हरा सेब

 आंखों की रोशनी बढ़ाने से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद होता है हरा सेब, जानें इसके अद्भुत फायदे

-==--=-=-=-=-=-=-=-==-=-=-=-=-=-=-
हरा सेब खाने के फायदे
1. आंखों की रोशनी बढ़ाने में फायदेमंद
हरे सेब में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही ये आंखों के देखने की क्षमता को और बेहतर करता है।
2. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हरे सेब में कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
3. टाइप-2 डायबिटीज में फायदेमंद
हरे सेब में लाल सेब की तुलना में चीनी की मात्रा कम होती है और फाइबर कहीं ज्यादा होता है, जो टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को कम करने में मदद करता है।
4. पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में फायदेमंद
हरे सेब में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही ये कब्ज और पेट से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है।

Comments

Popular posts from this blog

केला | Banana

पपीता

मूंगफली