स्ट्रॉबेरी (Strawberry)
स्ट्रॉबेरी भी अन्य बेरीज के जैसे विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है. ये पौष्टिक तत्वों से भरपूर होने के कारण बहुत से स्वास्थ्य लाभ दे सकती है.--
**********************************************************
-स्ट्रॉबेरी में दिल को लाभ देने वाले काफी सारे पौष्टिक तत्व होते हैं. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स केवल दिल के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर के लिए ही फायदेमंद होते हैं.
स्ट्रॉबेरी में मौजूद एंथोसाइनीन और क्वेरकेटीन (Quercetin) कंटेंट के कारण यह दिल की बीमारियों से बचाने में काफी लाभदायक है. इनका सेवन करने से हार्ट अटैक का खतरा भी बहुत कम हो सकता है.
-इसमें डाइट्री फ्लेवेनॉइड मौजूद होता है, जिसके कारण स्ट्रोक आने से बचा जा सकता है.
-स्ट्रॉबेरी में एंटी कैंसर गुण होते हैं और बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले सेल डेमेज से सुरक्षा प्रदान करवाते हैं और इस कारण यह कैंसर से बचाने में हमें मदद करती है.
-इसका सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी लाभ मिल सकता है.
-स्ट्रॉबेरी के कारण शरीर में सोडियम के नेगेटिव प्रभावों को कम किया जा सकता है.
-कब्ज जैसी समस्याओं से भी निजात पाई जा सकती है, क्योंकि स्ट्रॉबेरी में डाइटरी फाइबर पाया जाता है और यह स्टूल को सॉफ्ट करने में मदद करता है, जिससे कब्ज में लाभ मिल सकता है.
-. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में फायदेमंद-
स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता साथ ही ये शरीर को संक्रमण बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
-हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद-
स्ट्रॉबेरी में कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
-हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद-
स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
- ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में फायदेमंद-
स्ट्रॉबेरी में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
Comments
Post a Comment