केला | Banana
- केला कफकारी है | केला वात , पित्त नाशक है और कफ को बढ़ाता है|
- यह गुरु, स्निग्ध ,मधुर ,कषाय और शीट है अगर कषाय को छोड़ दें तो बाकी सब रस प्रकृति में ठन्डे है |
- यह वात और पित्त की बीमारियों पर काम करता है|
- केला ठंडी तासीर का है और भारी , स्निग्ध है | ,रात को न खाएं
- अगर रात को केला खाओगे तो नजला जुखाम रहेगा ,नाक में polyp आना इत्यादि हो जाता है |
- केला सुबह ,दोपहर को अच्छा है |
- भारत में केला हर जगह पाया जाता है और इसकी सबसे अच्छी किस्में भारत में ही होती हैं | भले ही रोज एक सेब खाने से आप डॉक्टर के पास जाने से बच सकते हैं, लेकिन केला खाने से आप अपनी पूरी जिन्दगी स्वस्थ्य रह सकते हैं।
- इसे संस्कृत में कदली कहते है | स्वादु फला ,अमृत ,वीरा ,बालक प्रिय इत्यादि नाम दिए गए है | यह पचने में बहुत भारी है |
- केले के फल को खाने के बाद भी खा सकते है क्योंकि इसमें कषाय रस होता है |
- इसको संस्कृत में कदली कहते है | योगरत्नाकर में पके हुए केले को कषाय और मधुर कहा गया है | यह बल कारक है ,पित्त नाशक है |
- पचने में भारी है |
- मंदाग्नि वाले न खाएं |
- यह शुक्र धातु बहुत जल्दी से बढ़ाता है |
- कृमि का नाश करता है |
- तृष्णानाशक है ,क्रांतिकारक है |
वजन घटाएगा
- खाली पेट खाने पर वजन घटाएगा
- केले पर काली मिर्च ,दाल चीनी ,सौंठ पाउडर खाली पेट लो , वजन घटेगा |
मधुमेह
- मधुमेह अगर संतुलित है तो सुबह कभी कभी खा सकते है |
- मधुमेह अगर ज्यादा है तो केला के छिलके का अंदर वाला भाग चम्मच से खा सकते है |
- मधुमेह वाले आधा केला ले |
- मधुमेह वाली मरीज़ जो पतले होते जा रहे है वो ले सकते है | जिनकी धातु क्षय होती जा रही है |
मेटाबोलिजम
- मिल्क शेक में जायफल पाउडर ,मोटी इलायची ,छोटी इलायची डालकर ले , मेटाबोलिजम कम नहीं होगा |
वजन बढ़ाने के लिए
- वजन बढ़ाने के लिए केले के साथ शक्कर या शहद और घी या ताजा मखन के साथ ले |
सूर्यास्त के बाद केला न ले |
- दही में केला न खाएं ,जिनकी पाचन शक्ति कमजोर है ,उन्हें कब्ज करेगा |
- जिन्हे I B S है या motion है |
- केले पर नमक न डालें ,वजन बढ़ाता है |
अम्लपित्त
अम्लपित्त दो प्रकार की होती है एक तो वह जिसमें दूध पीने पर खट्टा पानी आता है या दूसरा होता है जो तीखा खाने पर जलन होती है तो यह जलन वाली पिक्चर में बहुत उपयोगी है|
कब न खाएं ?
- गले में बलगम है या नाक चल रही हो |
- नाक बह रही हो
- अगर बलगम हमेशा रहती है तो काली मिर्च , सौंठ के साथ ले ,दालचीनी के साथ ले
फायदे
- अगर किसी की मंदाग्नि है तो उसपर थोड़ा सेंधा नमक या दालचीनी पाउडर लगा कर खाएं |
- जिनका वजन कम है वो दोपहर के खाने के बाद खाये |
- जिनको तेजाब की गोली लेनी पड़ती है सुबह खाली पेट ,उसकी जगह वो केले में मिश्री डालकर ,चबा चबा कर खाएं |
- जिन महिलाओं के पीरियड्स जल्दी आ जाते है उनको खाना चाहिए |
- हाथ पैर से सेक निकलता है ,उनको लेना चाहिए | आंखों में गर्मी लगती है या सिर में बहुत गर्मी लगती है तो इसका उपयोग कर सकते हैं|
- गर्मी में या धूप में जाने में अगर कोई तकलीफ होती है तो इसे ले सकते हैं
- अगर आप की प्रकृति है बहुत ज्यादा पसीना आता है बहुत ज्यादा गर्मी लगती है पैसे ले सकते हैं रक्त को साफ करता है शरीर में कहीं भी रक्त पित्त बढ़ जाता है मतलब निकलता है तो उसमें केला ले सकते हैं
- दही में केला डालकर और मिश्री डालकर ले सकते है | पाचन अच्छा रहता है ,शरीर बढ़ता है ,कैल्शियम बढ़ता है |
- केले का उपयोग फल या सब्जी के रूप में धात आना ,ज्यादा पीरियड आना ,मसाने की गर्मी (pelvic area की गर्मी ) दूर करता है |
- ठंडा होने के बावजूद वायु में अच्छा है |
- सुबह खाली पेट खाने से वजन घटता है |
- केले के शरबत से कफ ,खांसी ,अस्थमा सही होता है | केले को उबालकर उसमें शक्कर डालकर बनाया जाता है |
- प्यास लगना व आँखों की खुश्की दूर करता है |
- कच्चे केले को काटकर ,सुखाकर रख सकते है ,उसे 1 -3 चम्मच सुबह ,दोपहर को खाने के बाद ले सकते है | इससे वजन बढ़ेगा |
- यह एक स्वादिष्ट फल है यह पाचन में बहुत भारी है | यह उनके लिए बहुत अच्छा है जिनको भूख बहुत लगती है या भस्मक रोग है
- अगर आपको muscular dystrophy है तो इसे ले सकते हैं परंतु मांसपेशियों को बनाने के लिए आपको केला खाने के साथ व्यायाम भी करना पड़ेगा बिना व्यायाम के मांसपेशियों नहीं बनेगी |
- अगर आपका शरीर कमजोर हो गया है, कारण कुछ भी हो जैसे आप किसी भी दुर्घटना से उठे हो या किसी बीमारी के कारण जैसे टी बी के कारण शरीर हो गया तो केला आपके लिए बहुत अच्छा टॉनिक है|
- यह वायु के रोगों के लिए भी बहुत अच्छी दवा है जैसे शरीर में चंचलता बढ़ गई हो, दिमाग में बहुत ज्यादा विचार बढ़ गए हो, जल्दी-जल्दी खाना, जल्दी जल्दी बोलना, जल्दी जल्दी चलना | अगर बहुत ज्यादा एक्टिव बच्चे हैं सोने केला दे|
- अगर बहुत ज्यादा भुक्कड़ बच्चे हैं तो फिर भी केला खिला दे|
- केला धातु के ऊपर बहुत अच्छा काम करता है मजा धातु आंख, दिमाग को दर्शाती है कुछ लोगों को बोलना है कि बाल भी मज्जा धातु की उपधातु है|
- बालों की बीमारी हो, बाल बहुत कमजोर हो गए हो, उन्माद उपसमाद जैसी बीमारियां होती है जिसमें फालतू का बड़ बड़ाते रहना, बे फालतू में गुस्सा होते रहना आलसी के जैसे पड़े रहना या बहुत चिढ़ वाले जो लोग हैं जिनका जिनका दिमाग बेचैन, चिंता में रहता है ,उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है|
- केले के साथ घी जरूर खाओ ,केले के अजीर्ण का इलाज घी है |
- मधुमेह वाले लोग जो पतले होते जा रहे है उनके लिए बहुत उपयोगी है |
- केला खिलाड़ियों का प्रिय फल है क्योंकि यह तुरंत एनर्जी प्रदान करता है। सुबह नाश्ते में केला खाने से ऊर्जा बढती है और सूकरोज़, फ्रक्टोज़ और ग्लूकोज जैसे पोषक तत्व भी मिलते हैं। यदि आप दिन भर भूखे प्यासे रहते हैं, तो केवल केला ही खा लें देखिये अन्य फल के मुकाबले केले से तुरंत एनर्जी मिलेगी।
- -केले में पोटैशियम पाया जाता है, जो उच्चरक्तचाप के रोगियों के लिए विशेष लाभकारी होता है| केला खाने से उच्चरक्तचाप सामान्य बना रहता है |
- केले पर चीनी और इलायची डालकर खाने से खट्टी डकारें आनी बंद हो जाती हैं |
- दो केले लगभग १०० ग्राम दही के साथ सेवन करने से दस्त व पेचिश में लाभ होता है |
पुरुष
- यह शुक्र धातु पर अच्छा काम करती है | जिनका वीर्य पतला है या शीघ्रपतन हो जाता है उनके लिए बहुत उपयोगी है | शुक्र का क्षय होते हुए जलन होती है |उन्हें केला जरूर खाना चाहिए |
- जिन पुरुषों का sperm count कम है उन्हें केले की सब्जी घी में बनाकर खाना चाहिए |
क्रोध
- क्रोध का सीधा संबंध पित्त से है ,जब क्रोध बढ़ेगा तो पित्त बढ़ेगा | जब पित्त बढ़ेगा तो क्रोध बढ़ेगा |
मेध
- यह एक मेध रसायन है ,मतलब दिमाग को ताकत देने वाला है | जिनको गर्मी शांत करके दिमाग को ताकत देनी है
- केले में प्रोटीन पाया जाता है, जो कि दिमाग को आराम देता है इसलिए डिप्रेशन दूर करने में सहायक है |
कब्ज
- केले में रेशा पाया जाता है, जिससे पाचन क्रिया मजबूत बनती है। गैस्ट्रिक व कब्ज़ की बीमारी वाले लोंगो के लिये केला बहुत प्रभावशाली उपचार है। अक्सर यात्रा के दौरान कब्ज की शिकायत हो जाती है। इसको दूर करने के लिये केला एक अच्छा विकल्प है |
- जिनका मल बंध कर नहीं आता ,उनको खाना चाहिए | इसमें पृथ्वी तत्व ज्यादा होता है |
कच्चा केला
- कच्चा केला कषाय रस का होता है ,इसकी कुछ लोग सब्जी बनाते है |
- loose motion में फायदेमंद है |
- ग्रहणी रोग जिसमे पेट में बहुत ज्यादा जलन होती है ,बहुत ज्यादा गैस होती है | तब कच्चा केला चल जायेगा | अगर पाचन शक्ति कमजोर है तो कच्चा केला काम नहीं करेगा |
- केले की सब्जी खानी है तो घी में बनाकर खाओ |
महिलायें
- जिन महिलाओं को सफ़ेद पानी की दिक्कत है या bleeding बहुत ज्यादा होती है उनके लिए केला बहुत उपयोगी है |
- जिनका गर्भाशय कमजोर है |
- uterus prolapse जैसी दिक्कत है |
- जो बहुत पतली महिलायें है ,बहुत ज्यादा बोलती है | बहुत जल्दी में रहती है | (मतलब अगर ट्रैन शाम को 5 बजे है और सुबह 5 बजे से शुरू हो जाती है )
- या पित्त वाली महिलाएं है जो थोड़ा सा बोलने पर घर सिर पर उठा लेती है |
उपयोग कैसे करे ?
- केले के फूल की सब्जी बनाकर खा सकते है |
- केले की सब्जी घी बनाकर खा सकते है |
- केले का फल खा सकते है |
- केले का फल खाने के बाद भी खा सकते है ,क्योंकि इसमें कषाय रस है |
सेहत के लिए --> केला और घी
- केले और दूध को साथ नहीं लेना चाहिए क्योंकि दोनों पचने में भारी होते है ,पाचन अग्नि को कम करते है |
- और आगे जाकर आम विष ,त्वचा के रोग होते है'|
- अगर घी और केला साथ खाते है तो अच्छा है क्योंकि घी पाचन करता है और एक दूसरे के गुण बढ़ा देते है |
- ये सुबह व्यायाम करने के बाद खाना है ,खाकर व्यायाम नहीं करना है |
- इसमें मिश्री या खडी शक्कर डालकर खा सकते है |
- अगर केला खाने से किसी को अजीर्ण हो गया है तो उसे घी खाकर सही किया सकता है |
केले के अनजाने उपयोग
==----==--=-=-=-
केले के स्वास्थ्य लाभ के बारे में हम सभी जानते हैं, लेकिन केले के बहुत सारे ऐसे फायदे भी हैं जिनसे हम अनजान हैं। केला न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है बल्कि इससे आप अपनी त्वचा, बालों और बहुत सारे घरेलू कामों में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए इस स्लाइड शो के जरिए जाने केले अनजाने उपयोगों के बारे में।
केला तनाव को कम करने में मदद करता है। केले में ट्राइप्टोफान नामक एमिनो एसिड होता है, जो मूड को रिलैक्स करता है। तनाव से पीड़ित व्यक्ति को केला खाने से अच्छा महसूस होता है।
जूते चमकाएं केला
केला जूते, लेदर, सिल्वर पर पॉलिश का काम करता है। क्या आप केले के इस अद्भुत लाभ के बारे में जानते है। नहीं तो हम आपको बताते है कि केले के छिलके को जूते, चमड़े और सिल्वर ज्वैलरी पर रगड़ने से उसमें चमक आ जाती है।
दांत को मोतियों सा चमकाएं
अगर आप चाहते हैं कि आपके दांत मोतियों से चमकने लगें तो केले के छिलके का इस्तेमाल करें। ब्रश करने के बाद केले के छिलके को हर दिन दांत में रगड़ने से उनमें चमक आ जाती है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
अभी तक आपने केले का इस्तेमाल केवल खाने के लिए किया होगा। लेकिन इस बार इसका उपयोग त्वचा को स्वस्थ व चमकदार बनाने के लिए करें। केले में विटामिन सी, ए, पोटैशियम, कैल्शियम, फास्फोरस व कार्बोहाइड्रेट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो त्वचा के लिए कई तरह से फायदेमंद होते है।
त्वचा के लिए मॉइस्चराइजर है केला
केला न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट है, बल्कि एक अच्छा मॉइश्चराइजर भी है। घर पर केले का फेस पैक बनाने के लिए एक चौथाई पका हुआ केला लें और उसमें एक चम्मच शहद और आधा चम्मच दही मिला लें। इसे अच्छी तरह से मिक्स करके अपने चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाएं। लगभग 10 से 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें। आपकी त्वचा की खोयी हुई चमक वापस लौट आएगी।
बालों में लाएं नए जान
लगातार कलरिंग और केमिकल्स से खराब हुए बालों को केले से ठीक किया जा सकता है। विटामिन बी और सी का स्रोत होने के कारण यह बेहतरीन पोषण देता है। पोटैशियम से भरपूर केला बालों को मुलायम भी करता है। अगर आपके बाल बहुत रूखे हैं तो एक केले के गूदे में एक चम्मच ग्लिसरीन या शहद मिलाकर पैक बना कर अपने बालों में लगायें।
जलन कम करें केला
जल जाने पर केले के इस्तेमाल से जलन कम होती हैं। छिलके के कारण केला नैसर्गिक रूप में हमेशा शुद्ध और संक्रमण मुक्त रहता है। अच्छे पके केले का गूदा शरीर के जले हुए हिस्से पर लगाकर कपड़ा बांध दिया जाय तो तुरंत आराम मिलता है।
फटी एडियों से दिलाएं निजात
अगर आप फटी एडियों की समस्या से परेशान है तो केला आपको राहत देगा। इसके लिए पैरों को गरम पानी में डाल कर प्यूमिक स्टोन से साफ करें। उसके बाद उसपर केले और नारियल तेल मिला पैक बनाकर लगा दें। कुछ देर बाद इसे धो लें। नारियल और केला वसा और विटामिन से भरपूर होते हैं जिससे पैरों को नमी मिलती है।
Comments
Post a Comment