Amlavetasa

 पाचन की दिक्कत वात ,कफ वालों को ज्यादा होती है क्योंकि यह मंदाग्नि या विशामाग्नि से होती है | Amlavetasa  की बात कर रहे है ,यह बहुत ही ज्यादा खट्टा होता है | 


गुण  - लघु ,रुक्ष ,तीक्षण 


यह उष्ण वीर्य है ,मतलब पित्त को बढ़ाती है | 

  • यह उन लोगों के लिए अच्छी है जिनकी प्रकृति ठंडी है ,खाने के बाद बहुत गैस बनती है ,ब्लोटिंग होती है ,पेट फूल जाता है ,जिनको गर्म कुछ भी चलेगा उनके लिए यह बहुत अच्छी पाचक दवा है | जिनको बिलकुल भूख नहीं लगती या जो बोलते है की उनको घर वाले धक्के से खिला देते है उन्हें यह दिया जा सकता है ,खाने से पहले 2 चुटकी दे सकते है | 
  • भावप्रकाश निघण्टु में बोला है की यह ह्रदय रोगों में बहुत अच्छा काम करेगी ,खट्टे रस ह्रदय रोगों में बहुत अच्छा काम करते है | अनार ,बिजोरा नींबू,आंवला ,इमली इत्यादि बहुत उपयोगी है | खून को पतला करती है | 
  • अगर कुछ फसा है जैसे मल ,मूत्र ,गैस तो उसमे अम्ल रस बहुत उपयोगी है | 
  • प्लीहोदर या जिनको लिवर या spleen के कारण पेट फुल जाता है उनके लिए यह बहुत अच्छा है | 
  • हिचकी ,गुड़ गुड़ की आवाज़ आना ,पेट में गैस फसी रहना ,खाने में रूचि नहीं होती ,टेस्ट नहीं आता ,रूचि नहीं आती 
  • कुछ लोगों को बहुत ठण्ड लगती है ,
  • भूख ही नहीं लगती 
  • जबरदस्ती कुछ खा लिया तो साँस की दिक्कत होने लगती है | 

यह इतना तीखा होता है की अगर इसमें सुई भी डाल दी तो उसका भी पाचन कर देगा | 

लेना कैसे है ?

  • एक से दो चुटकी खाना खाने से पहले सुबह शाम 
  • जिनको पित्त प्रकृति है वो न ले | 

Comments

Popular posts from this blog

केला | Banana

पपीता

मूंगफली