आयुर्वेद में इसके पके हुए फल को गुरु ,स्निग्ध बोला गया है | इसका फल मीठा होता है | थोड़ा सा खट्टे-मीठे स्वाद का होता है| यह गुरु स्निग्ध होने के कारण वात पित्त पर काम करता है | दुबले पतले है, कमजोर है वायु और पित्त की बहुत तकलीफ होती है| मतलब हवा से भी तकलीफ होती है गर्मी में भी तकलीफ होती है वायु और पित्त नेचर होने के कारण बहुत ज्यादा हड़बड़ी में रहते हैं बहुत ज्यादा गुस्सैल होते हैं उन सारे लोगों के लिए बहुत अच्छा है आयुर्वेद में इसे शीत वीर्य कहा गया है मतलब इसकी जो तासीर है वो ठंडी है |
यह वात और पित्त दोनों तरह के लोगों के लिए यह बहुत अच्छा फायदेमंद रहेगा| इसके फायदे बताते हुए आयुर्वेद में इस तरह के शब्द बोले है यह रोचन,दीपन ,अनुलोमन मतलब यह खाने में बहुत अच्छा लगता है मजा आता है जो भी लोगों ने इसे खाया होगा जानते होंगे कि इसे खाने में मजा आता है|
यह दीपन करता है ,मतलब जिन लोगों को भूख नहीं लगती और कुछ अच्छा खाने का मन करता है ,उनके लिए अन्नानास बहुत अच्छा है |
यह अनुलोमन करने का काम करता है तो जैसे लोग जिनका पेट में गैस बहुत फसी रहती है या बहुत ज्यादा सूखा मल होता है कड़क मल होता है और गैस निकलती नहीं अटकी रहती है ऐसे लगता है पेट में बस वायु का गोला घूम रहा है इस तरीके की जो शिकायत करते हैं ये सभी लोग अगर अनानास खाएंगे तो अच्छे से भूख भी खुलेगी और जो गैसे फसी हुई है वह निकालने में यह मदद करेगा |
इसे ब्लयंम वात हरं कहा गया है अर्थात यह बल बढ़ाने का, ताकत बढ़ाने का काम करता है तो आप में से ऐसे लोग जो की बहुत जल्दी थक जाते हैं बहुत जल्दी जिनको फटक होने लग जाता है सुबह उठते है थोड़ा काम करते है तो थोड़ा अच्छा लगता है जैसे ही २-२. ५ घंटे हुए तो ऐसा लगता है कि बैटरी कम हो गई या जो ऐसे बोलते है की पहले बहुत ताकत रहती थी परन्तु अब शरीर down हो गया है ,ज्यादातर 40 -45 की आयु के बाद | उन सब लोगों के लिए बहुत अच्छा है |
यह शरीर में वात को कम करता है तो वात से सम्बंधित जो भी बीमारियां है जैसे कि वजन कम हो रहा है या फिर बहुत ज्यादा शरीर में दर्द हो रहा है बहुत ज्यादा गैस होने लग गई है कोई बीमारी के कारण शरीर एकदम सूखने लग गया है बहुत सारी कंडीशंस में ड्राई स्किन है,ड्राई hair है ,सुखी खांसी की तकलीफ है| शरीर की धातुएं सुख गयी है |
आप में से जो वात पित्त प्रकृति के है ,आवाज सुनकर घबरा जाते है | मतलब किसी ने ऊंची आवाज में बात कर ली या जोर से कुछ बोल दिया या डांट दिया तो बहुत जल्दी डरने लग जाते हैं| मारपीट का सीन दिखा तो हार्ट रेट अचानक से बढ़ जाती है| इनको एंजायटी अटैक्स बहुत आते हैं कि ऐसी बॉडी कांपने लग जाती है हार्ट रेट बढ़ जाता है या फिर पसीना छूटने लगता है कई बार तो इतना डर हो जाता है कि चक्कर खाकर गिर जाते हैं साँस बहुत ऊपर नीचे होने लग जाती है
ऐसे लोग जिनका यूरिन ठीक से नहीं होता है यूरिन बहुत कम मात्रा में होता है यूरिन में बहुत ज्यादा जलन होता है दुर्गंध होता है वह चाहते हैं की पेशाब खुलकर लगे ऐसे लोग भी खाने में अनानास का इस्तेमाल कर सकते हैं
अब जो कच्चा अनानास मिलता है मतलब जो बहुत थोड़ा बहुत ज्यादा खट्टा वाला होता है वह अनानास उन महिलाओं के लिए ज्यादा अच्छा जिनको पीरियड ही नहीं आता है या 4 4 6 6 8 8 महीने से पीरियड्स नहीं आये है | अगर ऐसे अनानास का जूस पीते है जो थोड़ा खट्टा है तो पीरियड खुल कर आते है | इसलिए गर्भवती स्त्रियों को ऐसा अनानास नहीं खाना चाहिए |
अगर यह ज्यादा खट्टा है तो आपको गर्भपात जैसी दिक्कत भी कर सकता है परन्तु उन गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छा है कि डिलीवरी का समय आ गया है कि दर्द चालू हो गया है परन्तु ठीक से जो गर्भ बाहर नहीं आ रहा है तो उनको अगर ऐसे ही कच्चा अनानास का रस दिया जाये तो ज्यादा स्मूथ डिलीवरी होने में अनानास उन्हें मदद करता है|
आप इसे बहुत सारे लोग के साथ देखते होंगे कि अनानास खाने के बाद आपको थोड़ा ज्यादा देर तक भूख नहीं लगती होगी क्योंकि यह पचने में भारी होता है इसके अंदर bromelain नाम का एक तत्व होता है जो की मास का पाचन करता है इसलिए बहुत सारे लोगों को आपने देखा होगा कि जो भी लोग नॉनवेज खाते हैं उसके साथ Pineapple का सेवन करते हैं जो नॉनवेज होता है उसको यह डाइजेस्ट करने में मदद करता है
तो यह वात पित्त वालों के लिए ऐसा टॉनिक के तौर पर यह बहुत अच्छी दवा है पर अगर इसे ज्यादा मात्रा में खा लेंगे तो कई बार यह भारीपन भी पैदा करता है तो उन लोगों को यह नहीं लेना चाहिए जिन लोगों को एसिडिटी जैसी तकलीफ है उन लोगों के लिए उतना अच्छा नहीं रहेगा परन्तु जो दुबले-पतले, कमजोर है या फिर ऐसे सामान्य हेल्थ के लिए एक से दो पीस तक आपको चलेगा ,अगर खट्टे से तकलीफ नहीं होती है तो पर अगर खट्टे से तकलीफ होती है तो इसे अवॉइड करना चाहिए | बाकी जो लोग वात वाले हैं, बहुत रुखा सुखा शरीर है, ड्राइनेस है, हार्ट को टॉनिक देना चाहते हैं पेट साफ करना चाहते हैं वह अनानास की चार से छह पीस तक खाने के लिए इसे कट करके उसे कर सकते है | पाइनएप्पल के बारे में जो आयुर्वेद में बोला है यह रस और रक्त दो धातुओं पर ज्यादा काम करता है |
मिलते हैं सारे पोषक तत्व -
अनानास में अनेक प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद लाभदायक हैं। लेकिन जो अनानास का रस निकालते समय कई पोषक तत्व मशीन द्वारा निकाले वेस्ट मटेरियल में ही रह जाते हैं और आप अनानास का भरपूर फायदा नहीं उठा पाते हैं।
शुगर के मरीजों के लिए बेहतर है अनानास -डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर भी यह सुझाव देते हैं कि अनानास का जूस पीने की बजाय फल को ही खाएं। अनानास का जूस रक्त में शर्करा के स्तर को तेजी से बढ़ाता है, जबकि फल खाने से एकदम से ब्लड शुगर नहीं बढ़ता है।
कब्ज जैसी समस्याएं रहेंगी दूर -
अनानास के रस की तुलना में फल का ही सेवन करना काफी लाभदायक हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जितनी मात्रा में अनानास में डाइटरी फाइबर पाया जाता है, उतनी मात्रा में उसके रस में नहीं होता है। कब्ज के लिए अनानास काफी फायदेमंद हो सकता है।
अनहेल्दी हो सकते हैं कुछ जूस -
हालांकि, डिब्बाबंद, पाउच या कैन की पैकिंग में मिलने वाले अनानास के जूस अनहेल्दी हो सकते हैं और इनकी अनानास के फल से तुलना नहीं की जा सकती है। पैकिंग वाले अनानास के जूस में अतिरिक्त शुगर, कलर और फ्लेवर बढ़ाने वाली सामग्री डाली जाती है, जो एक हेल्दी ऑप्शन नहीं है।
अनानास के फायदे : अनानास फल विटामिंस से भरपूर होता है. यह खाने में खट्टा-मीठा होता है. डॉक्टर्स की मानें तो रोजाना थोड़ा अनानास का सेवन आपकी आयु लंबी कर सकता है. मनुष्य की सुखद तथा सहज मनोदशा बनाए रखने के लिए इस फल को अद्वितीय प्राकृतिक स्रोत माना गया है. इस फल में वह सभी उपयोगी तत्व मौजूद होते हैं जिसकी मानव शरीर को आवश्यकता होती है. विटामिन C की मात्रा इस फल में भरपूर पायी जाती है. यह फल शरीर को कई रोगों से निजात दिलवाने में मदद करता है और साथ ही डिप्रेशन की समस्या को भी
दूर करता है. आईये जानते हैं अनानास के फायदे के बारे में.
शरीर से सूजन को कम करे अनानास
शरीर में सूजन को कम करने के लिए अनानास फल काफी मददगार होता है. इस फल का नियमित सेवन शरीर के अंदुरुनी घाव को भरने और सूजन कम करने में मदद करता है. इसके अलावा आपको अर्थराइटिस की शिकायत है, तो अनानास का नियमित सेवन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
पाचन तंत्र मजबूत करे अनानास
अनानास फल में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करता है. अगर आप कब्ज, गैस या पेट दर्द की समस्या से परेशान हैं तो रोजाना दिन में दो अनानास के बड़े टुकड़े खाएं और तुरंत ही इन परेशानियों से निजात पाएं. इस फल में पाया जाने वाला एक्टीनीडेन नमक एन्जामिम प्रोटीन को पाचन में सहायक माना जाता है.
सर्दी जुकाम में मददगार अनानास
विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह फल हमारे शरीर के इम्युनिटी सिस्टम को मजबूती देता है. सर्दी जुकाम की समस्या होने पर आप इस फल का सेवन करें और कुछ ही समय में फर्क दिखने लगेगा. यह शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में भी सहायक होता है.
वजन कम करने में सहायक अनानास
अपने वजन से परेशान लोगों के लिए यह फल काफी लाभदायक होता है. अगर आपके शरीर पर अनावश्यक चर्बी जमी है, तो आप नियमित रूप से इस फल का सेवन करे. इस फल में ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा कम होती है जिस वजह से शरीर में ग्लूकोज की मात्रा ज्यादा नहीं हो पाती है.
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये अनानास
विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा होने के कारण इस फल में रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत अधिक होती है. शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए इस फल से बेहतर और कोई फल नहीं है. इसके सेवन से आपके शरीर की थकान दूर होगी और नयी ऊर्जा आने लगेगी. इस फल में मौजूद विटामिन सी हमारे शरीर के आयरन को सोखता है जिसके कारण एनीमिया के मरीजों के लिए यह फल वरदान है.
कॉलेस्ट्रोल की मात्रा कम करना : अनानास के फायदे
बॉडी में कॉलेस्ट्रोल की मात्रा अधिक होने पर रोगों का खतरा बढ़ने लगता है. अनानास फल के सेवन से कॉलेस्ट्रोल कंट्रोल में रहता है. इसके नियमित सेवन से शरीर से बैड कॉलेस्ट्रोल की मात्रा कम होती है और गुड कॉलेस्ट्रोल में बढ़ोत्तरी होती है.
हृदय रोगों में फायदेमंद है अनानास खाना
हृदय रोग में अनानास काफी फायदेमंद होता है. इस फल में प्राकृतिक रूप से फाइबर और पोटेशियम मौजूद होते हैं, जो दिल की बिमारियों से लड़ने में मदद करते हैं. दिल की बिमारियों में जब मरीज कम सोडियम लेने के साथ अपनी पोटेशियम की मात्रा अधिक करता है, तो हृदय से संबंधित रोग दूर होने लगते हैं. इस फल के नियमित सेवन से खून में ट्राई ग्लिसरोएड की मात्रा में कमी आती है साथ ही खून में थक्का जमने की समस्या भी कम होती है
अनानास का फल बहुत स्वादिष्ट होता है | इसके कच्चे फल का स्वाद खट्टा तथा पके फल का स्वाद मीठा होता है । इसके फल में थाइमिन,राइबोफ्लेविन,सुक्रोस,ग्लूकोस,कैफीक अम्ल,सिट्रिक अम्ल,कार्बोहाईड्रेट तथा प्रोटीन पाया जाता है
अनानास के स्वास्थ्य लाभ/ Pineapple Benefits in Hindi-
1. गर्मियों में अनानास का रस या शर्बत पीने से तेज गर्मी व पसीने की समस्या दूर होती है।
2. ताजे अनानास का सौ ग्राम रस बच्चे को पिलाने से उसके कृमि (बारीक कीड़े) नष्ट हो जाते है। ये ध्यान रखिए अनानास का रस खाली पेट नहीं पिलाना चहिए।
3. अननास को छीलकर उसके छोटे-छोटे टुकड़े करके खाने से पित्त-विकार दूर होते हैं।
5. शरीर पर सूजन हो जाने की स्थिति में अनानास लाभ देता है।
6. अनानास पर काली मिर्च और काले नमक का चूर्ण डालकर सेवन करने से बदहजमी की समस्या दूर होती है।
7. रोजाना दो सौ ग्राम अनानास का रस पीने से मोटापा कम होता है क्योंकि अनानास का रस चर्बी को पिघलाकर निष्कासित करता है।
8. अनानास का रस गले तथा मुंह के जीवाणुजन्य रोगों में लाभकारी सिद्ध होता है।
9. अनानास के सेवन से पिसाब में रूकावट नहीं आती।
10.अनानास,जायफल, पीपल, काला नमक व जीरा सभी चीजें बराबर मात्रा में लेकर कूट-पीसकर चूर्ण बना लें। तीन ग्राम चूर्ण जल के साथ सुबह-शाम सेवन करने से बहुमूत्र की समस्या में बहुत लाभ होता है।
11. बुखार में भी अनानास के रस का सेवन करना चाहिए।
12. अजीर्ण के रोगी को अनन्नास पर काली मिर्च का चूर्ण छिड़ककर, सेंधा नमक डालकर सेवन करना चाहिए।
13. अनानास के शर्बत को पीने से गर्मियों की गरमाहट दूर होती है।
14. विटामिन ,सी, व अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों के अभाव के कारण स्कर्वी रोग होने पर अनानास खाने व रस पीने से बहुत लाभ होता है।
15. अनानास शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने और शरीर को ऊर्जा प्रदान करने का काम करता है।
16. यदि शरीर में खून की कमी हो तो अनानास का रस पीजिए बहुत ही लाभ देगा।
17. अल्प मात्रा में ऋतुश्राव होने पर रोजाना अनानास का रस पीने से ऋतुश्राव उचित रूप में होने लगता है।
18. गर्मियों में ह्रदय की घबराहट बढ़ जाने व अधिक बेचैनी होने पर अनानास का रस या शर्बत पीने से बहुत लाभ होता है। तेज प्यास भी शांत होता है।
19. अनानास का गूदा फोड़े-फुन्सियों पर लेप करने से बहुत फायदा होता है।
20. गले में शोथ होने पर और टांसिल होने की स्थिति में अनानास खाने से बहुत फायदा होता है।
21. प्यास को कम करने और शरीर को पुष्ट बनाने में मदद करता है अनानास |
22. अनानास से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और साधारण ठंड से भी राहत मिलती है।
अनन्नास के इतने सारे लाभ जानकर आप हो जाएगें हैरान
-=-=
। अनन्नास को ताजा काट कर भी खाया जाता है और शीरे में संरक्षित कर या रस निकाल कर भी सेवन किया जाता है। इसे खाने के उपरांत मीठे के रूप में सलाद के रूप में एवं फ्रूट-कॉकटेल में मांसाहार के विकल्प के रूप में प्रयोग भी किया जाता है। मिष्टान्न रूप में ये उच्च स्तर के अम्लीय स्वभाव (संभवतः मैलिक या साइट्रिक अम्ल) का होता है। अनन्नास कृषि किया गया ब्रोमेल्याकेऐ एकमात्र फल है। अनन्नास मधुर, तृप्तिकारक व स्फूर्तिदायक फल है। इसमें
कैल्शियम, फाइबर, मैग्रीनशियम और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
यह पीलिया, उच्च रक्तचाप, यकृत दोष आदि रोगों में लाभकारी होता है।इसमें क्लोरीनकी भरपूर मात्रा होती है इसमें ब्रोमेलिन नामक एंजाइम भी पाया जाता है, जो प्रोटीन को पचाने, ब्रोंकाइटिस, एब्सेस न्यूमोनिया, गुर्दे का संक्रमण आदि में कार्य करता है। इससे शरीर की प्रतिरेाधक क्षमता भी बढती है। इससे गले को ठंडक मिलती है साथ ही गले के रोगों से बचाव होता है
कैंसर में अन्नानास –
आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों के शोधों के अनुसार यह कैंसर के खतरे को भी कम करता है। ये उच्च एंटीआक्सीडेंट का स्रोत है व इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है अनन्नास में एंटीऑक्सीडेंट विटामिनस सी का बहुत अच्छा स्त्रोत होता है अनन्नास कैंसर के कारण को कम करने मदद करता है।
अस्थमा में अन्नानास –
अस्थमा के रोगियों को सुबह-दोपहर खाली पेट अनन्नास का रस लेने से फायदा होता है।
अनन्नास में रक्त के हर दोष को दूर करने की क्षमता है, इसीलिए इसका सेवन करने व लेप लगाने से त्वचा में निखार आता है।
पेट के रोगों में अन्नानास –
यदि पेट में अजीर्ण हो तो पके अनन्नास के छोटे-छोटे टुकडे करके सेंधा नमक और कालीमिर्च का चूर्ण लगाकर खाने से लाभ मिलता है। इस प्रकार अनन्नास ग्रहण करने से पेट के कृमि हफ्ते भर में निकल जाते हैं। जिन बच्चों को पेट में अक्सर कृमि हो जाते हैं, उन्हें उक्त प्रकार से अनन्नास अवश्य दें।
अनियमित महावारी हो, तो इसके रस का नियमित सेवन करेने से माहवारी सामान्य हो जाती है।
नेत्र-ज्योति में अन्नानास
अनन्नास अपने गुणों के कारण नेत्र-ज्योति के लिए भी उपयोगी होता है। दिन में तीन बार इस फल को खाने से बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी कम हो जाने का खतरा कम हो जाता है।
आंखों की रोशनी – अन्नानास
शोधों के मुताबिक दिन में 3 बार अनन्नास खाने से बढती उम्र के साथ कम होती आंखों की रोशनी का खतरा कम हो जाता है।
साथ ही पित्त विकारों में विशेष रूप से और पीलिया यानि पांडु रोगों में लाभकारी है। ये गले एवं मूत्र के रोगों में लाभदायक है।
Comments
Post a Comment