हमारे शरीर और ब्लड को डी टोक्स करते हे ये फल फ्रूट

  • हरी पत्तेदार सब्जियां -
हरी पत्तेदार सब्जियां पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। इनके सेवन से कई बीमारियां शरीर से दूर रहती हैं। केल , लेट्युस , पालक और सरसों, मेथी आदि नेचुरली ब्लड को साफ करते हैं। ये सब्जियां लिवर में एंजाइम को बढ़ाती हैं जिससे ब्लड डिटॉक्सीफिकेशन प्रोसेस तेज होता है।
  • खट्‌टे-मीठे फल -
नींबू, संतरा, मौसम्बी, सेब, आलूबुखारा, नाशपाती , अमरूद और पपीते जैसे फल में पेक्टिन फाइबर (Pectin fibre) और विटामिन सी भरपूर होता है जो खून को साफ रखने में उपयोगी होता है।

  • पानी -
पानी सबसे कॉमन और नेचुरल ब्लड प्यूरीफायर है। किडनी, यूरिन के माध्यम से टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है और इस प्रक्रिया को स्टिम्युलेट करती है। पानी शरीर के सभी हानिकारक रसायनों और विषाक्त पदार्थों (Toxins) को बाहर निकालता है और सभी अंगों को अच्छी तरह काम करने में मदद करता है।
  • बेरीज -
ब्लू और रेड बेरीज के अलावा स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी और क्रैनबेरी को खाने से भी नेचुरल ब्लड प्यूरिफाई होता है।
  • गुड़-
गुड़ भी नेचुरल प्यूरिफायर है। इसका सेवन कब्ज रोकता है और शरीर से अपशिष्ट को बाहर निकालता है।
  • हल्दी -
एंटीसेप्टिक हल्दी खून को भी साफ करती है। ये लिवर फंक्शन को बढ़ावा देने में मदद करती है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन कम्पाउंड शरीर की अधिकांश समस्याओं के लिए लड़ने वाला माना जाता है

Comments

Popular posts from this blog

केला | Banana

पपीता

मूंगफली