नोनी

 नोनी फल को जड़ी बूटियों में शुमार किया जाता है. इसे प्राकृतिक औषधि का भंडार माना जाता है. इसमें 150 से भी ज्यादा पोषक तत्व होते हैं जो आपका तमाम बड़ी बीमारियों से बचाव कर सकते हैं.

================================================
1. आजकल कोरोना काल में इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखने के लिए लोग कई तरह के उपाय आजमाते हैं. ऐसे में नोनी का जूस आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है. इसके नियमित सेवन से आपका इम्यून सिस्टम दुरुस्त रहता है. ऐसे में आपका शरीर बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार हो जाता है.
2. नोनी के जूस में एंटी ओबेसिटी गुण पाए जाते हैं, ऐसे में ये उन लोगों के लिए भी काफी फायदेमंद है, जो तेजी से अपना वजन घटाना चाहते हैं. मोटापा घटाने से तमाम रोग अपने आप भ नियंत्रित हो जाते हैं क्योंकि मोटापा तमाम बीमारियों की वजह माना जाता है.
3. नोनी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है, ऐसे में इसका जूस पीने से डायबिटीज नियंत्रित होती है, साथ ही सामान्य लोगों का डायबिटीज के रोग से बचाव होता है.
4. शोध बताते हैं कि नोनी में बीटा-ग्‍लूकेन्‍स और संयुग्मित लिनोलिक एसिड होता है जिसके कारण ये प्रोस्टेट कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर को रोकने में सक्षम होता है. साथ ही ये कैंसर से बचाव भी करता है.
5. नोनी जूस इन्फर्टिलिटी की समस्या को दूर करने में भी काफी कारगर है. इसका सेवन करने से पुरुषों में नपुंसकता और स्त्र‍ियों में बांझपन की समस्या दूर हो सकती है. ये पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ाने और महिलाओं के पीरियड्स की समस्या को दूर करने के काम भी आता है.

Comments

Popular posts from this blog

केला | Banana

पपीता

मूंगफली