मौसंबी
मौसंबी में छिपे हैं सेहत के राज़, दूर रखती है अपच और कई बीमारियों से..!!
नींबू जाति का फल मौसमी अपनी पौष्टिकता के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। शक्तिवर्धक और स्वास्थ्यवर्धक होने की वजह से यह फल मरीजों के एक ग़ुणकारी फल है। इससे न केवल शारीरिक निर्बलता दूर होती है बल्कि कब्ज से भी राहत मिलता है। विटामिन ए और सी का स्रोत मौसमी बच्चों के शरीर के लिए बेहद ही लाभदायक है क्योंकि इसके सेवन से शारीरिक कमजोरी दूर होती है।
- इम्यूनिटी मजबूत बनाने में फायदेमंद-
मौसंबी में विटामिन सी की भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: क्या आप भी छाती में जमे कफ से हैं परेशान? तो ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे निजात
- वजन कम करने में फायदेमंद-
मौसंबी में कैलोरी बहुत कम मात्रा में होती है और इसमें फैट की भी मात्रा कम होती है। जिससे वजन को कम करने में मदद मिलती है।
- पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में फायदेमंद-
मौसंबी में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही ये कब्ज की समस्या को दूर करने में भी मदद करता है।
- स्किन के लिए फायदेमंद-
मौसंबी में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्किन को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते है। साथ ही ये रूखी स्किन को मॉइस्चराइज करता है और स्किन पर ग्लो आती है।
2. मौसमी का जूस पीने से ह्रदय रोगी के लिए हार्ट अटैक की आशंका कम हो जाती है क्योंकि इसका रस रक्त वाहिनियों में कोलेस्ट्रोल के अवरोध को खत्म करता है।
3. गर्भावस्था में वमन या उलटी के कारण स्त्रियां अधिक पौष्टिक आहार नहीं ले पाती। ऐसी स्थिति में उन्हें प्रतिदिन मौसमी का जूस पीना चाहिए। मौसमी के जूस में अनार या संतरे का रस मिलाकर पीने से उलटी की समस्या दूर होती है।
4. शरीर में जब पानी की कमी हो तो आप ज्यादा से ज्यादा मौसमी का सेवन कीजिए।
5. किसी भी रोग से अधिक समय तक पीड़ित रहने पर या शारीरिक निर्बलता अधिक होने पर मौसमी का रस पिलाने से निर्बलता नष्ट होती है। मौसमी का रस आंतों में एकत्र विषैले अंश को भी निकालता है।
6. मौसमी के रस के सेवन से शारीरिक निर्बलता के कारण उत्पन्न थकावट नष्ट होती है।
7. टायफाइड में जब रोगी को कोई आहार नहीं दिया जाता है, उस समय मौसमी का रस देना गुणकारी है। इससे शारीरिक क्षीणता नष्ट होती है।
8. मौसमी एक एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल फल है। इसे खाने से रोग-निरोधक क्षमता विकसित होती है।
9. रक्त विकार के कारण अधिक फोड़े-फुंसियां निकलने, खाज-खुजली की समस्या होने पर प्रतिदिन सुबह-शाम मौसमी का रस पीने से खून साफ होता है और सभी विकृतियां नष्ट होती है।
10. प्रतिदिन दो सौ ग्राम मौसमी का रस पीने से कब्ज दूर होता है और मुंहासे भी जल्दी नष्ट होते हैं।
11. मौसमी का जूस पीने से न केवल डैंड्रफ खत्म होता है बल्कि इससे होंठों के कालेपन को दूर किया जा सकता है। इससे त्वचा में निखार भी आता है।
12. युवावस्था में मुंहासों की अधिकता से लड़के-लड़कियां बहुत ही परेशान रहते हैं। ऐसे में प्रतिदिन मौसमी का रस पीने से मुंहासे खत्म होते हैं।
13. जुकाम से अधिक पीड़ित रहने वाले स्त्री-पुरूष मौसमी के रस को हल्का सा गर्म करके तथा अदरक मिलाकर पीएं तो बहुत लाभ होता है। मौसमी के रस से सर्दी-जुकाम के जीवाणुओं को नष्ट करने की रोग-निरोधक क्षमता विकसित होती है।
14. एनीमिया के रोग में मौसमी का रस प्रतिदिन दो बार पीने से खून में वृद्धि होती है।
15. कब्ज के कारण सिरदर्द व जी मचलता है ऐसी स्थिति में आप प्रतिदिन दो सौ ग्राम मौसमी का जूस पीजिए, बहुत लाभ होगा।
16. मौसमी के सौ ग्राम जूस में पचास ग्राम हल्का गर्म पानी, थोडा-सा भूना जीरा और सोंठ को मिलाकर पीने से दमा रोग में बहुत लाभ होता है।
17.मौसंबी का जूस पीना सेहत के लिए बेहतरीन होता है। इसे रोजाना पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है और कमजोरी दूर होने के साथ ही शरीर में ऊर्जा पैदा होती है।
18.विटामिन सी से भरपूर होने के कारण यह आपकी त्वचा, बाल, आंखें और नाखूनों के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। नियमित इस्तेमाल से त्वचा में चमक आती है।
मौसंबी ना सिर्फ शरीर में जल की कमी को पूरा करने में मदद करता है, बल्कि कई तरह के रोगों के लिए फायदेमंद होता है। चलिये इनके बारे में जानते हैंः-
- दांतों का दर्द एक ऐसी आम बीमारी है जिससे हर इंसान कभी-न-कभी पीड़ित होता है। आमतौर पर यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें लोग सबसे पहले घरेलू उपायों को अपनाते हैं। मौसंबी का छिलका दांत के दर्द से राहत दिलाने में बहुत मदद करता है। मौसंबी के फल के छिलके को पीसकर पेस्ट बना लें, और दांत में जहां पर दर्द हो रहा है, वहां पर लगाएं। इससे दांत के दर्द से आराम मिलता है।
- सांसों से संबंधित परेशानी में भी मौसंबी का प्रयोग बहुत ही लाभ पहुंचाता है। आयुर्वेद के अनुसार, 40-50 मिली मौसंबी के रस में 1 ग्राम मरिच का पाउडर, तथा सेंधा नमक मिला लें। इसका सेवन करने से सांसों की बीमारी जैसे दमा जैसे रोगों में फायदा मिलता है। सांस संबंधी समस्याओं में मौसंबी का रस बहुत फायदेमंद होता है।
आमतौर पर हैजा दूषित पानी पीने या खाना खाने से होने वाली बीमारी है। यह बीमारी आंत में संक्रमण होने के कारण होती है। मौसंबी का रस हैजा को ठीक करने में सहायता करता है। 50-100 मिली मौसंबी फल के रस का सेवन करने से पित्त की समस्या, उलटी, दस्त ठीक होती है।
- कभी-कभी गला या मुंह हमेशा सूखा-सूखा महसूस होने लगता है। इसी तरह कई लोगों को बहुत अधिक प्यास लगने की शिकायत भी रहती है। इसके लिए मौसंबी फल के छिलके को सुखाकर चूर्ण कर लें। इसका सेवन करें। इससे प्यास लगने की समस्या कम हो जाती है।
- अक्सर खान-पान में फेरबदल होने पर, या मसालेदार खाना खाने पर, या फिर अन्य कारणों से दस्त होने लगता है। दस्त की समस्या में 50-100 मिली मौसंबी के रस में सौंफ का चूर्ण, और शक्कर मिलाकर सेवन करें। इससे दस्त और बुखार में आराम मिलता है। दस्त होने पर शरीर में जल की कमी को पूरा करने के लिए मौसंबी के जूस के फायदे शरीर के लाभकारी साबित होते हैं।
- पेशाब करते समय दर्द, जलन, या पेशाब रुक-रुक कर आने जैसी समस्याएं आ रही हैं तो इस रोग में मौसंबी का उपयोग कर लाभ पा सकते हैं। इसके लिए 50-100 मिली फल के रस का सेवन करें। मौसमी जूस के फायदे से शरीर को इस कष्ट से आराम मिलता है।
- मुँहासा की समस्या युवा पीढ़ी को सबसे ज्यादा होती है। इससे सौन्दर्य पर असर तो पड़ता ही है, साथ ही आत्मविश्वास पर भी असर पड़ता है। मौसंबी फल के छिलके को छाया में सुखा लें। इसे पीस लें, और इसमें मुल्तानी मिट्टी, हरिद्रा चूर्ण, तथा 1-2 बूँद नींबू का रस मिला लें। इसे चेहरे पर लगाने से झाईयां और मुंहासे आदि विकार दूर होते हैं। इससे चेहरे की कांति बढ़ती है।
- आम तौर पर बालों का गिरना पाचन तंत्र के कमजोर होने की वजह से होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पाचन के कमजोर होने की वजह से न तो भोजन समय पर हजम हो पाता है और न ही भूख खुल के लगती है। जिससे शरीर एवं बालों की जड़ों तक भरपूर पोषण नहीं पहुँच पाता जिसके कारण बालों की जड़ें कमजोर होने लगती है और बाल झड़ने लगते हैं। ऐसे में मौसंबी का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ बालों को झड़ने से रोकता है साथ ही मौसंबी में पाये जाने वाले विटामिन्स और पोषक तत्व भी बालों को हेल्दी बनाने में सहायक होते है।
- मौसंबी त्वचा के लिए भी हितकारी होता है। इसमें विटामिन सी पाया जाता है आयुर्वेद के अनुसार मौसंबी में अम्ल रस प्रधान होता है। इस तत्त्व की उपस्थिति की वजह से मौसंबी त्वचा के रंग को बनाये रखने में सहायक होती है, क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार भी त्वचा के रंग के निर्धारण में पित्त दोष का योगदान होता है। मौसंबी में अम्ल रस होने के कारण यह पित्त को सामान्य कर त्वचा को प्राकृतिक तरीके से निखारता है और बीमारियों से दूर रखता है।
-मौसंबी जूस के सेवन से पाचन तंत्र का कार्य बेहतर होता है जिसके कारण शरीर का मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है। इसी वजह से यह वजन कम करने में भी सहायक होती है। बेहतर नतीजों के लिए यदि इसे शहद के साथ सुबह नाश्ते में लिया जाए तो यह काफी हितकारी साबित होती है।
Comments
Post a Comment