तरबूज | Watermelon
देखकर ही बता देंगे #तरबूज पका निकलेगा या कच्चा, बस अपनाएं ये 3 ट्रिक
गर्मी का मौसम आते ही बाजार में तरबूज के ढेर लग जाते हैं. तरबूज गर्मी में हाइड्रेटेड रहने के लिए काफी फायदेमंद भी माना जाता है. लेकिन तरबूज अंदर से पका है या नहीं और मीठा है इसका पता लगाना थोड़ा मुश्किल काम होता है.
हर कोई गर्मी के मौसम में तरबूज खाना तो पसंद करता है, लेकिन इसकी पहचना हर किसी को नहीं होती. कई बार बाहर से सुंदर दिखने वाला तरबूज अंदर से कच्चा और फीका निकल जाता है. इसलिए तरबूज पका है या नहीं ये पता लगाने की कला सीखनी बेहद जरूरी है.
1- सबसे पहले हम आपको बता दें कि आप तरबूज के छिलके के रंग से भी इसके पके होे का पता लगा सकते हैं. अगर तरबूज बाहर से गाढ़ा है तो इसका मतलब वह अच्छे से पक चुका है. अगर तरबूज का रंग हलका है तो अभी वह खाने के लिए तैयार नहीं है.
2-तरबूज का पता लगाने के लिए उसे खरीदते समय उठा कर देखें. अगर वह अपनी शेप के हिसाब से ज्यादा भारी है तो वह खाने के लिए पर्फेक्ट है और मीठा है.
3- ये तरीका आपको बताएगा कि तरबूज खरीदना चाहिए या नहीं. आप अपनी उंगलियों की मदद से भी पता लगा सकते हैं. तरबूज को उंगलियों से बजा कर देखें अगर तेज #आवाज आती है तो इसका मतलब है कि तरबूज पक चुका है. लेकिन अगर ठोकने पर आवाज नहीं आती या हल्की आती है तो समझ जाएं कि ये खाने के लिए अभी तैयार नहीं है
तरबूज को संस्कृत में कालिदंम् कहते हैं।मराठी में इसे कलिंगड़ कहते है | संस्कृत में इसे कालिंग,कालिन्द,कृष्णबीज भी कहते है | यह नाम इसे कालिंदी नदी के किनारे बहुतायत में होने के कारण...मिला है.... अब कालिंदी नदी कौन सी नदी है तो कालिंदी यह यमुना का परंपरागत प्राचीन नाम है। जो हिमालय के कालिदं पर्वत से निकलने के कारण इसे मिला है। यही संस्कृत भाषा की विलक्षणता है शब्दो मे पुर्वापर कुछ वर्णों के भेद से समउच्चारित लेकिन क्रमिक भिन्नार्थक शब्द असंख्य नाम हमे मिल जाते हैं। बात तरबूज फल की करें तो यह भी अपने आप में विलक्षण फल है गर्मी के मौसम में इससे उत्तम कोई फल हो ही नहीं सकता।
तरबूज बेहद बलवर्धक वात पित्त कफ नाशक फल है। मूत्र संस्थान रक्त विकार फैटी_लीवर जैसो रोगो में रामबाण असर करता है। प्राकृतिक चिकित्सा में असाध्य पेट चर्म रोगों से पीड़ित रोगियों को 21 दिन का तरबूज कल्प कराया जाता है जिसमें केवल सुबह दोपहर शाम तरबूज़ ही खिलाया जाता है सीमित मात्रा में नापतोल कर। बेहद गुणकारी होता है यह तरबूज कल्प। जितना गुणकारी तरबूज होता है उतने ही गुणकारी इसके बीज होते हैं । तरबूज के फल में बीज का समान वितरण भी इसी बात का सूचक है.... तरबूज के बीजों को चबाकर सेवन किया जा सकता है या भूनकर भी खाया जा सकता है। तरबूज का बीज पोटेशियम मैग्नीशियम जिंक जैसे समृद्ध मिनरल का स्रोत होता है ।तरबूज के बीच हृदय रोग ,उच्च रक्तचाप, मस्तिष्क के रोग, प्रजनन संस्थान के रोगों में बेहद गुणकारी है.... तरबूज के बीज का रेशा आंतों को भी साफ रखता है ऐसे में तरबूज के साथ-साथ इसके बीजों को भी चबाकर खाना चाहिए....। ऋतु चक्र में प्रकृति हमारी शरीर की जरूरत के हिसाब से भिन्न-भिन्न फल हमें देती रहती है बस हमें केवल उपयोग लेना आना चाहिए हम ऐसा करते हैं तो हम व्याधियों वैद्य डॉक्टरों से बचकर रहेंगे।
कालिं जलराशिम ददाति इति मतलब तरबूज में जल तत्व बहुत ज्यादा होता है |
इसके बीज काले ,भूरे ,लाल होते है ,इसलिए इसे कृष्णबीज भी कहते है |
- निर्जलीकरण(Dehydration) में काम करता है | तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है |
- इसके बीज ठंडक प्रदान करते है | आप इसके छोटे छोटे बीज को खा सकते है,बड़े बीजों को न खाएं |
- बार-बार पानी पीने का मन करता है पानी पीने के बाद भी प्यास नहीं बुझती है तो यह एक दम ठंडक देकर आपकी बार-बार प्यास लगना यानी बहुत ज्यादा तृष्णा को भी कम करता है |
- तरबूज और उसके बीज दोनों ही मूत्रल है यानी यह Natural diuretics' है तो अगर किसी को पेशाब में जलन होती है या फिर पेशाब करते समय दर्द होता है यूरिन का प्रवाह सही नहीं है बार-बार जाना पड़ता है या फिर Bladder infection , पथरी की समस्या है या फिर गर्मी के दिनों में जैसे UTI बार-बार होता है तो इन सभी समस्याओं को कम करने के लिए यह बहुत अच्छा फल है|
- इसके बीज शरीर कीताकत को बढ़ाने का काम करते हैं जैसे आप बादाम के तेल का उपयोग करते हैं इसके बीजों के तेल का इस्तेमाल कर सकते है | इसके बीजों को सुखाकर ,छिलका उतारकर खा भी सकते है |
- यह शरीर में वात और कफ का क्षमन करता है, इनका कम करता है ,इसमें कैलोरीज कम है तो जिन लोगों को वजहें घटाना है लेकिन energy अच्छी रखनी है उनके लिए बहुत अच्छा फल है| यह फल खाने के बाद काफी देर तक आपके पेट भरा भरा सा लगता है तो बार-बार कुछ खाने का मन नहीं करता तो इस तरह से भी आपका weight loss होने में आपको मदद मिलेगी|
- इसमें बहुत सारी विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते है तो त्वचा के लिए, बालों के लिए भी बहुत अच्छा फल है| अब इसका सेवन आपने कैसे करना है तो जितना भी आप आसानी से पचा सके उतनी ही मात्रा में लगभग छोटी प्लेट आप इसे आराम से खा सकते हैं |
- इसका Glycemic index ज्यादा है तो यह diabetes के मरीजों के लिए अच्छा नहीं है | परन्तु अगर आपकी diabetes well maintained है और सब परहेज करते है तो इसे थोड़ी मात्रा में ले सकते है |
अपथ्य
- तरबूज के साथ कभी पूंदीना न ले |
- तरबूज और दूध /दही न ले |
- तरबूज के साथ पानी न पियें |
- रात को तरबूज खाने से बचे क्योंकि यह ठंडा है ठंडी तासीर का है और आप अगर कफ नजले से पीड़ित है तब तो बिल्कुल सेवन न करें
Comments
Post a Comment