चीकू

 चीकू शरीर की अशुद्धियों को दूर करता है, रंग निखारता है, जानिए आश्चर्यजनक फायदे

चीकू उन फलों में से एक है जो स्वाद में बेहतरीन होने के साथ साथ स्वास्थ्य के लिए भी बेजोड़ है। चीकू आसानी से पच जाता है। यह शरीर से अशुद्धियों को दूर करता है और इसमें पाए जाने वाले ग्लूकोज के कारण भरपूर उर्जा प्रदान करता है।
चीकू में विटामिन A काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। विटामिन A आंखों के लिए बहुत कारगर है। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है और उम्र बढ़ने पर आंखों में आने वाली तकलीफों से चीकू बचाव करने की क्षमता रखता है।
चीकू में प्राकृतिक ग्लूकोज भरपूर होता है जिससे चीकू मिल्क शेक के उपयोग से तुरंत उर्जा मिलती है। ऐसे लोग जो अधिक शारीरिक कार्य करते हैं उनको चीकू शेक पीने की सलाह विशेषज्ञों द्वारा दी जाती है
चीकू को सूजन कम करने के लिए भी जाना जाता है। चीकू में टैन्निन पाया जाता है जिससे सूजन उतरने में मदद मिलती है। इसके अलावा चीकू पाचन को ठीक करने साथ पेट से जुड़ी समस्याओं से भी निजात दिलाता है। सूजन और दर्द में चीकू का उपयोग बहुत कारगर है।
दूध को स्वास्थ्य लाभ का खजाना समझा जाता है। इसके अलावा चीकू में भी कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये सभी तत्व हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं। चीकू और दूध के मिक्स से बना चीकू मिल्क शेक हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है।

चीकू खाने के जबरदस्त फायदे, क्या आप जानते हैं?-
==-=--=-=-=-=-=-=
चीकू एक ऐसा फल है जो हर मौसम में आसानी से मिल जाता है और बहुत स्वादिष्ट भी होता है। भोजन के बाद यदि चीकू का सेवन किया जाए तो यह निश्चित रूप से लाभ प्रदान करता है। चीकू के फल में 71 प्रतिशत पानी, 1.5 प्रतिशत प्रोटीन, 1.5 प्रतिशत चर्बी और साढ़े पच्चीस प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट होता है। इसमे विटामिन ए तथा विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है। चीकू के फल में 14 प्रतिशत शर्करा भी होती है। इसमें फास्फोरस तथा लौह भी काफी मात्रा में होता है और क्षार का भी कुछ अंश होता है।
चीकू एक ऐसा फल है जो हर मौसम में आसानी से मिल जाता है और बहुत स्वादिष्ट भी होता है। भोजन के बाद यदि चीकू का सेवन किया जाए तो यह निश्चित रूप से लाभ प्रदान करता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं चीकू खाने के कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में ….
चीकू खाने के फायदे—
चीकू में अधिक मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है जो आपकी आंखों के लिए काफी फायदेमंद है। इसे खानें से आंखों की समस्या से निजात मिल जाता है।
चीकू हड्डियों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। चीकू में अधिक मात्रा में कैल्शियम फॉस्फोरस और आयरन पाया जाता है जो कि हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद है। इसको खानें से हमारें शरीर की हड्डियां मजबूत औ बढती भी है।
अगर आपको कैसंर जैसी गंभीर बीमारी से बचना है तो चीकू का सेवन करिए। क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर और अन्य पोषक तत्व के साथ-साथ विटामिन ए और सी पाया जाता है। विटामिन ए फेफड़ों और मुंह के कैंसर से बचाता है।
चीकू गर्भावस्था के दौरान खानें से कई फायद होते है। इससे इस समय खानें से कमजोरी और उल्टी या फिर चक्कर जैसी समस्या उत्पन्न नही होती है। क्योकि इसमें अधिक मात्रा में पोषक तत्व और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। जिससे यह गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए फायदेमंद है।
चीकू शरीर को संक्रमण से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। इसमें एंटी वायरल और एंटी बैक्टीरियल, पॉलीफेनोलिक एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण यह शरीर में बैक्टीरिया को आने से रोकता है,विटामिन सी हानिकारक मुक्त कण को नष्ट करता है।
चीकू में हेमोसटाटिक प्रॉपर्टीज के गुण भी पाए जाते हैं यानी कि शरीर में होने वाले रक्त के नुकसान से भी बचाता है। इसी कारण चीकू बवासीर और ज़ख़्म को भी जल्दी ठीक कर देता है, और इसके बीज को पीस कर उसे कीड़े के काटने की जगह पर भी लगाया जा सकता है। जिससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
यह आपकी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है, क्योंकि चीकू इसमें विटामिन ई पाया जाता है जो आपकी त्वचा को नमी देता है। जिससे त्वचा स्वस्थ और सुंदर हो जाती है। साथ ही यह आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद। इसके बीज का तेल सिर की त्वचा को स्वस्थ बनाता है और बालों को बढऩे में भी मदद करता है। चीकू के बीज को अरंडी के साथ मिलाकर सिर की स्केल्प पर लगाने से बाल चमकदार और डैन्ड्रफ फ्री हो जाते हैं।
अगर आपको कफ की समस्या है तो चीकू आपके लिए काफी फायदेमंद होगा। चीकू में एक प्रकार का खास तत्व पाए जाते हैं जिनसे श्वसन तंत्र से कफ और बलगम निकालकर यह पुरानी खांसी में राहत देता है। इस प्रकार यह सर्दी और खांसी से बचाता है।
पथरी के रोगियों के लिए भी चीकू बहुत अच्छा होता है। साथ ही इससे आपका वजन भी काफी फायदेमंद होगा। यह दिमाग की तंत्रिकाओं को शांत और तनाव को कम करने में मदद करता है।
चीकू में एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए यह उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को रोकने में सहायक है क्योंकि यह फ्री रेडिकल्स को समाप्त कर देता है, और यह झुर्रियों को भी कम कर देता है।
All reac

Comments

Popular posts from this blog

केला | Banana

पपीता

मूंगफली