शहतूत

 विटामिन, कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे कई तत्वों से भरपूर है शहतूत की पत्ती, इसे खाने से होते हैं अनेक फायदे

👌👌👌👌👌
आपने शहतूत के काले-काले फल तो जरूर खाए होंगे, इनका स्वाद जितना बेहतरीन होता है उससे कई ज्यादा लाभदायक इसकी पत्तियां मानव शरीर के लिए मानी जाती हैं।
💐💐💐💐💐
शहतूत और उसकी पत्तियों के अंदर कई औषधीय गुण होते है ।
💐💐💐💐💐
लोगों को इस बात का अंदाजा नहीं है की शहतूत डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है साथ ही इसके अंदर मौजूद विटामिन ए, कैल्शियम और फाॅस्फोरस हमारे शरीर को कई परेशानियों से दूर रखते हैं।
💐💐💐💐💐
शहतूत की पत्तियों का रोजाना सेवन करने से हमारा दिल हेल्दी रहता है साथ में कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है। जानकार यह बताते हैं कि शहतूत की पत्तियां खून साफ करता है। शहतूत की पत्तियों की बनी चाय और रस पीने से जलन जैसी समस्याएं दूर होती हैं। मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए इसका कच्चा फल चबाकर खाना उचित माना जाता है।
💐खून को साफ करने में लाभदायक है
💐त्वचा को सुरक्षित रखता है
💐शुगर को नियंत्रित रखता है
💐दिल को रखे सुरक्षित


डायबिटीज के रोगियों के लिए वरदान हे शहतूत के पत्ते, डंठल और जड़
********************************************
ब्लड शुगर अगर आपका कंट्रोल में नहीं आ रहा तो आपको शहतूत जरूर खाना चाहिए। इसकी पत्तियां से लेकर डंठल और फल सब में औषधिय गुण समाहित है।
ब्लड शुगर बढ़ने पर प्यास लगना, बार-बार यूरिन आना, फोउ़े-फुंसी का जल्दी सही न होना, फंगल इंफेक्शन का बढ़ना, तेज भूख, मुंह सूखना आदि कई समस्याएं होती हैं। डायबिटीज में मरीज का अग्नाशय इंसुलिन हार्मोन को बनाना बंद कर देता है या बहुत कम बनाता है। इंसुलिन खून में शुगर को कंट्रोल करने वाला हार्मोन है। जाहिर है जब इसका लेवल बढ़ता है, तो कई गंभीर बीमारियों का भी जोखिम बढ़ता है।
शहतूत के पोषक तत्त्व
शहतूत सफेद और लाल दोनों तरह का होता है, लेकिन शुगर में सफेद शहतूत ज्यादा फायदेमंद होता है। सफेद शहतूत में फाइबर, विटामिन सी और आयरन सहित कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम और विटामिन ए जैसे तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं।
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में सहायक
सफेद शहतूत बल्ड शुगर को कंट्रोल करता है क्योंकि ये इंसुलीन को रेग्युलेट करने में मददगार होता है। कैंसर कोशिका वृद्धि को रोकने के साथ ही ये कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है।
डायबिटीज कैसे कंट्रोल करता है शहतूत
टाइप 2 डायबिटीज में यदि 1,000 मिलीग्राम शहतूत के पत्ते के अर्क का 3 महीने तक रोजाना 3 बार सेवन किया जाए तो ब्लड शुगर तेजी से कम होता है। ऐसा एक शोध में बताया गया है। वहीं ये हीमोग्लोबिन A1C के लेवल में भी सुधार किया, जो कि ब्लड शुगर बढ़ने का बड़ा कारण है। इसकी पत्तियों का रस अग्न्याशय में बीटा कोशिकाओं के कार्य को बेहतर करने में मदद मिली, जो इंसुलिन उत्पादन के लिए जिम्मेदार हैं।
शहतूत के पत्ते-डंठल या फल कुछ भी खाएं
ब्लड शुगर को मेंटेन करने के लिए आप शहतूर के पत्ते, फल या ठंडल किसी का भी उपयोग कर सकते हैं। वैसे पत्ते का रस या ठंडल का चूर्ण रोज सुबह खाली पेट लेना ज्यादा फायदेमंद होगा।

शहतूत और शहतूत का शर्बत ---------------------------- दोनों के गुण समान होते हैं। यह जलन को शांत करता है, प्यास को दूर करता है और कफनाशक होता है। यह शरीर में शुद्ध खून को पैदा करता है, पेट के कीड़ों को समाप्त करता है। पाचनशक्ति (भोजन पचाने की क्रिया) बढ़ाता है। जुकाम और गले के रोगों में लाभदायक है। शहतूत का अधिक प्रयोग अच्छा नही है। शहतूत में विटामिन-ए,कैल्शियम, फॉंस्फोरस और पोटेशियम अधिक मात्रा में मिलता हैं। जिनके शरीर में अम्ल, आमवात, जोड़ों का दर्द हो, उन लोगों के लिए शहतूत खासतौर पर लाभदायक है। शहतूत से पेशाब के रोग और कब्ज़ दूर हो जाते हैं। शहतूत का रस पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। शहतूत 2 तरह का होता है- पहला बड़ा शहतूत दूसरा छोटा शहतूत रोगों के लिए उपचार खटमल- चारपाई पर शहतूत के पत्ते बिछा देने से खटमल भाग जाते हैं। दूधवर्धक : शहतूत रोजाना खाने से दूध पिलाने वाली माताओं का दूध बढ़ता है। प्रोटीन और ग्लूकोज शहतूत में अच्छी मात्रा में मिलते हैं। फोड़ा : शहतूत के पत्तों पर पानी डालकर, पीसकर, गर्म करके फोड़े पर बांधने से पका हुआ फोड़ा फट जाता है तथा घाव भी भर जाता है। छाले : छाले और गल ग्रन्थिशोध में शहतूत का शर्बत 1 चम्मच 1 कप पानी में मिला कर गरारे करने से लाभ होता है। पित्तविकार : पित्त और रक्त-विकार को दूर करने के लिए गर्मी के समय दोपहर मे शहतूत खाने चाहिए। दाद, खुजली- शहतूत के पत्ते पीसकर लेप करने से लाभ होता है। पेशाब का रंग बदलना : पेशाब का रंग पीला हो तो शहतूत के रस में चीनी मिलाकर पीने से रंग साफ हो जाता है। लू, गर्मी- गर्मियों में लू से बचने के लिये रोज शहतूत का सेवन करना चाहिए। इससे पेट, गुर्दे और पेशाब की जलन भी दूर होती है। ऑंतों के घाव और लीवर रोग ठीक होते हैं साथ ही रोज सेवन करने से सिर को मजबूती मिलती है। मूत्रघात (पेशाब मे धातु आना) : शहतूत के रस में कलमीशोरा को पीसकर नाभि के नीचे लेप करने से पेशाब मे धातु आना बंद हो जाती है। कब्ज : शहतूत के छिलके का काढ़ा बनाकर 50 से लेकर 100 मिलीलीटर की मात्रा में सुबह और शाम सेवन करने से पेट के अंदर मौजूद कीड़ें समाप्त हो जाते है। शहतूत की छाल का काढ़ा बनाकर पीने से पेट साफ हो जाता है। मुंह के छाले : 1 चम्मच शहतूत के रस को 1 कप पानी में मिलाकर कुल्ली करने से मुंह के दाने व छाले ठीक हो जाते हैं। अग्निमांद्यता (अपच) होने पर : शहतूत के 6 कोमल पत्तों को चबाकर पानी के साथ सेवन करने से अपच (भोजन का ना पचना) के रोग मे लाभ होता है। शहतूत को पकाकर शर्बत बना लें फिर इसमें छोटी पीपल का चूर्ण मिलाकर पिलाने से लाभ होता है। पित्त ज्वर : पित्त बुखार में शहतूत का रस या उसका शर्बत पिलाने से प्यास, गर्मी तथा घबराहट दूर हो जाती है। शीतज्वर : पित्त की बीमारी को दूर करने के लियें गर्मी के मौसम मे दोपहर को शहतूत खाने से लाभ होता है। पेट के कीड़ें के लिए : शहतूत के पेड़ की छाल का काढ़ा बनाकर पीने से पेट के कीड़े समाप्त हो जाते हैं। 100 ग्राम शहतूत को खाने से पेट के कीड़े समाप्त हो जाते हैं। 20 ग्राम शहतूत और 20 ग्राम खट्टे अनार के छिलके को पानी में उबालकर पीने से पेट के कीड़ें नष्ट हो जाते हैं। शहतूत के पेड़ की जड़ को पानी में उबालकर सेवन करने से आंतों के कीड़े समाप्त होते हैं। दिल की धड़कन : शहतूत का शर्बत बनाकर पीने से दिल की तेज धड़कन सामान्य होती है। हृदय की निर्बलता : शहतूत का शर्बत पीने से हृदय की निर्बलता (दिल की कमजोरी) नष्ट होती है। शरीर में जलन होने पर : शहतूत का शर्बत पीने से और उसे खाने से शरीर की जलन दूर हो जाती है। कफ (बलगम) : 50 से 100 मिलीलीटर शहतूत की छाल का काढ़ा या 10 से 50 ग्राम शहतूत के फल का रस सुबह-शाम सेवन करने से कफ (बलगम) खांसी दूर होती है। कण्ठमाला के लिए : शहतूत का शर्बत पीने से मुंह की सारी सूजन और गण्डमाला की सूजन (गांठो की सूजन) समाप्त हो जाती है। गले का दर्द : शहतूत का शर्बत पीने से गले की खुश्की और दर्द ठीक हो जाता है। शरीर को शक्तिशाली बनाना : गाय को लगभग 1 मिलीलीटर शहतूत के पत्ते सुबह और शाम को खिलाकर उस गाय का दूध पीने से शरीर शक्तिशाली बनता है। टांसिल का बढ़ना : 1 चम्मच शहतूत के शर्बत को गर्म पानी में डालकर गरारे करने से गले के टांसिल ठीक हो जाती हैं। गले के रोग में : शहतूत का रस बनाकर पीने से आवाज ठीक हो जाती है, गला भी साफ हो जाता है और गले के कई रोग भी ठीक हो जाते हैं। कण्ठ-दाह : शहतूत का फल चूसने से या शहतूत का शर्बत बनाकर पीने से कण्ठ-दाह (गले में जलन) दूर होता है।

Comments

Popular posts from this blog

केला | Banana

पपीता

मूंगफली