल, आता, कस्टर्ड एप्पल इत्यादि नाम से जाना जाता है। वनस्पति शास्त्र के अनुसार इसे स्क्वामोसा कहा जाता हैं।
यह मानसूनी फल है जो अगस्त से नवम्बर माह के आस-पास होता है हिंदी महीनों की बात करे तो यह आश्विन से माघ माह के बीच आने वाला फल है। यह बाहर से तो बहुत कठोर होता है लेकिन अंदर से काफी नरम और साफ़ होता है। इसका स्वाद मीठा होता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ साथ मानव शरीर के लिए बहुत फायदेमंद फल है।शरीफ़ा में प्रचूर मात्रा में विटामिन सी होता है। शरीफ़ा में विटामिन ए , राइबोफ्लेविन , थियामिन , नियासिन आदि तत्व होते हैं। इस फल के उपयोग से पोटेशियम , कैल्शियम , आयरन , मैग्नीशियम , प्रोटीन , मेगनीज तथा फास्फोरस आदि प्रचुर मात्रा में शरीर को मिलता हैं।

यह फल इतने गुणों से भरपूर है कि शायद ही शरीर का कोई हिस्सा ऐसा हो जिसे यह फायदा न पहुँचाता हो। वजन बढ़ाने , रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने , एनर्जी बढ़ाने , चिडचिडापन दूर करने , दातों को मजबूत करने , एनीमिया से बचने , आखों में देखने की क्षमता बढ़ाने , गठिया रोग को दूर करने , ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने , शुगर कंट्रोल करने के लिये इस फल का सेवन करना काफी अच्छा साबित होता है।
शरीफ़ा के गुद्दे से जितने फायदे है उतना ही फायदा बीज से है। अगर आपके बाल झड़ रहे है जिसके लिए आपने न जाने क्या-क्या उपाय किए हैं तो एक बार शरीफ़ा के बीजों से ट्राय करें। इसके लिए आपको बकरी का दूध चाहिए जो कि गाँव में आसानी से मिल जाएगा। शरीफा के बीज को बकरी के दूध के साथ पीसकर पेस्ट बना लें। और इसे अपने सिर पर प्रतिदिन लगाएं। ऐसा करने से आपके बाल जल्द ही निकल आएगे।
इस फल के बीजों से आप अपने सर के बालों से जूं साफ कर सकते है। शरीफ़ा बीज का पाउडर जूँ को नष्ट करने में बहुत सहायक होता है। बीज को नारियल के तेल ( तेल ना मिलने पर पानी) में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे स्नान करने से पहले सर पर अच्छे से लगाएं और इसे 20 से 30 मिनट तक लगा रहने दें। 30 मिनट के बाद बालों को किसी अच्छे शेम्पू से धो लें। ऐसा करने से बहुत ही जल्द सारे जूं खत्म हो जाएंगे।
####शरीफ़ा के बीजों का सिर्फ बाह्य प्रयोग हेतु व्यवहार में लाएं क्योंकि ये बिष के समान होते है।####

Comments

Popular posts from this blog

केला | Banana

पपीता

मूंगफली