खरबूजा | Muskmelon
खरबूजा
---------
गर्मियां आते ही पेट का हाजमा कमजोर पड़ जाता है उसके चलते हमें ना तो भूख लगती है और अगर लगती भी है तो हमसे पूरा खाया नहीं जाता खा भी ले तो पचता नहीं तो ऐसे में ऐसी चीज बना दी कि जिससे पेट की digestion बढ़े | उसी में एक जो फल है वह खरबूजा, खरबूजा गर्म तासीर का है | खरबूजा वैसे गर्म है क्योंकि गर्म तासीर का है लेकिन यह हमारे खून को गर्म करेगा लेकिन हमारे लीवर की excess जो गर्मी है या शरीर की जो बाकी excess गर्मी उसको निकालता है पेट में अग्नि की जरूरत है पेट में गर्मी की जरूरत है वहां गर्मी देगा लेकिन जहां-जहां गर्मी की जरूरत नहीं है वहां से पसीना लाकर के शरीर को साफ भी करता है|
- पसीना खुलकर आता है, पेशाब खुलकर लाता है क्योंकि किडनी की मदद कर देता है तो पानी की मात्रा भी ज्यादा है|
- मोशन भी खुल कर लाता है |
- लीवर की गर्मी निकलेगा |
- भूख बढ़ाएगा |
- पथरी में सहायक है |
- खरबूजा के बीज अवसाद (depression) ,मिरगी (epilepsy) ,पढ़ाई में मन नहीं लगता ,दिमाग की कमजोरी , शरीर की कमजोरी
- ताजा छिलका फेसपैक के लिए उपयोग कर सकते है , छ!इयां में उपयोगी है |
- खांसी और जुखाम में खा सकते है |
- खरबूजे की तासीर गरम होती है ,इसका रस पका होता है | इसको रात को भी खा सकते है (कभी कभी ,अगर कुछ और न खाना हो )
- जिनको भी बुखार है गर्मी की वजह से, तो उसमें भी यह फायदा करता है क्योंकि यह पसीना खुल के लाता है जो भी चीज पसीना खुलकर लेगी वह आपके अंदर से गंदगी निकालने की तो ऐसे में पित्त का बुखार ,गर्मी का बुखार भी ठीक कर देता है
- यह गर्म है तो फिर इसका मतलब हम एसिडिटी में ना दे? नहीं एसिडिटी भी ठीक करेगा कुछ चीज ऐसी होती है यह बड़ी तर सम होती है आपको एक्सेस में मतलब यह दोनों तरफ भी बैलेंस होते हैं|
- यह पीलिया के लिए भी अच्छा है | पीलिया के लिए अभी तो गरम कह रहे थे, कोई बात नहीं फिर भी अच्छा है तो यह पीलिया के लिए भी अच्छा है क्योंकि पसीना खुल के लाएगा ,गंदगी निकलेगा,पेट साफ़ करेगा |
- जो चीज भी पेशाब खुलकर लाती है जाहिर सी बात है वह पथरी के लिए बहुत अच्छी होती है इसलिए जिनको पथरी है वह उनके लिए भी यह बहुत अच्छा है |
- आप ताजा छिलके का थोड़ा सा पेस्ट बनाकर दिया घीया कस करके उसको आप लुगदी बनाकर मुँह पर फेस पैक की तरह लगा सकते है | झाईओं पर अच्छा काम करता है |
खर्बुजं मूत्रले बल्यं कोष्ठशुद्धिकरं गुरुः |
स्निग्धं स्वादुतरं शीतं वृष्यं पित्तानिलापहम || ’
भावप्रकाश निघंटु - आम्रादी फलवर्ग
- खरबूजे का जो स्वाद है वह मीठा है| यह गुरु है यानी पचने में यह भारी है यह स्निग्ध है और इसकी जो तासीर है यह गर्म है गर्मी के दिनों में बाहर का तापमान है उसमें रूखापन है बहुत ज्यादा गर्मी है तो या शरीर में स्निग्धता और ठंडक पहुंचाने वाला जो फल है | इसलिए गर्मियों में है इसे पित्तानिलापहम कहा गया है यह शरीर में पित्त और वायु को संतुलित करता है|
- खरबूजा - Watermelon
- मूत्रल - Promotes urination
- बल्य - Strengthens the body
- कोष्ठ शुद्धिकर - Cleanses the bowels
- गुरु - Heavy to digest
- स्निग्ध - Oily
- स्वादुतर - Sweeter
- शीत - Cold
- वृष्य - Aphrodisiac
- पित्त नाशक - Pacifies Pitta dosha
- वात नाशक - Pacifies Vata dosha
तेषु यच्च अम्लमधुरम् सक्षारच्च रसाद्भवेत |
रक्तपित्तकरें तत्तु मूर्तकूच्छकरं परम ||
- जिस खरबूजे का स्वाद खट्टा मीठा है जो क्षार युक्त है वह शरीर में रक्त पित्त और मूत्रकृच्छ इस व्याधि को बढ़ाता है रक्तपित्त मतलब bleeding disorders और मूत्रकृच्छ यानि पेशाब करने में दिक्कत ,यानि अगर आप यह खट्टा मीठा खरबूजा खाते हैं तो इससे आपको तकलीफ होती है लेकिन अगर आप मीठा वाला खरबूजा कहते हैं तो इसके आपको बहुत सारे फायदे मिलते हैं|
मात्रा
-----
- नियंत्रित मात्रा में खाओ ,2 -3 टुकड़े खाये | खुश होकर ज्यादा खरबूजा खरबूजा हर वक्त मत खाने लगता ना क्योंकि इसके आयुर्वेद कहता है कि अगर आप ज्यादा खरबूजा खाते है तो ज्यादा खाने से आंते कमजोर भी करता है आंते खराबी करता है
निषेध
-------
- दूध और दही के साथ मत खाये |
- गरम फलों पर नमक ना लगाएं |
- बारिश के बाद वाले पेट में दर्द कर सकते है |
- जितने भी फल होते हैं उन्हें खाने से पहले खाना चाहिए क्योंकि वो जल्दी से पच जाते हैं खाने के बाद ऐसे फल या कोई भी फल न खाएं ,ऐसा करने से वह न तो खुद पचेंगे और न फिर खाने को पचने देंगे और खुद भी गैस करते हैं अपच करते हैं
- इसके बाद पानी न पिए, आप जानते ही हैं जिन फलों में पानी होता है तो उनके ऊपर पानी नहीं पिया जाए तो अच्छा है ,नहीं तो वह पेट दर्द कर सकते हैं|
- गर्म फलों पर नमक नहीं लगाना चाहिए , जितने भी गर्म फल होते हैं जैसे आम है, खरबूजा है,कीवी है
पथ्य
-----
- शक्कर या शहद के साथ खा सकते है | अगर यह फीका निकल आता है तो शक्कर, शहद इस पर डाला जा सकता है| शहद डाल करके इसको इस्तेमाल करना अच्छा है|
- बरसात के पहले खरबूजे और तरबूजे अच्छे होते है , रस पका होता है |
- आप इसको रात को भी खा सकते है पर उसकी आदत नहीं बनानी हिअ ,कभी कभार खा सकते हो |
#खरबूजा खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें-
- जब कभी आप बाजार खरबूजा खरीदने जाएं तो सबसे पहले खरबूजे के ऊपरी भाग को दबाकर देखें। अगर ऊपरी भाग दब रहा है तो खरबूजा अंदर से पका हुआ और मीठा है। ध्यान रखें अगर खरबूजे के ऊपरी हिस्से में छेद ज्यादा हैं और ये दबाने से गला हुआ लग रहा है तो उस स्थिति में इसे बिल्कुल न खरीदें।
- अगर खरबूजे का ऊपरी भाग पीला है और उस पर हरी धारियां हैं तो खरबूजा मीठा होगा।
- ध्यान रखें ऊपर से हरे रंग का खरबूजा स्वाद में फीका होता है।
- खरबूजा अगर नीचे से गहरे रंग का है तो वह प्राकृतिक रुप से पका हुआ और मीठा होगा।
- खरबूजे से तेज खुशबू आ रही है तो खरबूजा अंदर से मीठा है।
- ज्यादा वजन वाले खरबूजे अंदर से अच्छे नहीं बल्कि ज्यादा बीज वाले और कम पके हुए होते हैं।
- अधिक गला हुआ खरबूजा न खरीदें। ये अंदर से सड़ा हो सकता है।
- खरबूजा बेहद गुणकारी पोषक सुपाच्य शीतल फल है....।
- वनस्पति वैज्ञानिक तौर पर यह पेठा, कद्दू, कचरिया के कुकुरबिटेसी कुल का ही फल है।
- खरबूजे में 90 फ़ीसदी जल ही होता है शेष 10 फीसदी #खरबूजे में होता है ढेर सारा फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए बीटा कैरोटीन ,पोटेशियम जैसे खनिज। खरबूजा शरीर को हाइड्रेटिंड अर्थात तर रखता है... इसमें शुगर की कम मात्रा होने फाइबर की अधिकता के कारण यह मधुमेह के रोगियों के लिए अत्यंत गुणकारी है।
- जिनके गुर्दों को मधुमेह से क्षति (डायबीटिक नेफ्रोपैथी) पहुंचनी शुरू हो जाती है यह गुर्दे के फंक्शन को स्वस्थ रखता है।
- मोटापा घटाने के मामले में यह पपीता से भी अधिक लाभदायक है।
- इसमें मौजूद विटामिन ए ,बीटा कैरोटीन आंखों को स्वस्थ रखते हैं विटामिन सी का भी यह मुख्य स्रोत है।
- कुछ लोग लू से बचने के लिए प्याज का सेवन करते हैं लेकिन प्याज उत्तेजक रक्त को दूषित करती है मुख् में दुर्गंध उत्पन्न करती है लेकिन खरबूजा शीतल लू से बचाने में भी बेहद कारगर है यह रक्त को शुद्ध करता है।
- खरबूजे में मौजूद पोटेशियम दिल को स्वस्थ रखता है सोडियम की मात्रा को नियंत्रित रखता है फलस्वरूप रक्तचाप सामान्य रहता है।
- आयुर्वेद में खरबूजे की प्रकृति वात पित्त नाशक मानी गई है।
- गर्मी की ऋतु में शरीर में पित्त का प्रकोप होता है।
- आयुर्वेद में अनिद्रा तनाव और अवसाद वात व्याधि मानी गयी हैं ऐसे में खरबूजा इन रोगों में भी अत्यंत अत्यंत लाभकारी है।
- जिनको पेशाब खुलकर ना आता हो या पेशाब में जलन रहती हो या पेशाब के पथ में संक्रमण (यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन) हो उसमें भी खरबूजा बहुत लाभकारी है...
- पेट रोगों का तो यह बेल पत्थर की तरह शत्रु है....
- खरबूजे के सेवन में कुछ एक सावधानियां बरती जाती है।
- खाली पेट खरबूजे का सेवन नहीं करना चाहिए खरबूजे के सेवन के पश्चात पानी नहीं पीना चाहिए.... वगैरा-वगैरा। खरबूजा चुनिंदा ऐसा फल है जिसे सलाद के तौर पर भी भोजन के साथ सेवन किया जा सकता है...
- #खरबूजा ईश्वर द्वारा निर्मित गर्मी के प्रकोप से मनुष्य को बचाने के लिए प्रकृति के माध्यम से मनुष्य को प्रदत अनुपम भेट है। खरबूजा अन्दर से हरा हो या केसरिया नारंगी पका हुआ हो फीका हो या मीठा प्रत्येक स्थिति में रामबाण गुणकारक फल है।
Comments
Post a Comment