नींबू
1. यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे हमारा शरीर इन्फेक्शन से दूर रहता है। निम्बू शरीर में बैक्टीरिया का निर्माण नहीं होने देता है और खून को साफ करने में भी मदद करता है। यह एक अच्छा एंटीसेप्टिक है।
2. हृदय रोगियों को प्रतिदिन गरम निम्बू पानी दिया जाता है, क्योकि इसमें ज़्यादा पोटैशियम होता है। इससे आपका वजन भी कम होता है और शरीर की गंदगी निकालने में भी सहायत करता है। पाचन क्रिया भी स्वस्थ रहती है और शरीर की आतंरिक गंदगी भी बाहर आती है, कॉन्सटीपेशन और डायरिया जैसी बीमारियों से भी बचाता है।
3. निम्बू विटामिन सी और सिट्रस से भरा हुआ होता है जिससे रोगप्रतिरोधक क्षमता की कमी नही होती, यह आपकी त्वचा को निखार देता है।
4. निम्बू पानी के एक गिलास में 25 से कम कैलोरीज होती हैं। इसमें ज़्यादातर सोडियम, पोटेशियम, विटामिन सी, कैल्शियम, फोस्फर्स और मग्नेशियम जैसे तत्व होते हैं। निम्बू में एंटीमाइक्रोबिअरल तत्व भी होते है। निम्बू में पेक्टिन होता है जो एक ताकतवर एंटीबैक्टीरियल के जैसा काम करता है।इसमें आयरन और विटामिन A भी होता है।
5. नींबू का उपयोग करने से जुखाम,सर्दी नही होता ,एक नींबू दिनभर की विटामिन c की जरूरत पूरी कर देता हे .
6.नियमित रूप से नींबू पानी पिने से शरीर में पानी की कमी नही होती .
7.नींबू का रस पाचक रसों के बनने को प्रोत्साहित करता हे,जिससे पाचन किर्या और तेज हो जाती हे .
8.यदि मुंह से दुर्गन्ध आ रही हो तो नींबू पानी जरुर पिए ,इससे बदबू हटाने में मदद मिलेगी और इसके सेवन से ताजगी बनी रहेगी .
9.केंसर का खतरा कम - एक गिलास गुनगुना पानी और एक नींबू का रस पिने से शरीर में पुरे दिनभर स्फूर्ति बनी रहती हे .
नींबू के छिलके में पॉलीफेनोल्स पाए जाते हैं, जो शरीर का वजन कम (weight loss) करने में कारगर हो सकते हैं.
- नींबू छिलके में गेरानियोक्लिप्सोलारेन, गेरानियोक्लिप्सोलारेन, मेथोक्साइकॉमरिन, फ्लोरिन पाया जाता है जो मुंह के बैक्टिरिया को पनपने से रोकता है.
- नींबू को आप फंगल इंफेक्शन में भी अप्लाई कर सकती हैं. क्योंकि इसमें विटामिन डी और एंटीबैक्टीयरल गुण प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. इसके अलावा यह रूसी से निजात दिलाने में भी सहायता करता है.
- नींबू के छिलके के पाउडर में बादाम तेल (almond oil) मिलाकर होंठो पर लगाने से ड्राई लिप्स सॉफ्ट हो जाते हैं. इसके अलावा इसका पाउडर मुंहासों (acne) में भी बहुत लाभकारी होता है. नींबू के छिलके के पाउडर में गुलाबजल (rose water) मिलाकर चेहरे पर फेस पैक की तरह अप्लाई कर लीजिए फिर देखिए कैसे आपके कील मुंहासे गायब होते हैं.
1 नींबू विटामिन सी का बेहतर स्रोत है। साथ ही, इसमें विभिन्न विटामिन्स जैसे थियामिन, रिबोफ्लोविन, नियासिन, विटामिन बी- 6, फोलेट और विटामिन-ई की थोड़ी मात्रा मौजूद रहती है। यह खराब गले, कब्ज, किडनी और मसूड़ों की समस्याओं में राहत पहुंचाता है। साथ ही ब्लड प्रेशर और तनाव को कम करता है। त्वचा को स्वस्थ बनाने के साथ ही लिवर के लिए भी यह बेहतर होता है।
2 पाचन क्रिया, वजन संतुलित करने और कई तरह के केंसर से बचाव करने में नींबू पानी मददगार होता है। नींबू पानी में कई तरह के मिनरल्स जैसे आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, पोटैशियम और जिंक पाए जाते हैं।
3 किडनी स्टोन – नींबू पानी का स्वास्थ्य पर पड़ने वाला सबसे महत्वपूर्ण फायदा है, इसका किडनी स्टोन से राहत पहुंचाना। मुख्यरूप से किडनी स्टोन शरीर से बिना किसी परेशानी के निकल जाता है, लेकिन कुछ मामलों में यह यूरीन के बहाव को ब्लॉक कर देते हैं जो अत्यधिक पीड़ा का कारण बनता है। नींबू पानी पीने से शरीर को रिहाइड्रेट होने में मदद मिलती है और यह यूरीन को पतला रखने में मदद करता है। साथ ही यह किडनी स्टोन बनने के किसी भी तरह के खतरे को कम करता है।
4 डायबिटीज – नींबू पानी, हाई शुगर वाले जूस व ड्रिंक का बेहतर विकल्प माना जाता है। खासतौर से उनके लिए जो डायबिटीज के मरीज हैं या वजन कम करना चाहते हैं। यह शुगर को गंभीर स्तर तक पहुंचाए बिना शरीर को रिहाइड्रेट व एनर्जाइज करता है।
5 पाचनक्रिया में फायदेमंद – नींबू पानी में मौजूद नींबू का रस हाइड्रोक्लोरिक एसिड और पित्त सिक्रेशन के प्रोडक्शन में वृद्धि करता है, जो पाचन के लिए आवश्यक है। साथ ही यह एसिडिटी और गठिया के खतरे को भी कम करता है। जो लोग आमतौर पर पाचन-संबंधी समस्याओं जैसे एबडॉमिनल क्रैम्प्स, ब्लॉटिंग, जलन और गैस की समस्या आदि से परेशान होते हैं, उन्हें नियमित रूप से नींबू पानी का सेवन करना चाहिए।
6 कब्ज – अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो नींबू पानी आपके लिए बेहद फायदेमंद है। प्रतिदिन सुबह गर्म नींबू पानी पिएं और पूरे दिन कब्ज की समस्या से दूर रहें।
7 इम्युनिटी – नींबू पानी बायोफ्लेवोनॉयड, विटामिन सी और फाइटोन्यूट्रियंट्स का बेहतर स्रेत है जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता की शक्ति बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स के कारण यह शरीर के एनर्जी लेवल को बढ़ाने में मदद करता है।
8 खराब गला – नींबू पानी को गुनगुना करके पीने से गले की खराबी या फैरिन्जाइटिस में आराम पहुंचाता है।
9 वजन – हर सुबह शहद के साथ गुनगुना नींबू पानी पीने से अतिरिक्त वजन आसानी से कम किया जा सकता है।
10 मसूड़ों की समस्या – नींबू पानी पीने से मसूड़ों से संबंधित समस्याओं से राहत मिलती है। नींबू पानी में एक चुटकी नमक मिलाकर पीने से बेहतर परिणाम मिलते हैं।
11 कैंसरकारी तत्वों का विरोधी – केंसर से बचाव के लिए नींबू पानी पीना फायदेमंद होता है। शोध अध्ययन बताते हैं कि नींबू अपने एंटी ट्यूमर गुणों के साथ कैंसर के खतरों को कम कर सकता है।
12 स्ट्रेस और ब्लड प्रेशर – नींबू पानी का एक और फायदा यह है कि इसमें ब्लड प्रेशर को कम करने के गुण के साथ ही तनाव, डिप्रेशन और अवसाद कम करने के गुण पाये जाते हैं। नींबू पानी पीने से तुरंत ही आ पको आराम का अनुभव होगा।
13 त्वचा की देखभाल – नियमित रूप से नींबू पानी पीने से त्वचा जवां नजर आती है। नींबू एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है । जाने-माने एंटी-एजिंग गुणों वाला नींबू और दूसरे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर खाद्य पदार्थ आजकल अत्यधिक पसंद किये जा रहे हैं।
14 इसके अलावा भी यह डायरिया जैसी समस्याओं में असरदार होता है। मासिक चक्र के दौरान महिलाएं तीन से चार नींबू के रस का प्रयोग कर दर्द से निजात पा सकती हैं। नींबू का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने के लिए इसे गर्म पानी में मिलाकर पियें।
15 बड़े-बुजुर्गों द्वारा हमेशा ये सलाह दी जाती है कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए ढेर सारा पानी पिएं लेकिन आमतौर पर लोग पर्याप्त पानी नहीं पी पाते, क्योंकि पानी में उन्हें कोई स्वाद नहीं मिलता। ऐसी स्थिति में आप चाहें तो नींबू पानी पी सकते हैं जो स्वाद में बेहतर और ताजगी देने वाला होता है, साथ ही पानी और नींबू दोनों का भी आपको मिलता रहेगा और आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे।
निम्बू ( Lemon ) एक फायदे अनेक जानिए कैसे
निम्बू एक बहुत ही फायदेमंद और गुणों वाला फल है। इसका प्रयोग हर मौसम में किया जा सकता है। निम्बू विषेस रूप से हमारे शरीर में एकत्रित कीटाणुओं को शरीर से निकाल बहार करता है। जैसे की रोज एक सेब खाने से हम डॉकटरो से बचे रह सकते है वैसे ही अगर रोज एक निम्बू के रस को लिया जाएँ तो बी हम डॉकटरो से बचे रह सकते है। आएं जाने निम्बू के सेवन की अलग-अलग विधि और उनके फायदे ।
1.उबलते हुए एक गिलास पानी में एक निम्बू निचोड़कर पीते रहने से शरीर के अंग-अंग में नई शक्ति अनुभव होने लगती है। नेत्रज्योति तेज हो जाती है। मानसिक दुर्लबता, सिरदर्द, पुट्ठों में झटके लगने बंद हो जाते है। अधिक काम से थकावट नही आती। निम्बू पानी बिना शककर और नमक मिलाए छोटे-छोटे घूँटों में पीना चाहिए। चाहे तो शहद के दो चम्मच मिला सकते है। शककर और नमक का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। असाध्य रोगों में लम्बे समय तक उपवास रखने के बाद खाना नही दिया जाता है, परन्तु पानी में निम्बू का रस मिलाकर बार-बार पीते रहने से रोगी के दूषित पदार्थ निकल जाते है और उसके रोग दूर होते है। इसके नियमित सेवन से स्फूर्ति बनी रहती है।
2. 40 ग्राम किशमिश, 6 मुनक्के, 6 बादाम, 6 पिस्ते रात को आधा किलो पानी में कांच के बर्तन में भिगो दें। प्रात: पीसकर, छानकर एक चम्मच शहद मिलाकर और एक निम्बू निचोड़ कर भूखे पेट पियें। इससे मानसिक व शरीरिक कमजोरी और थकान दूर होती है। यह इन्द्रियों की शक्ति के लिए भी लाभदायक है।
3. एक कांच के गिलास में तीन हिस्से अजवाइन भर दें। इसे निम्बू के रस से भर कर मुंह पर कपड़ा डालकर धुप में रख दें। जब निम्बू का रस सुख जाये तो पूण: इसे निम्बू के रस से भर दें और धुप में ही पड़ा रहने दें। इस प्रकार सात बार निम्बू का रस डालकर अजवाइन सुखाएं। इस सुखाई हुई अजवाइन को अंत में कांच की बोतल में भर लें। इसका चौथाई चम्मच एक बार नित्य पानी में फंकी लें। इससे शरीर में बल बढ़ता है तथा योन-शक्ति बढ़ती है। इसे सेवन करते समय घी, दूध भी सेवन करते रहना चाहिए।
4. एक कप उबला हुआ पानी, एक चुटकी सेंधा नमक, एक चुटकी काला नमक, एक चम्मच चीनी, दस बून्द निम्बू का रस, भुना-पिसा हुआ चौथाई चम्मच जीरा सबको मिलाकर पियें। यह पेय बहुत स्वादिष्ट, पाचन शक्ति बढ़ाने वाला है। इसे चाय की जगह पियें तो अच्छा है। ये मिलाई जाने वाली चींजे स्वाद के अनुसार और परहेज के अनुसार घटा-बड़ा सकते है। यह बीमारी की अवस्था में भी ले सकते है। यह तीन बार नित्य पिया करें।
नमक,नींबू और काली मिर्च करे बंद नाक,गले का दर्द,वजन कम,स्टोन,दांत का दर्द जैसी बीमारियों का इलाज !
-=-=-==--=-==-=-=-=-=-=-=
मौसम के बदलने पर लोग अक्सर बीमार पड़ जाते है. बुखार व खांसी हो जाती है,जिसकी वजह से बार-बार हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ते है. मानसून आने वाला है ऐसे में कई लोग वेदर चेंज को आसानी से सह नहीं पाते और उनके लिए छोटी से बीमारी बड़ी बिमारी का रूप ले लेती है. इन छोटी-छोटी बीमारी की वजह से आपको हॉस्पिटल के चक्कर न काटना पड़े इसके लिए आप घर में ही घरेलु उपचार कर सकते है. तो जानते है नमक,नींबू और काली मिर्च के मिश्रण के कुछ अनोखे फायदे –
नमक (1 छोटा चम्मच), काली मिर्च (½ छोटा चम्मच) और नींबू (कुछ बूंद) के रस से 7 तरह की बीमारियों को ठीक कर सकते हैं । जी हां, आपकी जानकारी के लिये हम नीचे बताएंगे कि यह कौन कौन सी बीमारियों को ठीक कर सकता है।
1.बंद नाक को खोले
इन तीनों का मिश्रण अगर गरम पानी के साथ लिया जाए तो यह शरीर में गर्मी का उत्पादन कर के नाक की नली में हुई सूजन को कम करेगा और बंद नाक को खोलेगा।
2.गले के दर्द में राहत दिलाए
इस मिश्रण में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो गले में पनप रहे बैक्टीरिया का नाश कर के गले के दर्द से राहत दिलाता है। एक बड़ा चमच ताज़ा निम्बू का रस, 1/2 छोटा चमच पिसी हुए काली मिर्च और एक छोटा चमच उच्च गुणवत्ता वाला नमक लेकर एक गिलास गरम पानी में मिला लें इस मिश्रण से दिन में कई बार कुल्ला करें इस से आपको गले के दर्द और खांसी से राहत मिलेगी|
3.गॉलस्टोन ठीक करे
यदी इन तीनों मिश्रण के साथ जैतून का तेल भी मिला लिया जाए और फिर इसका सेवन किया जाए तो यह मिश्रण बड़ा ही शक्तिशाली बनता है जो गॉलस्टोन को
4.वजन घटाए
एक चौथाई छोटा चमच पीसी हुए काली मिर्च , 2 बड़े चमच ताज़ा निम्बू का रस , 1 बड़ा चमच शहद लेकर एक ग्लास पानी में मिला लें |
रोज सुबह खाली पेट इस मिश्रण को लेने से शरीर का मैटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।
5.दांत दर्द में राहत
1/2 छोटा चमच पीसी हुई काली मिर्च, 1/2 छोटा चमच लौंग का तेल ले कर मिला लें | इस मिश्रण को गरम पानी में मिला कर कुल्ला कीजिये, आपका दांत दर्द खतम हो जाएगा।
6.फ्लू भगाए
अगर इस मिश्रण को शहद के साथ खाएं तो फ्लू पैदा करने वाले वायरस और रोगाणुओं की छुट्टी हो जाती है।
7.मतली/ एसिडिटी कम कर देता है
एक बड़ा चमच नीम्बू का रस , एक छोटा चमच काली मिर्च ले कर एक गिलास गरम पानी में मिला घूंट घूंट कर के पिए |ये मिश्रण आपके पेट में बढ़े हुए एसिड को कम कर देता हैं, इसलिये आपको जब भी मतली या एसिडिटी का एहसास हो तो, इसे लेना ना भूलें।
शक्ति बढ़ाने के लिए निम्बू के 4 अदभुत प्रयोग – nimbu ke fayde, nimbu ke prayog
अगर आप को हमेशा शारीरिक या मानसिक कमज़ोरी महसूस होती रहती हैं, अगर आप हमेशा थके थके महसूस करते हैं तो जानिये निम्बू के आसान से चमत्कारिक प्रयोग और अपने शरीर को दीजिये नयी स्फूर्ति, शक्ति और उमंग।
आइये जाने निम्बू के इन प्रयोगो को।
1. सुबह खाली पेट उबलते हुए एक गिलास पानी में एक निम्बू निचोड़ ले और इसको बैठ कर घूँट घूँट कर पिए। इस से आपके अंग अंग में नयी शक्ति का संचार होगा, रोग दूर होते हैं, नेत्रज्योति तेज़ हो जाती हैं, मानसिक दुर्बलता, थकावट दूर होती हैं, सर दर्द, पुट्ठों में बार बार झटके लगने बंद हो जाते हैं। अगर आप अधिक काम भी करते हैं तो भी आपको थकावट नहीं होगी। आपके शरीर से सारी गंदगी धीरे धीरे बाहर निकल जायेगी, शरीर ज़हर मुक्त हो जायेगा। और इसके नियमित सेवन करने से शरीर स्फूर्तिवान होगा। ध्यान रखे स्वाद के लिए नमक या शक्कर ना मिलाये। सिर्फ शुद्ध शहद मिला सकते हैं।
2. 40 ग्राम किशमिश, 6 मुनक्के, 6 बादाम, 6 पिस्ते रात को आधा किलो पानी में कांच के बर्तन में भिगो कर रख दे। प्रात : पीसकर, छानकर, एक चम्मच शहद मिलाकर और एक निम्बू निचोड़ कर भूखे पेट पिए। इस से मानसिक व् शारीरिक कमज़ोरी और थकान दूर होती हैं। यह इन्द्रियों की शक्ति के लिए भी लाभदायक हैं।
3. एक कांच के गिलास में तीन हिस्से अजवायन भर दे। अब इस गिलास को निम्बू के रस से भर कर इसका मुंह कपडे से ढक कर धुप में रख दीजिये। जब निम्बू का रस सूख जाए तो पुन: इसे निम्बू के रस से भर दे और धुप में ही पड़ा रहने दे। इस प्रकार सात बार निम्बू का रस डालकर अजवायन सुखाएं। इस सुखाई हुयी अजवायन को अंत में कांच की शीशी में भर कर रखे ले। अब इसका एक चौथाई (1/4) चम्मच एक बार नित्य पानी के साथ फांक ले। इस से शरीर में बल बढ़ता हैं तथा यौन शक्ति बढ़ती हैं। इसे सेवन करते समय अर्थात सेवन काल में घी दूध भी सेवन करते रहे।
4. एक कप उबला हुआ पानी, एक चुटकी सेंधा नमक, एक चुटकी काला नमक, एक चम्मच देसी चीनी, दस बूँद निम्बू का रस, भूना पीसा हुआ एक चौथाई चम्मच जीरा सबको मिलाकर पिए। यह पेय बहुत स्वादिष्ट, पाचन शक्ति बढ़ाने वाला, शक्ति बढ़ाने वाला हैं। इसको चाय की तरह और चाय के स्थान पर पिए और चाय बंद कर दे। ये मिलायी जाने वाली चीजे स्वाद के अनुसार और परहेज के अनुसार घटा बढ़ा सकते हैं। यह बीमारी की अवस्था में भी ले सकते हैं। ये दिन में तीन बार लीजिये।
Comments
Post a Comment