शकरकंदी | Sweet Potato

 शकरकंदी 

शकरकंदी बच्चे से बूढ़े से सब खा सकते है | 

  • उबाल कर खाने से कब्ज करेगी , जिनको दस्त है ,पेट में खाने के बाद प्रेशर पड़ता है ,बार बार जाना पड़ता है| 

  • जिनको कब्ज है तो भून कर खाओ 
  • जिनको वजन बढ़ाना है तो कद्दूकस करके ,हलवा बनाकर खा लो या तल कर खा लो | 
  • पुरुषों की कमजोरी में भी ले सकते है | 
  • विटामिन  A और पोटासियम बहुत होता है | 
  • इसमें ताकत बहुत रहती है |
  • स्वस्थ व्यक्ति चाहे उबाल कर खाओ या भून कर खाओ | 
  • ये वात पित्त शामक है और कफ बढ़ाती है | 
  • अगर कफ वालों को खानी है तो भून कर खाएं ,थोड़ी मात्रा में | 
  • अगर हाजमा कमजोर है तो थोड़ी खाएं | 
  • मधुमेह में खा सकते है (थोड़ी मात्रा में )
  • ऊपर नींबू और काली मिर्च डाल लो | 
  • भून कर खाओ ,वजन काम करेगी | 
  • शाम को मत खाओ , कफकारी है | 

 

1. आंखों के लिए फायदेमंद-
शकरकंद में बीटी कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो विटामिन ए में बदल जाता है। जिससे आंखों को लंबी उम्र तक स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। साथ ही शकरकंद आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है।
2. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में फायदेमंद-
शकरकंद में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है।
3. पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में फायदेमंद
शकरकंद में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही ये कब्ज और पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।
4. दिल को स्वस्थ रखने में फायदेमंद-
शकरकंद में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर से खराब कोलेस्टॉल को कम करता है। साथ ही शकरकंद में पोटैशियम भी मौजूद होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर से बचाने में मदद करता है। जिससे दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

Comments

Popular posts from this blog

केला | Banana

पपीता

मूंगफली