आम | Mango

भावपप्रकाश में लिखा है की  

गुरुवातहरं हृधं वणर्य शीतमपितलम् |

  • यह गुरु है , वात को नियंत्रित करता है | 
  • हृदय के लिए अच्छा है | 
  • आम तासीर से ठंडा होता है और गर्मी नहीं करता | कच्चे आम से गर्मी होती है ,पक्के आम से गर्मी नहीं होती | 


चूसने वाला आम 

------------------

  • पचने में हल्का होता है | 
  • नरम होता है | 
  • बीज से लगाया जाता है | 
  • हर कोई खा सकता है | 

खाने वाला आम 

------------------

  • कलमी आम होता है | 
  • पचने में भारी होता है | 
  • भारी चीज़ें पचती तो न खाएं | 
  • वजन बढ़ाता है | 
  • इसे बीमारी वाले न खाएं | 
  • दिन में 2 से ज्यादा न खाएं | 


हरा आम 

----------

  • कम खाएं | 
  • वात ,पित्त ,कफ बढ़ाता है | 
  • आमचूर फ़ूड पोइज़निंग कम करता है | 
  • पुरुषों की धातु कम हो सकती है | 
  • महिलाओं को माहवारी की दिक्कत हो सकती है | 
  • वायु वर्धक है | 

आम के बाद क्या लें ?
----------------------
  • आम के बाद दूध पी सकते है 
  • जामुन खा सकते है | जामुन रुक्ष है और वायु बढ़ाता है |  इसलिए यह बढ़े हुए कफ को संतुलित कर सकता है , परन्तु अगर आप खाना खाने के बाद आम खाते है तो जामुन की जगह सौंठ पाउडर डाले | 
  • आम के बाद कच्ची लस्सी पी सकते है | 
  • सौंठ अग्नि बढ़ाती है और कफ का पाचन करती है यानि फुंसी में से सफ़ेद या पीले रंग का जो निकलता है वो सही हो जायेगा | आम के रस में 2 -3 चुटकी सौंठ डालकर खाओ | 
  • सौचर नमक (काला नमक ) 2 -3 चुटकी ले सकते है | 
  • जीरा डाल सकते है | 
  • आम खाने के बाद आंवले का पाउडर ले सकते है | 
अतिरिक्त जानकारी
---------------------
  • बारिश के बाद आम थोड़े ठन्डे होते है | 
  • खाली पेट आम न खाएं | 
  • पका हुआ आम वात नाशक है ,
  • साइनस में भी ले सकते है | 
  • जोड़ो के दर्द में ले सकते है 
  • यूरिक एसिड में कभी कभी ले सकते है | 
  • किडनी की दिक्कत मैं थोड़ा बहुत ले लो | 
  • मैंगो शेक हर रोज मत लो | 

आम खाने से Pimples (फोड़ी-फुंसी) क्यों होती है ?

माधव निदान में लिखा है | 
कफ 
मारुत 
रक्तजा 

मतलब जब भी आपके शरीर में वात ,कफ बिगड़ेगा और रक्त ख़राब होगा तो फोड़ी-फुंसी होंगे | 


वाग्भट्ट जी ने लिखा है 
मेधो गर्बजा 

मतलब जब भी आपकी मेध धातु बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी तो यह होगा 
और 14 ,16 ,18 की उम्र में होता है उसे शुक्र धातु के कारण होता है | 

तो यह तीन कारण से हो सकता है | 
वात ,कफ ,रक्त की खराबी से 
मेध धातु की खराबी से 
शुक्र धातु की खराबी से 

यह ठंडा होने की वजह से फुंसी करता है | 

कषायानुरसं वह्निश्लेष्मशुक्र विवर्धनम्​।

पके आम पित्त को नहीं बढ़ाते हैं कसैले रस के कारण, पेट की अग्नि के बढ़ने से भूख खुलकर
लगती है।पके फल कफ और शुक्रवर्धक होते हैं।पके आम के रस को, पूरी के साथ खाने से शरीर शक्ति से भर जाता है।

बहुत ज्यादा खाने से कफ़् ज्यादा बड सकता है और जिससे मेध धातु ख़राब हो सकती है ,जिससे फोड़ी-फुंसी हो सकती है | 


मन्दानलत्वं विषमज्वरं च रक्तामयं बद्धगुदोदरं च
आम्रातियोगो नयनामयं वा करोति तस्मादति तानि नाद्यात

अधिक मात्रा में आम खाने से अग्नि मंद होती है , बुखार जैसा भी लग सकता है या भुखार भी हो सकता है | 
रक्त के अंदर आम पैदा करने का काम करता है ,कफ रक्त धातु के अंदर जायेगा तो खून की गांठे बन सकती है | 
रक्त धातु के अंदर ज्यादा कफ होने या मेद धातु के अंदर ज्यादा कफ होने से फुंसियाँ होती है | 

  • आम के बाद जामुन खाओ , जामुन रुक्ष है और वायु बढ़ाता है |  इसलिए यह बढ़े हुए कफ को संतुलित कर सकता है | 
  • सौंठ अग्नि बढ़ाती है और कफ का पाचन करती है यानि फुंसी में से सफ़ेद या पीले रंग का जो निकलता है वो सही हो जायेगा | आम के रस में 2 -3 चुटकी सौंठ डालकर खाओ | 
  • सौचर नमक (काला नमक ) 2 -3 चुटकी ले सकते है | 
  • जीरा डाल सकते है | 
  • या आम खाने के बाद आंवले का पाउडर ले सकते है | 


Comments

Popular posts from this blog

केला | Banana

पपीता

मूंगफली