अमरूद

  अमरूद की तासीर ठंडी होती है , इसकी ठंडक से पेट की गर्मी शांत होती है|   

रात के समय से ना लें,  सुबह दोपहर से लिया जा सकता है  इसके बीज चबाकर न  खाएं ,  ताकि कुछ अपने आप पाचन शक्ति में घुल जाएंगे,  कुछ साबुत बाहर  निकल जाएगा |  अगर आप सारे चबाकर खाएंगे तो पेट में दर्द हो सकता है  जिसको पथरी  है  वह भी इसके बीज न खाये ,कारण  इससे उनको गैस बन सकती है  और पथरी का दर्द सकता है भोजन से पहले  भोजन के साथ  या  भोजन के एक या डेढ़ आधे घंटे बाद खा सकते हैं

इसका प्राचीन संस्कृत नाम अमृत या अमृत फल है तथा बनारस में प्रायः सब लोग इसे अमृत नाम से ही पुकारते हैं। अमरूद (guava in hindi) का स्वाद खट्टा, मीठा और फीका दो तीन तरह का होता है। स्वादिष्ट होने के साथ साथ अमरूद का औषधीय गुण बहुत पौष्टिक  होता है। कई तरह की बीमारियों को दूर करने में लोग इसे घरेलू उपाय के रुप में इस्तेमाल करते हैं।


भुने हुए अमरूद खाने के ये फायदे जान कर हैरान रह जायेंगे आप !
=-=--=-=
यूं तो सर्दियों में अमरूद खाने के बहुत से फायदे है लेकिन ये पेट के लिए भी बहुत लाभकारी है. आज आचार्य बालकृष्‍णा जी बता रहे हैं कि कैसे भुने हुए अमरूद से पुरानी बीमारी को भी जड़ से मिटाया जा सकता है.
रोजाना अमरूद खाने से इन्डायजेशन, गैस्ट्रिक प्रॉब्लम या कॉन्स्टिपेशन से आराम से ठीक हो जाता है.
जिनके हाथ पैरों में जलन होती है उन्हें भी अमरूद का सेवन करना चाहिए. हाथ-पैरों की जलन के साथ ही शरीर की जलन भी शांत हो जाएगी. जिनको लोगों को बॉडी में बहुत ज्यादा वीकनेस महसूस होती है उन्हें भी अमरूद खाना चाहिए.
आपको अक्सर खांसी रहती है तो भी अमरूद का सेवन किया जाना चाहिए. थोड़े कम पके अमरूद को बीच में से काटकर सेंधा नमक लगाकार आग में पकाकर खाएं. इसमें से चाहे तो बीज निकाल दें. ऐसा करने से आप देखेंगे कि कितनी भी पुरानी खांसी हो, ठीक हो जाएगी. खांसी के लिए ये बहुत ही गुणकारी है.
जिन लोगों को भूख नहीं लगती या जिनका लीवर खराब रहता है उनके लिए भी भुना हुआ अमरूद लाभकारी है.
सुस्‍ती के लिए, तेज दिमाग के लिए, दिल के रोगों से बचने के लिए भी अमरूद का सेवन किया जा सकता है.

अमरूद के फायदे और उपयोग आयुर्वेद में अमरूद के कई फायदे (guava benefits in hindi)बताए हैं, अमरूद में माताओं में दूध बढ़ाने वाले, मल को रोकने वाले, पौरुष बढ़ाने वाले, शुक्राणु बढ़ाने वाले और मस्तिष्क को सबल करने वाले होते हैं। अमरूद का औषधीय गुण प्यास को शांत करता है, हृदय को बल देता है, कृमियों का नाश करता है, उल्टी रोकता है, पेट साफ करता है औऱ कफ निकालता है। मुँह में छाले होने पर, मस्तिष्क एवं किडनी के संक्रमण, बुखार, मानसिक रोगों तथा मिर्गी आदि में इनका सेवन लाभप्रद होता है। आइये अमरूद के प्रमुख फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।


अमरूद के औषधीय प्रयोग
=-=-=--=-==
1 शक्ति (ताकत) और वीर्य की वृद्धि के लिए :- अच्छी तरह पके नरम, मीठे अमरूदों को मसलकर दूध में फेंट लें और फिर छानकर इनके बीज निकाल लें। आवश्यकतानुसार शक्कर मिलाकर सुबह नियमित रूप से 21 दिन सेवन करना धातुवर्द्धक होता है।
2 पेट दर्द :- *नमक के साथ पके अमरूद खाने से आराम मिलता है।
*अमरूद के पेड़ के कोमल 50 ग्राम पत्तों को पीसकर पानी में मिलाकर छानकर पीने से लाभ होगा।
*अमरूद के पेड़ की पत्तियों को बारीक पीसकर काले नमक के साथ चाटने से लाभ होता है।
*अमरूद के फल की फुगनी (अमरूद के फल के नीचे वाले छोटे पत्ते) में थोड़ा-सी मात्रा में सेंधानमक को मिलाकर गुनगुने पानी के साथ पीने से पेट में दर्द समाप्त होता है।
*यदि पेट दर्द की शिकायत हो तो अमरूद की कोमल पित्तयों को पीसकर पानी में मिलाकर पीने से आराम होता है। अपच, अग्निमान्द्य और अफारा के लिए अमरूद बहुत ही उत्तम औषधि है। इन रोगों से पीड़ित व्यक्तियों को 250 ग्राम अमरूद भोजन करने के बाद खाना चाहिए। जिन लोगों को कब्ज न हो तो उन्हें खाना खाने से पहले खाना चाहिए।”
3 बवासीर (पाइल्स) :- *सुबह खाली पेट 200-300 ग्राम अमरूद नियमित रूप से सेवन करने से बवासीर में लाभ मिलता है।
*पके अमरुद खाने से पेट का कब्ज खत्म होता है, जिससे बवासीर रोग दूर हो जाता है।
*कुछ दिनों तक रोजाना सुबह खाली पेट 250 ग्राम अमरूद खाने से बवासीर ठीक हो जाती है। बवासीर को दूर करने के लिए सुबह खाली पेट अमरूद खाना उत्तम है। *मल-त्याग करते समय बांयें पैर पर जोर देकर बैठें। इस प्रयोग से बवासीर नहीं होती है और मल साफ आता है।”
4 सूखी खांसी :- *गर्म रेत में अमरूद को भूनकर खाने से सूखी, कफयुक्त और काली खांसी में आराम मिलता है। यह प्रयोग दिन में तीन बार करें।
*एक बड़ा अमरूद लेकर उसके गूदे को निकालकर अमरूद के अंदर थोड़ी-सी जगह बनाकर अमरूद में पिसी हुई अजवायन तथा पिसा हुआ कालानमक 6-6 ग्राम की मात्रा में भर देते हैं। इसके बाद अमरूद में कपड़ा भरकर ऊपर से मिट्टी चढ़ाकर तेज गर्म उपले की राख में भूने, अमरूद के भुन जाने पर मिट्टी और कपड़ा हटाकर अमरूद पीसकर छान लेते हैं। इसे आधा-आधा ग्राम शहद में मिलाकर सुबह-शाम मिलाकर चाटने से सूखी खांसी में लाभ होता है।”
5 दांतों का दर्द :- *अमरूद की कोमल पत्तियों को चबाने से दांतों की पीड़ा (दर्द) नष्ट हो जाती है।
*अमरूद के पत्तों को दांतों से चबाने से आराम मिलेगा।
*अमरूद के पत्तों को जल में उबाल लें। इसे जल में फिटकरी घोलकर कुल्ले करने से दांतों की पीड़ा (दर्द) नष्ट हो जाती है।
*अमरूद के पत्तों को चबाने से दांतों की पीड़ा दूर होती है। मसूढ़ों में दर्द, सूजन और दातों में दर्द होने पर अमरूद के पत्तों को उबालकर गुनगुने पानी से कुल्ले करें।”
6 आधाशीशी (आधे सिर का दर्द) :- *आधे सिर के दर्द में कच्चे अमरूद को सुबह पीसकर लेप बनाएं और उसे मस्तक पर लगाएं।
*सूर्योदय के पूर्व ही सवेरे हरे कच्चे अमरूद को पत्थर पर घिसकर जहां दर्द होता है, वहां खूब अच्छी तरह लेप कर देने से सिर दर्द नहीं उठने पाता, अगर दर्द शुरू हो गया हो तो शांत हो जाता है। यह प्रयोग दिन में 3-4 बार करना चाहिए।”
7 जुकाम :- रुके हुए जुकाम को दूर करने के लिए बीज निकला हुआ अमरूद खाएं और ऊपर से नाक बंदकर 1 गिलास पानी पी लें। जब 2-3 दिन के प्रयोग से स्राव (बहाव) बढ़ जाए, तो उसे रोकने के लिए 50-100 ग्राम गुड़ खा लें। ध्यान रहे- कि बाद में पानी न पिएं। सिर्फ 3 दिन तक लगातार अमरूद खाने से पुरानी सर्दी और जुकाम दूर हो जाती है।
लंबे समय से रुके हुए जुकाम में रोगी को एक अच्छा बड़ा अमरूद के अंदर से बीजों को निकालकर रोगी को खिला दें और ऊपर से ताजा पानी नाक बंद करके पीने को दें। 2-3 दिन में ही रुका हुआ जुकाम बहार साफ हो जायेगा। 2-3 दिन बाद अगर नाक का बहना रोकना हो तो 50 ग्राम गुड़ रात में बिना पानी पीयें खा लें”
8 मलेरिया :- *मलेरिया बुखार में अमरूद का सेवन लाभकारी है। नियमित सेवन से तिजारा और चौथिया ज्वर में भी आराम मिलता है।
*अमरूद और सेब का रस पीने से बुखार उतर जाता है।
*अमरूद को खाने से मलेरिया में लाभ होता है।”

खाँसी-जुकाम से आराम दिलाता है अमरूद (Benefits of Guava in Cold and Cough in Hindi) जुकाम के पुराने रोगी, जिसका कफ न निकल रहा हो, को एक बड़ा अमरूद बीज निकालकर खिला दें और ऊपर से ताजा जल रोगी नाक बंद करके पी ले। दो-तीन दिन में ही रुका हुआ जुकाम बहकर साफ हो जाएगा। दो-तीन दिन बाद अगर स्राव रोकना हो तो 50 ग्राम गुड़ रात्रि में बिना जल पीए खा लें। यदि सूखी खाँसी हो और कफ न निकलता हो तो, सुबह एक ताजे अमरूद को तोड़कर, चबा-चबा कर खाने से 2-3 दिन में लाभ होता है। अमरूद का भबका यंत्र द्वारा अर्क निकालकर उसमें शहद मिलाकर पीने से भी सूखी खाँसी में लाभ होता है। एक रिसर्च के अनुसार अमरुद की पत्तियों का सेवन जुकाम खांसी से आराम दिलाने में सहायक होता है क्योंकि अमरुद में पाये जाने वाला विटामिन- सी जुकाम और खांसी से शरीर को लड़ने में मदद करता है।

मुँह के रोग और दांतदर्द से आराम
अमरूद के 3-4 पत्तों को चबाने या पत्तों के काढ़े में फिटकरी मिला कर कुल्ला करने से दांत के दर्द में आराम होता है। अमरूद के कोमल पत्तों में कत्था मिलाकर पान की तरह चबाने से मुँह के छाले ठीक हो जाते हैं। अमरूद के पत्तों को पानी में पकाकर काढ़ा बना लें। इस काढ़े में नमक मिलाकर मुँह में 4-5 मिनट तक रख कर कुल्ला करने से मुख के घाव, मुखगत रक्तस्राव तथा मुखदौर्गन्ध्य में लाभ प्राप्त होता है और दाँत स्वस्थ रहते हैं।

हृदय रोगों से बचाव अमरूद का औषधीय गुण पाने के लिए फलों के बीज निकाल कर बारीक-बारीक काटकर शक्कर मिलाकर, धीमी आंच पर चटनी बनाकर खाने से हृदयविकार तथा कब्ज में लाभ होता है। उल्टी रोकने में असरदार है अमरूद अगर आपको उल्टियां हो रही हैं तो अमरूद के उपयोग से आप उल्टियां रोक सकते हैं. इसके लिए अमरूद के पत्तों का काढ़ा 10 मि.ली. पिलाने से उल्टी बंद हो जाती है। प्यास बुझाने में मदद करता है अमरूद अमरूद के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर पानी में डाल दें। कुछ देर बाद इस पानी को पीने से मधुमेह या बहुमूत्रजन्य प्यास में लाभ होता है। पेचिश में लाभकारी है अमरूद बच्चे का पुराना पेचिश मिटाने के लिए अमरूद की 15 ग्राम जड़ को 150 मिली जल में पकाकर जब आधा जल शेष रह जाए तो 6-6 मि.ली. तक दिन में दो-तीन बार पिलाना चाहिए। कच्चे अमरूद के फल को भूनकर खिलाने से भी अतिसार में लाभ होता है। अमरूद की छाल व इसके कोमल पत्रों का काढ़ा बनाकर 20 मि.ली. मात्रा में पिलाने से हैजा की प्रारम्भिक अवस्था में लाभ होता है। अमरूद की छाल का काढ़ा अथवा छाल के 5-10 ग्राम चूर्ण का सेवन करने से पेचिश, हैजा, दूषित भोजन की विषाक्तता, उल्टी तथा अनपच आदि ठीक होते हैं। अमरूद का मुरब्बा, पेचिश एवं अतिसार में लाभदायक है। अमरूद के नये पत्तों को पीसकर स्वरस निकाल लें। इस स्वरस में चीनी मिलाकर प्रातःकाल सेवन करने से सात दिनों में बदहजमी में लाभ होने लगता है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए करें अमरूद का सेवन प्रातः अमरूद को नाश्ते में काली मिर्च, काला नमक तथा अदरख के साथ खाने से बदहजमी, खट्टी डकारें, पेट फूलना तथा कब्ज का निवारण होकर भूख बढ़ने लगेगी। दोपहर खाने के समय अमरूद को खाने से आंत के दर्द तथा अतिसार में लाभ होता है। अमरूद के गुण का लाभ मिलने के लिए सही मात्रा में सेवन करना ज़रूरी होता है। अमरूद का मुरब्बा कब्जियत को दूर करने का एक अचूक उपाय है। अगर आप कब्ज से परेशान है तो अमरुद का मुरब्बा आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि अमरुद में लैक्सटिव का गुण पाया जाता है जो कि कब्ज को दूर करने में सहायता करता है। पेट दर्द में लाभकारी है अमरूद पेट दर्द यदि आपको एसिडिटी के कारण है और साथ ही पेट में जलन हो रही है तो अमरुद के पत्ते का काढ़ा आपके लिए फायदेमंद हो सकता है क्योकि इसमें क्षरीयता का गुण पाया जाता है जो कि एसिडिटी को शांत कर पेट में आराम देता है। अमरुद का फल कब्ज के कारण होने वाले पेट दर्द में कब्ज को दूर कर आराम देता है। दांत दर्द से राहत दिलाने में फायदेमंद अमरूद अगर आपको दाँत में दर्द है तो तो अमरुद की पत्तियों को चबाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि कषाय गुण होने के कारण के दर्द में आराम देती है और मुख में छाले या घाव है तो उसको भरने में भी मदद करती है। ठंडक के लिए अमरूद का सेवन करें शरीर में ठंडक लाने के लिए अमरुद का सेवन एक अच्छा उपाय हो क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार अमरुद की तासीर ठंडी होती है इसलिए इसका सेवन शरीर को ठंडक प्रदान करने वाला होता है। हीमोग्लोबिन की कमी दूर करने में अमरूद के फायदे यदि आपको हीमोग्लोबिन की कमी है तो अमरुद का सेवन फायदेमंद हो सकता है क्योंकि अमरुद आयरन प्रचुर मात्रा में होता है। मुँह का दुर्गंध दूर करने में फायदेमंद हीमोग्लोबिन अमरुद के पत्ते त्वचा के निखार के लिए भी प्रयोग किये जाते है। अमरुद की पत्तियों का लेप कील-मुहासों को दूर करके त्वचा पर निखार लाता है क्योंकि इनमें कषाय गुण पाया जाता है जो त्वचा की गंदगी दूर करता है और तैलीय तत्व को नियंत्रित कर मुंहासों को आने से रोकता है। मलद्वार बाहर निकलने की समस्या से दिलाये आराम अमरूद और नागकेशर दोनों को महीन पीसकर उड़द के समान गोलियाँ बनाकर सेवन कराने से कब्ज के कारण गुदभ्रंश यानी मलद्वार का बाहर निकलना बंद होता है। अमरूद के वृक्ष की छाल, जड़ और पत्ते, बराबर-बराबर लेकर मोटा कुट लें तथा एक लीटर जल में उबालें, जब आधा जल शेष रह जाए, तब इस काढ़े से गुदा को बार-बार धोना चाहिए इससे गुदभ्रंश में लाभ होता है। लगातार होने वाले दस्त के कारण होने वाले गुदभ्रंश में अमरूद के ताजे पत्रों की पुल्टिस बनाकर बाँधने से दर्द और सूजन कम होती है तथा गुदभ्रंश में लाभ होता है। खूनी बवासीर से आराम दिलाता है अमरूद 5-10 ग्राम अमरूद की छाल के चूर्ण को उसके ही काढ़े के साथ सेवन करने से बवासीर के कारण होने वाले रक्तस्राव तथा खुजली का शमन होता है। अमरूद के गुण का लाभ मिलने के लिए सही मात्रा में सेवन करना ज़रूरी होता है। गठिया में फायदेमंद अमरूद के कोमल पत्तों को पीसकर गठिया के दर्द वाले स्थानों पर लेप करने से लाभ होता है। मानसिक रोगों में फायदेमंद है अमरूद अमरूद के पत्ते के काढ़े का सेवन करने से मस्तिष्क विकारों तथा किडनी की जलन का शमन होता है। ऐंठन व कंपन दूर करता है अमरूद अमरूद के पत्ते के अर्क या टिंचर को बच्चों की रीढ़ की हड्डी पर मालिश करने से आक्षेप रोग यानी ऐंठन तथा कंपन में लाभ होता है। बुखार से दिलाये आराम अमरूद अगर आप बुखार से तड़प रहे हैं तो अमरूद के कोमल पत्तों को पीस-छानकर पिलाने से बुखार के कष्ट से आराम मिलता है। एसिडिटी दूर करने में मददगार है अमरूद अमरूद के बीज निकालकर पीसकर गुलाब जल और मिश्री मिला कर पीने से अत्यंत बढ़े हुए एसिडिटी में आराम होता है।


अमरूद किसे नहीं खाना चाहिए, जानिए नुकसान
=--===================-=
1. अमरूद का सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए। पेटदर्द की समस्या होने लगती है।
2. यदि को ठंड या सर्दी-खांसी की परेशानी है, तो ऐसे में अमरूद न खाएं।
3. यदि आपकी तासीर ठंडी है तो भी अमरूद न खाएं क्योंकि अमरूद की तासीर भी ठंडी होती है।
4. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अमरूद के सेवन से परहेज करना चाहिए।
5. सर्जरी के दौरान और सर्जरी के बाद अमरूद डॉक्टर की सलाह से ही खाएं।
6. अमरूद ब्‍लड शुगर लो करता है। ऐसे में जिन्‍हें डायबिटीज है उन्‍हें नहीं खाना चाहिए।
7. यदि आपको लो ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो अमरूद न खाएं।
8. खून की कमी, किडनी में समस्या या सिरदर्द की शिकायत है तो अमरूद न खाएं।
9. किसी भी प्रकार से पेट की कोई गंभीर समस्या है तो अमरूद न खाएं।
10. ज्यादा अमरूद खाने से सूजन, पेट फूलना और गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

केला | Banana

पपीता

मूंगफली