अनार / Pomegranate

 मीठा अनार त्रिदोषनाशक  होता है ! अनार के फल के अलावा इसकी  छाल, जड़  एवं  पत्ते भी इस्तेमाल कर सकते है !


  • अनार को  बीज सहित खाएं अन्यथा  यह कब्जदायक होगा !अनार के बीज मे तेल एवं  रुक्षांस होता है !
  • अनार को श्वास या दमा  के रोगी भी ले सकते है पर उसका लेना का तरीका अलग है ! इसे बेंगन की तरह भून ले और काली मिर्च के चूरन के साथ ले !
  • अनार के छिलके का चूरन दस्त मैं लेने से दस्त बंद हो जाते है ! सुबह शाम पानी खाने के एक घंटे बाद ले !
  • अलसर ,संग्रहणी में अनार के छिलके का चूरन लेने से यह ३० -६० दिन मैं सही हो जाती है ! खाने के १ घंटे बाद पानी से ले !
  • बलगम वाली खांसी मैं अनार का छिलका चूस सकते है !
  • दस्त में अनार न ले !
  • कमजोरी में  अनार दें जैसे खून की कमी , बवासीर , रक्ततस्राव, हाथ पैर  सो जाना , वेरिकोस वेइन्स ,अल्प  रक्त चाप 
  • बुखार , डेंगू में  अनार उपयोगी है !
  • हृदय के लिए बहुत अच्छा  है ! जिन लोगों का पल्स  रेट सही  नहीं रहता ,अनार के खाने से सही हो जाता है !
  • अगर चेहरे पर झाइयां  आ गई  है तो छिलके का काढ़ा  रात को सोने से पहले या सुबह खाली  पेट ले या दोनों समय  लें !
  • अनार के पत्तों को चबाने से मुँह के चले ख़तम हो जाते है !
  • पत्तों का लेप सिर  में  लगाने के बाल चढ़ने कम  हो जाते है !
  • इसके  पत्ते के चूरन को मंजन की तरह इस्तेमाल  से पायरिआ , मसूड़े की सूजन , दांतों से खून आना  मैं उपयोगी है !
  • जठराग्नि वर्धक, पाचक, और ग्राही होने से और Anti Inflammatory quality होने से वो Chronic Diarrhea, IBS, Ulcerative Colitis, में बहुत ही लाभप्रद है।
  • Bleeding Gums में फल और छाल के रस लेने से bleeding कम हो जाता है।
    दाड़िम को दंतबीज भी कहते है।
  • प्रयोगशाला अध्ययन से पता चला है कि दाड़िम के एक्सट्रेक्ट प्रोस्टेट कैंसर और स्तन कैंसर की कोशिकाओं से लड़ने में मदद कर सकते हैं।
  • दाड़िम बच्चो के लिए भी बहुत ही अच्छा हे क्यों की उसमे Tape Worm जेसे कृमि को नाश करने की क्षमता है।
  • बहुत सारे Vitamins और उत्क्रुष्ठ Anti Occident होने से वो स्वास्थ्य के लिए श्रेष्ठ है।


स्वादनुसार  अनार तीन  प्रकार के होते है

  1. मीठा अनार 
  2. खट्टा अनार 
  3. खट्टा - मीठा अनार 
  • मीठा अनार - मीठा अनार त्रिदोषनाशक होता है !
  • खट्टा मीठा अनार -यह पेट की पाचन शक्ति बढ़ाता है और थोड़ा सा पित्तवर्धक  होता है ! वात और कफ  को संतुलित करता है !
  • खट्टा अनार  - यह  पित्तवर्धक  होता है ! श्वास रोगी , खांसी के रोगी खट्टा अनार न ले ! जलन में ,भूख न लगना , उल्टी  आना 
अनार सेहत के लिए वरदान माना गया है यह खून बढ़ाने के साथ और भी बीमारियों में लाभदायक हे -
-==-=----=-=-=
1. हार्ट के लिए फायदेमंद
अगर आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो हर रोज एक अनार जरूर खाएं. चाहें तो आप इसका जूस पी सकते हैं, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं. यह ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है.
2. हाई ब्लड प्रेशर में अनार
आजकल कई लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है. ऐसे में उनके लिए अनार का सेवन बहुत लाभकारी साबित हो सकता है. यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है.
3. डायबिटीज
डायबीटीज के मरीजों को अक्सर ये कंफ्यूजन रहती है कि फलों में किन फलों को खाया जा सकता है. हम आपको बता दें कि शुगर के मरीज आराम से अनार का सेवन कर सकते हैं. अनार इस समस्या में बहुत उपयोगी साबित हो सकता है. इसमें एंटीडायबिटिक गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं.
4. मेमोरी शार्प बनाता है
एक रिपोर्ट के मुताबिक अनार के जूस का सेवन करने से याददाश्त तेज हो सकती है. अगर बच्चों को रोजाना अनार का जूस या फिर अनार के दानों को खाने के लिए दिया जाए तो, बहुत असरदार साबित होगा. इससे मेमोरी शार्प होगी.
5. पाचन संबंधी समस्या में कारगर
अनार में फाइबर और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करते हैं. अगर कब्ज या जलन की समस्या है, तो अनार खाना काफी फायदेमंद होता है

आइए जानें अनार के स्‍वास्‍थ्‍य लाभों के बारे में।
=-=-=-=-=-=--=-=-=-=
पेट की तकलीफों में असरकारी
अनार के रस में बैक्‍टीरिया को मारने की शक्ति होती है इसलिए अनार का रस पीने से पेट के रोग पेट के रोग, अपच, गैस, कब्ज व अन्य कई तकलीफों से तुरन्त आराम मिलता है। साथ ही इसके नियमित सेवन से धमनियां भी ठीक रहती है।
बढ़ते वजन को कम करें
अनार में कई प्रकार के स्‍वास्‍यवर्धक गुण पाए जाते है, वजन घटाना इनमें से एक प्रमुख गुण है। अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो अनार का सेवन करें। अनार में कैलोरी भरपूर मात्रा में होती है। इसमें फैट नहीं होता परन्तु फाइबर, विटामिन-सी, पोटेशियम, मिनरल फास्फोरस तथा मैग्नीशियम बहुत अधिक मात्रा में मिलता है। अगर आप भूख ज्‍यादा लगने की समस्‍या से परेशान है तो अनार आपके लिए बहुत फायदेमंद स‍ाबित हो सकता है। अनार में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है जो शरीर को हाइड्रेट करती है। जिससे भूख का अहसास कम होता है और आप बेवजह नहीं खाते हैं। जिस से आपको वजन कम करने में बहुत मदद मिलती हैं।
याददाश्त को बढ़ाए
एक शोध की रिपोर्ट के अनुसार, नियमित रूप से अनार के जूस का एक गिलास पीने से 30 से 40 वर्ष के अधेड उम्र के लोग और बुजुर्ग अपनी याददाश्त को बेहतर बना सकते है। अनार जूस याददाश्त को बेहतर करने के लिए अत्यंत कारगर है। अनार के जूस से याददाश्त में बेहतरी होने के अलावा अनार को एक बेहतर ब्रेन टोनिक भी माना जाता है।
एनर्जी बूस्‍टर है अनार
अनार में एंटी-ऑक्‍सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है। यह शरीर में एनर्जी के स्‍तर को बढ़ाता है। जिससे व्‍यक्ति थका हुआ महसूस नहीं करता है और वह ज्‍यादा एक्टिव हो जाता है इस तरीके से वह ज्‍यादा वर्कआउट कर सकता है।
मस्तिष्‍क के लिए फायदेमंद
अनार के जूस में न्युरो-प्रोटेक्टिव गुण पाए जाते है। ब्रेन की सेहत के लिए बेहतरीन होता है। इसके लगातार सेवन करने से ब्रेन हैमरेज जैसी घातक समस्याएं होने की संभावनांए कम हो जाती है। माना जाता है कि ब्रेन से जुडी समस्याओं से ग्रस्त रोगियों को अनार का जूस जरूर पीते रहना चाहिए। इसके अलावा यह एलजाइमर रोग में भी यह फायदा करता है।
उम्र के असर को करें बेअसर
स्पेन की प्रोबेल्टबायो लेबोरेटरी के अध्ययनकर्ताओं के अनुसार, अनार उम्रदराज होने की प्रक्रिया को धीमा करता है। अध्ययन में यह भी साबित हुआ है कि अनार के नियमित सेवन से डीएनए ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया धीमी पड़ सकती है। जिससे की उम्र का असर जल्‍दी दिखाई नहीं देता है।
आयरन की कमी को दूर करें
अनार रक्त में आयरन की कमी को दूर करता है और एनीमिया जैसी बीमारियों से छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा प्रतिदिन अनार का जूस पीने से शरीर में रक्त का संचालन अच्‍छी तरह से होता है।
दांतों को मजबूत बनाएं
अनार खाने से दांतो संबंधी समस्‍याओं से भी निजात पाया जा सकता है। साथ ही अनार का इस्‍तेमाल मंजन के तौर पर भी किया जा सकता है। इसके लिए अनार के फूल छाया में सुखाकर बारीक पीस लेते हैं। इसे मंजन की तरह दिन में 2 या 3 बार दांतों में मलने से दांतों से खून आना बंद होकर दांत मजबूत हो जाते हैं।
त्‍वचा में निखार लाएं
अनार रक्तवर्धक होने के कारण रक्त के संचार को बढ़ता है। रक्त का संचार बढ़ने से त्‍वचा में निखार आता है औ त्‍वचा चिकनी बनती है। इसलिए स्‍वस्‍थ त्‍वचा पाने के लिए अनार का सेवन नियमित रूप से करें।
खुनी दस्त एवं आंव में।
अनारदाना, सौंफ, धनिया तीनो बराबर मात्रा में लेकर चूर्ण कर ले, 2 ग्राम इस चूर्ण में १ ग्राम मिश्री मिलकर दिन में चार बार लेने से खुनी दस्त एवं खुनी आंव में आराम मिलता हैं।
संग्रहिणी रोग में।
अनार की पत्ती ५ ग्राम तथा काला जीरा ३ ग्राम लेकर इनको पीसकर दिन में तीन बार देने से संग्रहिणी, आंव आदि नष्ट होते हैं। ये जो लिखा हैं ये एक खुराक हैं।
बवासीर रोग में।
५० ग्राम अनारदाना में १०० ग्राम गुड मिलाकर चूर्ण कर ले, इस चूर्ण को एक एक चम्मच दिन में तीन बार लेने से बवासीर, अजीर्ण, अतिसार आदि नष्ट होते हैं। चूर्ण बनाने हेतु दोनों की कुछ अधिक मात्रा पहले लेकर सुखा ले। खुनी बवासीर में अनार फल के छिलको का चूर्ण १ चम्मच दिन में तीन बार लेने से खुनी बवासीर में लाभ होता हैं।
मस्से वाली बवासीर।
अनार के पत्तो को पीसकर टिकिया बनाये। इन्हे घी में भूनकर अर्श के मस्सो पर बाँधने से बवासीर के मस्से नष्ट होते हैं। अनार के छिलको की राख जल में घोलकर गुदा प्रक्षालन करना भी यही कार्य करता हैं।
बहुमूत्र और प्रमेह रोग में।
अनार की कली, कत्था, मिश्री बराबर मिलाकर एक दिन में दो बार लेने से आराम हो जाता हैं। इस हेतु अनार की कलियों को सुखाकर चूर्ण बना ले। इस चूर्ण की एक ग्राम मात्रा में एक एक ग्राम कत्था एवं मिश्री का चूर्ण मिला कर ले।
जी मिचलने और अधिक प्यास लगने पर।
अधिक प्यास लगने एवं जी मिचलने की स्थिति में अनार के रस में आधा निम्बू निचोड़ कर पिए। इस हेतु एक गिलास अनार के रस में आधा नीम्बू निचोड़ कर पियें।

मसूड़ों से खून आता है? दांतों में प्लाक की समस्या है? अनार को ऐसे आजमाएं👌...
अनार छीलने के बाद छिलकों को फेंके नहीं, इन्हें साफ धोकर, बारीक काटकर मिक्सर में थोड़े पानी के साथ डालकर ग्राइंड कर लें। बाद में इसे मुंह में डालकर कुछ देर कुल्ला करें और थूक दें, दिन में दो तीन बार ऐसा करने से मसूड़ों और दांतों पर किसी तरह के सूक्ष्मजीवी संक्रमण हो तो, काफी हद तक आराम मिल जाता है। जिन्हें मसूड़ों से खून निकलने की शिकायत हो या जिन्हें डेंटल प्लाक की समस्या हो, उन्हें यह फार्मुला बेहद फायदा करेगा।
सालों से आजमाए जाने वाले इस तरह के आदिवासी फार्मुलों के असर को वैज्ञानिक परिक्षण के तौर पर सिद्ध भी किया जा चुका है। मैनें अब तक 50 से ज्यादा क्लीनिकल स्टडीज को पढ़ा है जिसमें हर बार अनार के जूस, अनार के छिलकों से दांतों की अनेक समस्याओं पर काबू पाने के प्रमाण प्रकाशित हुए हैं। क्लिनिकल रिसर्च ये भी बताती है कि स्ट्रेप्टोकोकस मिटिस और स्ट्रेप्टोकोकस संगस नामक बैक्टिरिया की वजह से ही जिंजिवायटिस और मुंह के कई अन्य रोग होते हैं और इनकी वृद्धि को रोकने के लिए अनार के छिलके बेहद असरकारक होते हैं। खैर, आप आजमाएं जरूर इस नुस्खे को, असर दिखकर रहेगा, दावा है मेरा, दमदार है..और कुल्ला करते वक्त अनार के छिलकों का रस निगल भी लिए तो कोई दिक्कत नहीं, खांसी में भी राहत मिल जाएगी ❤️
हाँ, एक बात और...अनार के दानों का जूस बनाएं तो इसमें शक्कर ना डालें। जूस को सिप करते समय बार-बार मुँह के भीतर कुल्ला जरूर करें और फिर जूस को एन्जॉय करें। जूस के कई अन्य गुणों के बारे में आपको तो पता ही हैं लेकिन पीने से पहले हर एक घूंट से पहले कुल्ला करेंगे तो डेंटल प्लाक 85% तक कम हो जाएगा। गारंटी है। ये दावा भी क्लिनिकली प्रमाणित है। अब क्या सोच रहे हो? बगैर देरी किये, वो केमिकल वाला माउथ वॉश फेंक दीजिये कचरा पेटी में।

Comments

Popular posts from this blog

केला | Banana

पपीता

मूंगफली