Posts

Showing posts from July, 2022

अनानास | Pineapple

आयुर्वेद में इसके पके हुए फल को गुरु ,स्निग्ध बोला गया है | इसका फल मीठा होता है | थोड़ा सा खट्टे-मीठे स्वाद का होता है| यह गुरु स्निग्ध होने के कारण वात पित्त पर काम करता है |  दुबले पतले है, कमजोर है वायु और पित्त की बहुत तकलीफ होती है|  मतलब हवा से भी तकलीफ होती है गर्मी में भी तकलीफ होती है  वायु और पित्त नेचर होने के कारण बहुत ज्यादा हड़बड़ी में रहते हैं बहुत ज्यादा गुस्सैल होते हैं उन सारे लोगों के लिए बहुत अच्छा है  आयुर्वेद में इसे  शीत  वीर्य कहा गया है मतलब इसकी जो  तासीर है वो ठंडी है |   यह वात और पित्त दोनों तरह के लोगों के लिए यह बहुत अच्छा फायदेमंद रहेगा|  इसके फायदे बताते हुए आयुर्वेद में इस तरह के शब्द बोले है यह रोचन,दीपन ,अनुलोमन मतलब यह खाने में बहुत अच्छा  लगता है मजा आता है जो भी लोगों ने इसे खाया होगा जानते होंगे कि इसे खाने में मजा आता है|  यह  दीपन  करता है ,मतलब जिन लोगों को भूख नहीं लगती और कुछ अच्छा खाने का मन करता है ,उनके लिए अन्नानास बहुत अच्छा है |  यह  अनुलोमन  करने का ...

आलू बुखारा

  गर्मी के मौसम में आलू बुखारा काफी पसंद किया जाता है। वहीं इसके कई फायदें भी होते हैं। आलू बुखारा के टेस्ट की बात करें तो यह स्वाद में कुछ मीठा और खट्टा होता है। आलू बुखारा कई तरहों से हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है। इसमें विटामिन सी, विटामिन बी 6 भरपूर मात्रा में पाया जाता होता है। आलू बुखारा दिखने में छोटा होता है लेकिन यह हमारे शरीर को सवस्थ रखने में बड़ी मदद करता है। ------------------------------------------------ आलू बुखारे के सेवन से आपका वजन कंट्रोल होता है। दरअसल आलू बुखारा में कैलोरी कम मात्रा में होती है जिससे आपका वजन कंट्रोल में रहता है। वहीं ये आपकी आंखों के लिए भी काफी लाभदायक होता है। आलू बुखारा में विटामिन सी होता है जो आपकी आंखों और त्वचा के लिए बेहद ही फायदेमंद है। इसके साथ ही आलू बुखारा आपके दिमाग को भी हेल्दी रखने में मदद करता है। वजन नियंत्रित करें :- आलूबुखारा में फैट की मात्रा कम होने के कारण इसके सेवन से फैट नहीं बढ़ता है और शरीर का वजन नियंत्रित रहता है। वजन कम करने वाले लोगों के लिए यह बहुत फायदेमंद होता है। आलूबुखारे के सेवन ज्याजदा भूख लगने की समस्याव स...

नोनी

  नोनी फल को जड़ी बूटियों में शुमार किया जाता है. इसे प्राकृतिक औषधि का भंडार माना जाता है. इसमें 150 से भी ज्यादा पोषक तत्व होते हैं जो आपका तमाम बड़ी बीमारियों से बचाव कर सकते हैं. ================================================ 1. आजकल कोरोना काल में इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखने के लिए लोग कई तरह के उपाय आजमाते हैं. ऐसे में नोनी का जूस आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है. इसके नियमित सेवन से आपका इम्यून सिस्टम दुरुस्त रहता है. ऐसे में आपका शरीर बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार हो जाता है. 2. नोनी के जूस में एंटी ओबेसिटी गुण पाए जाते हैं, ऐसे में ये उन लोगों के लिए भी काफी फायदेमंद है, जो तेजी से अपना वजन घटाना चाहते हैं. मोटापा घटाने से तमाम रोग अपने आप भ नियंत्रित हो जाते हैं क्योंकि मोटापा तमाम बीमारियों की वजह माना जाता है. 3. नोनी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है, ऐसे में इसका जूस पीने से डायबिटीज नियंत्रित होती है, साथ ही सामान्य लोगों का डायबिटीज के रोग से बचाव होता है. 4. शोध बताते हैं कि नोनी में बीटा-ग् ‍ लूकेन् ‍ स और संयुग्मित लिनोलिक एसिड होता है जिसके कारण ये प्...

हमारे शरीर और ब्लड को डी टोक्स करते हे ये फल फ्रूट

हरी पत्तेदार सब्जियां - हरी पत्तेदार सब्जियां पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। इनके सेवन से कई बीमारियां शरीर से दूर रहती हैं। केल , लेट्युस , पालक और सरसों, मेथी आदि नेचुरली ब्लड को साफ करते हैं। ये सब्जियां लिवर में एंजाइम को बढ़ाती हैं जिससे ब्लड डिटॉक्सीफिकेशन प्रोसेस तेज होता है। खट्‌टे-मीठे फल - नींबू, संतरा, मौसम्बी, सेब, आलूबुखारा, नाशपाती , अमरूद और पपीते जैसे फल में पेक्टिन फाइबर (Pectin fibre) और विटामिन सी भरपूर होता है जो खून को साफ रखने में उपयोगी होता है। पानी - पानी सबसे कॉमन और नेचुरल ब्लड प्यूरीफायर है। किडनी, यूरिन के माध्यम से टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है और इस प्रक्रिया को स्टिम्युलेट करती है। पानी शरीर के सभी हानिकारक रसायनों और विषाक्त पदार्थों (Toxins) को बाहर निकालता है और सभी अंगों को अच्छी तरह काम करने में मदद करता है। बेरीज - ब्लू और रेड बेरीज के अलावा स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी और क्रैनबेरी को खाने से भी नेचुरल ब्लड प्यूरिफाई होता है। गुड़- गुड़ भी नेचुरल प्यूरिफायर है। इसका सेवन कब्ज रोकता है और शरीर से अपशिष्ट को बाहर निकालता है। हल्दी - एंटीसेप्...

स्ट्रॉबेरी (Strawberry)

  स्ट्रॉबेरी भी अन्य बेरीज के जैसे विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है. ये पौष्टिक तत्वों से भरपूर होने के कारण बहुत से स्वास्थ्य लाभ दे सकती है.-- ********************************************************** -स्ट्रॉबेरी में दिल को लाभ देने वाले काफी सारे पौष्टिक तत्व होते हैं. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स केवल दिल के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर के लिए ही फायदेमंद होते हैं. स्ट्रॉबेरी में मौजूद एंथोसाइनीन और क्वेरकेटीन (Quercetin) कंटेंट के कारण यह दिल की बीमारियों से बचाने में काफी लाभदायक है. इनका सेवन करने से हार्ट अटैक का खतरा भी बहुत कम हो सकता है. -इसमें डाइट्री फ्लेवेनॉइड मौजूद होता है, जिसके कारण स्ट्रोक आने से बचा जा सकता है. -स्ट्रॉबेरी में एंटी कैंसर गुण होते हैं और बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले सेल डेमेज से सुरक्षा प्रदान करवाते हैं और इस कारण यह कैंसर से बचाने में हमें मदद करती है. -इसका सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी लाभ मिल सकता है. -स्ट्रॉबेरी के कारण शरी...