हाई ब्लड प्रेशर के लिए चमत्कार है ये फ्रूट।
उच्च रक्तचाप अर्थात हाइपरटेंशन एक बार हो जाए तो लोगों को उम्र भर गोलियां खानी पड़ती हैं, मगर आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे स्वादिष्ट फ्रूट, जो हाई ब्लड प्रेशर के लिए एक चमत्कार है। और इनको खाकर आप इस बीमारी से सदा के लिए मुक्ति पा सकते हैं। 1. उच्च रक्तचाप में सेब।- उच्च रक्तचाप होने पर दो सेब नित्य खाने से लाभ होता है। उच्च रक्तचाप में सेब खाने से पेशाब अधिक व् जल्दी आता है। इससे शरीर का नमक बाहर निकल जाता है और गुर्दो को आराम आता है। 2. उच्च रक्तचाप में निम्बू। हृदय की कमज़ोरी दूर करने के लिए निम्बू में विशेष गुण है। इसके निरंतर प्रयोग से रक्तवाहिनियों में लचक और कोमलता आ जाती है। और इनकी कठोरता दूर हो जाती है। इसलिए उच्च रक्तचाप जैसे रोग को दूर करने में निम्बू उपयोगी है। इससे बुढ़ापे तक हृदय शक्तिशाली बना रहता है एवं हृदयाघात का भय नहीं रहता है। कैसा भी ब्लड प्रेशर हो, पानी में निम्बू निचोड़कर दिन में कई बार पीने से लाभ होता है। प्रात: एक निम्बू का रस चाय जैसे गर्म पानी में मिलकर पीना बहुत हितकारी है। 3. उच्च रक्तचाप में नारंगी। उच्च रक्तचाप में दो नारंगी नित्य खाते रहें, रक्तचाप साम...